Entertainmentबद्दी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 326 को मिली डिग्रियां 

बद्दी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 326 को मिली डिग्रियां 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दीसचिन बैंसल: बददी विश्वविद्यालय का तृतीया दीक्षांत समारोह कुलपति जतिन्दर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रोफेसर डा. अशोक कुमार अत्री निदेशक चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान चण्डीगढ़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि प्रो. डी.डी. शर्मा अध्यक्ष भूगोल विभाग एचपीयू, प्रो. सविता अत्री पीजीआई चण्डीगढ़, गौरव राम झूनझूनवाला महासचिव गवर्निग बॉड़ी, प्रो.टी.आर.भारद्वाज कार्यक्रम में विशेष आतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

 डा. कुलपति डा. जे.के.शर्मा ने आतिथियों का स्वागत किया व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। दीक्षांत समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के 326 विद्यार्थियों को स्नातक व स्नात्कोतर की डीग्रीयां प्रदान की गई। इसके अलावा 54 पदक भी उतकृष्ट छात्रों को प्रदान किए गए जिसमें 24 पदक अंडर ग्रेजुएट व 30 पदक पोस्ट ग्रेजुएट को दिए गए। दीक्षांत समारोह में 19 छात्रों को स्वर्ण पदक, 18 को रजत व कांस्य पदक दिए गए। गीना शर्मा ने डाक्टरेट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सदीप कुमार ने डाक्टरेट फार्मेसी, नितिन राणा ने बी.टेक कंम्यूटर सांइस, अजय कुमार एम.टैक इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, अमनदीप सिंह ने एम.बी.ए, प्रियंका कौंडल ने एम.फार्मेसी, आंचल कुमारी ने कृषि व प्रीति ठाकुर ने भी कृषि में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रोफेसर अशोक कुमार अत्री ने अपने संबोधन में समस्त स्नातकों व पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए जीवन में राष्ट्र निर्माण में अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. खुशमीत कुमार ने कार्यक्रम में सभी का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में सभी विभागों के डीन एंव विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...