डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में सिख संगत द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सिख संगत ने मुख्यमंत्री को कृपाण और सरोपा भेंट कर सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज द्वारा दी गई कुर्बानियों पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक सभी गुरुओं ने मानवता को सेवा, समानता, भाईचारे और साहस का मार्ग दिखाया है।

उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख गुरुओं की धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी गुरु साहिबानों की शिक्षाओं और विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके संदेश से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
