Author: Encounter News Desk

  • पंजाबः IPS अधिकारी मुखविंद्र सिंह छीना को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    पंजाबः IPS अधिकारी मुखविंद्र सिंह छीना को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में आईपीएस अधिकारी मुखविंद्र सिंह छीना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब सरकार की तरफ से आईपीएस अधिकारी मुखविंद्र सिंह छीना को पदोन्नत कर एडिशनल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। मुखविंद्र सिंह छीना जोकि 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस अधिकारी मुखविंद छीना काफी तेज-तर्रार आफिसर माने जाते हैं। सरकार ने  उनकी सेवाओं व अच्छे व्यवहार के चलते एडीजीपी के पद पर नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पंजाब सरकार के सैक्रेटरी द्वारा एक पत्र जारी करते हुए मुखविंद्र सिंह गिल को एडिशनल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस के पद पर नियुक्त करने बारे जानकारी दी गई है। गौर हो कि मुखविंदर सिंह छीना जोकि आईजी पटियाला भी रह चुके हैं। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी छीना इससे पहले आईजी मानवाधिकार के अलावा आईजी क्राइम पीबीआई, पंजाब के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह इससे पहले बठिंडा और फिरोजपुर के आईजी भी रह चुके हैं।

  • पंजाबः इस मामले में आप विधायक को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    पंजाबः इस मामले में आप विधायक को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना जिले के कस्बा जगराओं की विधायक सरबजीत कौर माणूके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। एनआरआई की कोठी के मामले में पहले विपक्ष ने आप विधायक का घेराव किया था। जिसके बाद एनआरआई की कोठी पर कब्जा करने का मामला एक बार फिर सरगर्म हो गया है। हाईकोर्ट ने इस केस में चालान पेश करने पर अभी रोक लगा दी है। दरअसल, पीड़िता अमरजीत कौर की पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, इस कारण उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली है।हाईकोर्ट ने विधायक सरबजीत कौर माणूके सहित 9 लोगों को इस केस में नोटिस भेजा गया है। वहीं बड़ी बात यह है कि सीबीआई को भी इस केस में पार्टी बनाया गया।

    पीड़िता ने अदालत से अपील की है कि केस की जांच सीबीआई से करवाई जाए, जिसके चलते CBI को भी हाईकोर्ट ने नोटिस भेज दिया है। इस मामले की अगली तारीख 2 नवंबर 2023 तय की गई है। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील इशान गुप्ता ने बताया कि सेक्शन 482 CRPC के तहत हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले में कर्म सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा अशोक नामक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उसने लिखा है कि जाली पावर ऑफ अटार्नी बनवाकर मुझे सेल डीड करवाई गई है। इशान के मुताबिक, यह एफआईआर आंखों को धोखा देने वाली है।

    दोनों की मिलीभगत के साथ यह मामला दर्ज करवाया गया है। बिना किसी कंटेंट के यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के साथ मिल कर आरोपियों ने अपनी छवि को बचाने के लिए यह एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होने के करीब एक महीने बाद आरोपी अशोक कुमार को लुधियाना अदालत से जमानत भी मिल गई थी। पुलिस अधिकारियों के बयान भी सामने आए हैं कि मामले में समझौता हो गया है। कर्म सिंह भी बयान देता है कि उसका समझौता हो गया, लेकिन जो असली पीड़ित महिला एनआरआई अमरजीत कौर है। उनका कहीं कोई बयान या हस्ताक्षर तक पुलिस ने नहीं करवाया। 

  • कैबिनेट में शामिल होंगे चार नए मंत्री 

    कैबिनेट में शामिल होंगे चार नए मंत्री 

    राजस्थानः इस साल में अंत में होने वाले मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच अब सीएम शिवराज अपनी कैबिनेट में नए मंत्रियों को भी जगह देने की चर्चा है। चुनावी साल में मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट का जल्द विस्तार किया जा सकता है। फिलहाल, खाली पदों के हिसाब से चार मंत्री बनाए जाने हैं। प्रीतम लोधी, राहुल लोधी या जालम सिंह के नाम पर भी सहमति बन सकती है। बता दें कि मौजूदा शिवराज कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हैं, लेकिन विधानसभा के लिहाज से अधिकतम 35 मंत्री बन सकते हैं। जबकि अभी चार पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात करने पहुंचे।

    इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। मुलाकात के बाद ही सोशल मीडिया पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विधायकों के नाम भी वायरल होने लग गए। एक नेता ने कहा कि बीजेपी के चार विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलेगी। बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने हैं और अक्टूबर के मध्य तक मॉडल कोड लागू होने की संभावना है। जब इन राज्यों में चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। बीजेपी नेता ने कहा कि बालाघाट से पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और रीवा से राजेंद्र शुक्ला का नाम फाइनल हो गया है। केंद्रीय संस्कृति और खान मंत्री प्रह्लाद पटेल के भाई जालम पटेल नरसिंहपुर से विधायक और एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी, खरगापुर, टीकमगढ़ से अन्य दो लोगों के शामिल होने की संभावना है।

  • पंजाबः गन कल्चर के प्रमोट का फिर बढ़ा क्रेज, युवकों ने किए फायर, वीडियो वायरल

    पंजाबः गन कल्चर के प्रमोट का फिर बढ़ा क्रेज, युवकों ने किए फायर, वीडियो वायरल

    बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही गन कल्चर को प्रमोट करने पर रोक लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद एक बार फिर से गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले सामने आने लगे है। वहीं ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने हाथों में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में युवक हवा में फायर करते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में गन कल्चर को प्रमोट करके लोग सरकार व पुलिस-प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

    दरअसल, बठिंडा में सोशल मीडिया पर हथियारों को लहराते हुए नौजवानों का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में 3 लोग नजर आ रहे हैं। एक लड़का मोबाइल पर गाना बजा रहा है। जबकि, उनके दो साथी राइफल से धड़ाधड़ फायर करते नजर आ रहे हैं।ऊपर से जो गाना बज रहा है, वह भी असलहा को प्रमोट करता हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक इस वीडियो को लेकर पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई करवाई की गई है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल की मोर्चरी हालात हुए बेहाल, सड़क पर रखी मृतक की देह, देखें वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल की मोर्चरी हालात हुए बेहाल, सड़क पर रखी मृतक की देह, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : भले ही पंजाब में सताधारित आम आदमी पार्टी की सरकार आप के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब की जनता को दी एक बड़ी गारंटी के बाद पंजाब में सत्ता पाने में कामयाब हुई वह गारंटी ये थी कि पंजाब के लोगों को एक नंबर की सेहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों ने इस गारंटी पर विश्वास जताया और एक बार पंजाब में बड़े बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई, करीब पौने 2 साल बीत जाने के बाद भी पंजाब की जनता को यह इंतजार है कि अभी या आने वाले समय में अच्छी सेहत सुविधा पंजाब की सत्ताधारी सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार उनको देगी मगर आलम कुछ और ही बयान कर रहा है। यह तस्वीर सरहदी जिला फिरोजपुर की है जहां पर रात के समय अचानक एक विल्सन नाम के व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाती है जिसको पास ही के सिविल अस्पताल में लेकर गए। वहां पर उसकी मौत होने के बाद उसके साथियों द्वारा वहां पर मौजूद डॉक्टर यह कहा गया कि इसके पारिवारिक सदस्य फिरोजपुर से बाहर रहते है।

    मृतक देह को सिविल अस्पताल की मोर्चरी के फ्रीजर में रखा जाए और सुबह उसके पारिवारिक सदस्य आने के बाद इसका अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट ले जाएंगे। मगर तब उनको वहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा यह कहा गया की मोर्चरी में रखे गए सभी फ्रीजर खराब पड़े हैं और उनके पास इस शव को रखने के लिए किसी तरह का कोई इंतजाम नहीं है। अगर इस मृतक देह को फ्रीजर में रखना है तो इसे पास के हॉस्पिटल जीरा या मल्लावाला ले जाएं जो इस अस्पताल से करीब 30 किलोमीटर दूर है उसके साथियों के पास कोई और रास्ता नहीं था इसलिए मजबूरन उसके साथियों को बाजार से बर्फ खरीद कर उसको सड़क पर ही रखकर सुबह होने का इंतजार करना पड़ा। सुबह जब इस मामले के बारे में मीडिया को पता चला तो उन्होंने यह सारी घटना के बारे में प्रशासन को बताया तभी उनके द्वारा एक टीम भेज कर शव को शमशान घाट तक पहुंचाया।

  • जालंधर के DAV College के छात्र की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    जालंधर के DAV College के छात्र की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर मंडियाला कलां के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ओवरब्रिज के ऊपर हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। उक्त बुलेट सवार युवक जालंधर के डीएवी स्कूल का छात्र था। घटना के बाद आरोपी टक्कर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक की पहचान सुमित ठाकुर (23) निवासी समैला जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुमित ठाकुर जालंधर के डीएवी में एमबीए का छात्र था। वह अपने बुलेट पर खन्ना से जालंधर की तरफ जा रहा था। इलाज के लिए उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

    घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सुमित के परिवार वाले हिमाचल प्रदेश से खन्ना पहुंच गए थे और पुलिस के पास बयान दर्ज करवाते हुए कार्रवाई शुरू कराई गई। कोट पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने कहा- पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं हिट करने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

    सुमित ठाकुर को सेना में भर्ती होकर देश सेवा का शौक था। इस लिए बीकाम, वेटेनरी कोर्स करने के बाद भी कहीं पर नौकरी नहीं की। एमबीए के साथ साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीएसएफ का टेस्ट देना था। कुछ समय पहले भारतीय सेना में सिलेक्शन हो गई थी। लेकिन फिजिकल टेस्ट में पास नहीं हुआ था। यह टेस्ट भी दोबारा होना था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सुमित के पिता करतार सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में फायर बिग्रेड कर्मी हैं। 2 साल पहले सुमित के बड़े भाई की मौत हो गई थी।

  • आस्ट्रेलिया में 3 बहनों के इकलौते भाई की हुई मौत

    आस्ट्रेलिया में 3 बहनों के इकलौते भाई की हुई मौत

    कैथलः खंड गुहला के गांव चाबा के एक 23 वर्षीय युवक मिलनदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। परिवार को मिलनदीप सिंह की मौत की सूचना तीन दिन बाद बुधवार सुबह ही मिली। पांच दिन पहले शुक्रवार को परिवार के लोगों की उससे बात हुई थी। मिलनदीप सिंह पांच साल पहले स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया गया था और अब वहां रह कर काम कर रहा था। उसके पिता डा.तेजा सिंह सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त आरएमपी चिकित्सक हैं।

    मिलनदीप सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था। अभी तक थाना गुहला पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं मिली है। मिलनदीप की मौत की सूचना से परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही ग्रामीण व रिश्तेदार डाॅ. तेजा सिंह के निवास पर ढांढस बंधाने पहुंचने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के स्प्रिंगवेल में मिलनदीप सिंह काम करता था। वह वहां पंजाब के कुछ अन्य युवकों के साथ रहता था।

    तीन दिन से उनसे भी मिलनदीप की मुलाकात नहीं हुई थी। उन्होंने बुधवार को गांव के ही एक युवक के रिश्तेदार को फोन करके इस घटना के बारे में जानकारी दी। आशंका जताई कि रविवार को मिलनदीप सिंह ने आत्महत्या की थी। दूसरी तरफ, पांच से परिवार के लोगों से भी उसका कोई संपर्क नहीं था। गांव में अपने माता-पिता से उसकी शुक्रवार को आखिरी बातचीत हुई थी। बातचीत से ऐसा कुछ लग नहीं रहा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

  • पंजाबः सड़क पार कर रहे 12 वर्षीय बच्चे को PRTC की बस ने कुचला, मौत

    पंजाबः सड़क पार कर रहे 12 वर्षीय बच्चे को PRTC की बस ने कुचला, मौत

    तरनतारनः बस स्टैंड हरिके के पास सड़क पार कर रहे एक 12 वर्षीय लड़के को बस ने टक्कर मार दी और अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना हरिके पत्तन पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 12 वर्षीय पूवश मत्तल के रूप में हुई है। पवन कुमार पुत्र बलभद्र दास निवासी हरिके ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताये के बेटे पूवश मत्तल सड़क पार कर रहा था।

    इसी दौरान मक्खू से आ रही पीआरटीसी पटियाला की बस नंबर पीबी11 बीयू 4247 ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि हादसे का कारण बनी बस के चालक बलजिंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी भुबाणा जिला पटियाला को नामजद कर लिया गया है।

  • जालंधरः पाकिस्तान में पकड़े गए 6 नौजवानों पर लगे स्मगलिंग के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः पाकिस्तान में पकड़े गए 6 नौजवानों पर लगे स्मगलिंग के आरोप, देखें वीडियो

    पीड़ित परिवार का आया बड़ा बयान

    जालंधर : पाकिस्तान की तरफ 6 पंजाबी नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है और उन स्मगलिंग के इल्जाम लगाए गए हैं। इनमें से 4 फिरोजपुर जिले से संबंधित है, एक जालंधर जिले से और एक लुधियाना जिले से संबंधित है। जालंधर के रहने वाले रतनपाल के परिवार का इस वक्त बुरा हाल हुआ पड़ा है। उनका कहना है कि हम तो दिहाड़ी करने वाले मजदूर, हमारा बेटा कोई तस्कर नहीं है। रतन पाल जालंधर के मेहतपुर इलाके के गांव खैरा का रहने वाला है। पूरा परिवार सतलुज दरिया के पास रहता है। रतन पाल दिहाड़ी करके अपना परिवार चलता था। रतन पाल दिहाड़ी करके अपने परिवार को पाल रहा और वह हमारा इकलौता सहारा था।

     उन्होंने बताया कि रतन पाल 27 जुलाई को घर से गया था और 28 जुलाई को उसकी जानकारी पुलिस से मिली थी की वह पाकिस्तान में पकड़ा गया है। परिवार में गरीबी होने के कारण हम अभी तक किसी से मिल भी नहीं पाए और ना ही सरकारी कोई अधिकारी हमारे तक पहुंचा है। हम तो सरकार के आभारी होंगे अगर वह हमारे बच्चों को वापस ले आएंगे। रतनपाल की पत्नी सुरजीत कौर ने बताया कि उनकी शादी को 13 साल हो चुके है और उनके पति ऐसा कोई भी काम नहीं करते जो इलज़ाम पाकिस्तान ने उनके पति पर लगाए हैं। वह तो दिहाड़ी मजदूरी करके घर चलाने वाले आदमी थे। हमारे 2 बच्चे हैं उनका सहारा केवल उनके पिता ही है।

  • पंजाबः नकली विजिटर वीजा लगवाकर पीड़ित से 24 लाख की ठगी, मामला दर्ज

    पंजाबः नकली विजिटर वीजा लगवाकर पीड़ित से 24 लाख की ठगी, मामला दर्ज

    बरनालाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही ठग ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। लेकिन इसके बावजूद अभी भी ठग ट्रैवल एजेंट लोगों को अपना शिकार बना रहे है। वहीं बरनाला में व्यक्ति से 24.65 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जहां नकली विजिटर वीजा लगवा कर एक व्यक्ति से 24.65 लाख की ठगी कर मारी गई। इस मामले में बरनाला पुलिस ने जांच के बाद थाना धनौला में 5 लोगों पर ठगी का केस दर्ज कर लिया है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि गांव कोटदूना के रहने वाले तरसेम सिंह ने बयान दिए थे कि हरमीत कौर निवासी अमृतसर, चेतन निवासी जालंधर, बॉबी निवासी गुड़गांव, नेहा निवासी फगवाड़ा और शीतल निवासी जालंधर ने उनके साथ ठगी की है।

    पुलिस जांच में पता चला कि उक्त आरोपियों ने पीड़ित के साथ साजिश रच ठगी की है। उसे विदेश भेजने का झांसा दिया गया था और उसको नकली विजिटर वीजा लगवा कर उससे 24 लाख 65 हजार रुपए ले लिए। लेकिन आरोपियों ने न उसके पैसे वापस किया और ना ही विदेश भेजा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी भी बाकी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।