डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल गांव में हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिहार के लखीसराय निवासी मुकेश ने GMCH-32 में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मुकेश 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।
इससे पहले इसी हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मुन्ना की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं एक अन्य घायल गोपी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

3 LPG सिलेंडरों में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया
गौरतलब है कि 25 मई की शाम करीब 6 बजे किला साहिब गुरुद्वारे के पास स्थित एक विभागीय स्टोर में रखे तीन LPG सिलेंडरों में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया था। धमाका इतना शक्तिशाली था कि स्टोर और उसके पीछे बने कमरे के बीच की दीवार ढह गई तथा देखते ही देखते आग फैल गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
घटना के समय मजदूर काम से लौटकर कमरे में आराम कर रहे थे। विस्फोट के कारण आग और मलबे की चपेट में आकर छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं तथा विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।
