डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab Nagar Nigam Election Result: पंजाब (Punjab) में नगर परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि एक ही परिवार के पति-पत्नी ने अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीता है जिससे पार्टी में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।
बता दे कि फिरोजपुर में नगर परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने सफलता हासिल की है। दरअसल एक ही परिवार के पति-पत्नी ने अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीता है। वार्ड नंबर छह से कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि शर्मा और वार्ड नंबर नौ से कांग्रेस उम्मीदवार ईशा शर्मा ने जीत हासिल की है।
115 मतों के अंतर से जीत
कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 38 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार ईशा शर्मा ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 115 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
परिणाम घोषित होते ही दोनों विजयी उम्मीदवारों के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर दोनों का स्वागत किया। वहीं, पति पत्नी ने भी एक दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दी।
