डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के नजदीक मंगलवार सुबह हुए RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड को पुलिस ने ट्रेस करने का दावा किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। सूत्र बता रहे हैं पुलिस ने इस मामले में सिमरनजीत सिंह के कजन ब्रदर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार, सिमरनजीत सिंह का अपने करीबी रिश्तेदार के साथ लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच तेज की थी।
जांच के दौरान मिले सबूत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान मिले सबूतों ने परिवार के ही एक सदस्य की भूमिका की ओर इशारा किया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कजन ब्रदर को काबू कर लिया गया। उससे पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
गौरतलब है कि RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव था। मामले को लेकर डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेंगे।
अहम तथ्यों की जानकारी
माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्या की साजिश, आरोपियों की भूमिका और जांच से जुड़े अहम तथ्यों की जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
