Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें VIDEO

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:10 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। Jalandhar RTI Activist Simranjit Singh Murder Case:  पंजाब के चर्चित RTI एक्टिविस्ट और एडवोकेट सिमरनजीत सिंह की शनिवार सुबह फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के पास हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरनजीत के ममेरे भाई शरणदीप को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन और आपसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Contents
  • सुरक्षाकर्मी साथ नहीं था
  • फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन मिले
  • पहले भी हो चुका था हमला

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे सिमरनजीत सिंह को एक फोन कॉल आई थी। इसके बाद वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में घर से निकल गए। परिवार को उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कहां जा रहे हैं। सुरक्षा कारणों से वह हमेशा अपना लाइसेंसी पिस्टल साथ रखते थे और उस दिन भी हथियार उनके पास मौजूद था।

सुरक्षाकर्मी साथ नहीं था

परिवार के अनुसार, सिमरनजीत को सुरक्षा के लिए दो गनमैन मिले हुए थे, लेकिन उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे शुरू होती थी। चूंकि सिमरनजीत इससे पहले ही घर से निकल गए थे, इसलिए उस समय कोई सुरक्षाकर्मी उनके साथ नहीं था। इस कारण वह अकेले ही फगवाड़ा पहुंचे।

पुलिस जांच के मुताबिक, सिमरनजीत LPU के लॉ गेट के नजदीक एक अपेक्षाकृत सुनसान इलाके में पहुंचे, जहां कई खाली प्लॉट भी मौजूद हैं। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत ने भी अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की, लेकिन गोली लगने के कारण वह हथियार चला नहीं सके और जमीन पर गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पास के एक घर में काम कर रहे मजदूर ने सबसे पहले उन्हें जमीन पर पड़ा देखा और मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

rti-activist-simranjit-singh-murder-case-solved-cousin-arrested
rti-activist-simranjit-singh-murder-case-solved-cousin-arrested

फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन मिले

जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सिमरनजीत की फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक खाली खोल बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मामले की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर सिमरनजीत के ममेरे भाई शरणदीप को फगवाड़ा बाईपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। हालांकि जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाल रही है।

पहले भी हो चुका था हमला

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं था जब सिमरनजीत सिंह पर हमला हुआ हो। जून 2025 में भी उन पर जालंधर में एक जिम के बाहर जानलेवा हमला किया गया था। उस समय हमलावर ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन हथियार मिसफायर हो गया और वह बाल-बाल बच गए थे। उस हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर जोगराज सिंह उर्फ जोगा फोलड़ीवाल ने ली थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस थाना मोहकमपुरा की नई इमारत का किया उद्घाटन
Next Article Punjab News: वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने की बनाई योजना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.