Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:10 am
Mahabir
Share
SHARE

जालंधर। Jalandhar RTI Activist Murder: पंजाब के जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके ही ममेरे भाई शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल ने की थी।

Contents
  • प्लॉट देखने के बहाने बुलाया, फिर सिर में मारी गोली
  • LPU गेट के पास हुआ विवाद
  • मजदूर ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
  • CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से खुला राज
  • हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
  • तीन महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच 5 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य पांच आरोपियों की तलाश जारी है।

प्लॉट देखने के बहाने बुलाया, फिर सिर में मारी गोली

पुलिस जांच के मुताबिक, शनिवार (30 मई) सुबह करीब 7 बजे सिमरनजीत सिंह को एक फोन आया था। फोन आने के बाद वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर घर से निकले। उन्हें पहले से जान का खतरा था, इसलिए वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी साथ लेकर गए थे।

पुलिस के अनुसार, उनके ममेरे भाई शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल ने उन्हें फगवाड़ा के गांव माहेरूं में एक प्लॉट देखने के लिए बुलाया था। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और शरणजीत का दावा था कि सिमरनजीत पर उसके 5 लाख रुपए बकाया थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

LPU गेट के पास हुआ विवाद

जांच में सामने आया है कि दोनों लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के नजदीक एक खाली प्लॉट पर पहुंचे। यहां पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान आरोपी शरणजीत सिंह ने पीछे से सिमरनजीत के सिर में दो गोलियां दाग दीं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस के मुताबिक, सिमरनजीत ने भी जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन गोली लगने के कारण वह जमीन पर गिर पड़े और खुद को बचा नहीं सके। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

मजदूर ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

कुछ समय बाद पास में निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर ने प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मौके से पुलिस ने सिमरनजीत सिंह का शव, उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी, दो हथियार (रिवॉल्वर और पंप एक्शन गन), एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

RTI activist Simranjit Singh has been shot
RTI activist Simranjit Singh has been shot

CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच के दौरान शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि 5 लाख रुपए के विवाद के चलते उसने सिमरनजीत को गोली मार दी थी।

हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

पुलिस ने आरोपी शरणजीत सिंह को जालंधर के तिलक नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल .32 बोर की टॉरस पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के समय आरोपी के साथ पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। उनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RTI activist Simranjit Singh has been shot

तीन महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

बताया जा रहा है कि सिमरनजीत सिंह का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। इसके बाद उन्होंने करीब तीन महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। उनकी अचानक हुई हत्या से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड ने जालंधर और फगवाड़ा क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Delhi Building Collapse: पांच मंजिला इमारत ढही, मची अफरा-तफरी, मलबे से 12 लोगों का रेस्क्यू
Next Article Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर के बाहर जश्न मनाने पर बवाल, अकाली नेता और भतीजा गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.