Author: Encounter News Desk

  • जालंधरः आज ही निपटा ले जरूरी काम, बंद रहेंगे कल सेवा केंद्र, डीसी ने किया ऐलान

    जालंधरः आज ही निपटा ले जरूरी काम, बंद रहेंगे कल सेवा केंद्र, डीसी ने किया ऐलान

    जालंधर/वरुण: श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व को बड़ी श्रद्धा और धूम धाम से मनाया जाता है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को जालंधर जिले के सभी सेवा केंद्र बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक इस दिन को छोड़कर अन्य कार्य दिवसों में सामान्य रूप से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा केंद्रों की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

  • पंजाब भर में एक्साइज विभाग ने आज की हड़ताल, जाने मामला

    पंजाब भर में एक्साइज विभाग ने आज की हड़ताल, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब भर में आज एक्साइज विभाग ने विजिलेंस विभाग के खिलाफ हड़ताल करने का ऐलान किया है। विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारी यूनियनों ने विजिलेंस ब्यूरो द्वारा हाल ही में दर्ज की गई दो एफआईआर के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गैर-कानूनी तौर पर टैक्स क्लैक्शन से संबंधित कामकाज को प्रभावित किया जा रहा है और दहशत का माहौल बना दिया गया है।

    ऐसे माहौल में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी काम नहीं करना चाह रहा इसलिए 7 नवम्बर को कलम छोड़ हड़ताल करते हुए टैक्स जांच से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा और न ही सड़कों पर टैक्स संबंधी वाहनों की चैकिंग की जाएगी। यदि 8 नवम्बर तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान न दिया गया तो पूरा विभाग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जाएगा। राजस्व को होने वाले नुक्सान की जिम्मेदारी विजिलेंस ब्यूरो व सरकार की होगी।

    विभाग की सीनियर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान भूपिंदर भाटिया, ईटीओ एसोसिएशन के प्रधान बलदीप करन सिंह, ईटीओ एसोसिएशन के उप प्रधान भावना हांडा, इंस्पैक्टर एसोसिएशन प्रधान कुलविंदर सिंह राय व मिनिस्टीरियल स्टाफ प्रधान खुशकरन जीत सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने एक बैठक कर हड़ताल संबंधी फैसला लिया है। संगठनों का कहना है कि राज्य में टैक्स कलैक्शन का काम बहुत ही बढ़िया तरीके से किया जा रहा है और इसी का नतीजा है कि राज्य में जीएसटी कलैक्शन पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा वसूल हो पाया है, लेकिन इस सबके बावजूद बेवजह व गैर-कानूनी तरीके से विजिलेंस ब्यूरो टैक्स अधिकारियों पर दहशतजदा करने वाला दबाव बना रही है।

  • पंजाबः सूरी मर्डर के बाद इस हिंदू नेता की बढ़ाई सुरक्षा, गनमैन बढ़ने के साथ मिली बुलेट प्रूफ जैकेट

    पंजाबः सूरी मर्डर के बाद इस हिंदू नेता की बढ़ाई सुरक्षा, गनमैन बढ़ने के साथ मिली बुलेट प्रूफ जैकेट

    लुधियानाः पंजाब के अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने लुधियाना के शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय उपप्रधान अमित अरोड़ा की सुरक्षा बढ़ा दी है। अरोड़ा अब अभेद सुरक्षा चक्र में है। गले से लेकर पेट तक अरोड़ा सुरक्षित है। बता दें अमित अरोड़ा भी खालिस्तानियों की हिट लिस्ट में है। 2016 में अमित अरोड़ा पर हमला हो चुका है।

    वहीं अब सुधीर सूरी की मौत के बाद अमित अरोड़ा को नजरबंद कर दिया गया था। उन्हें अमृतसर जाने से भी रोक दिया था। लगातार जिला पुलिस अमित अरोड़ा से संपर्क साधे हुए है। सुबह से शाम तक उनकी हर गतिविधि पर नजर पुलिस रख रही है। अरोड़ा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। गनमैन बढ़ाए गए हैं। वहीं अरोड़ा को पंजाब पुलिस द्वारा दी गई बुलेट प्रूफ जैकेट की वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो में गनमैन उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट पहना रहे हैं।

  • पंजाबः सूरी के बाद अब एक और हिंदू नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    पंजाबः सूरी के बाद अब एक और हिंदू नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    मोहालीः शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा ने विदेशी नंबरों से उन्हें जान से मारने की धमकी देने की शिकायत देते हुए अपनी सुरक्षा को अधिक पुख्ता करने की मांग पुलिस से की है। पुलिस को दी शिकायत में निशांत शर्मा ने बताया कि हिंदू नेता सूरी की हत्या के बाद उन्हें कई विदेशी फोन नंबरों से कॉल आई है। कॉल करने वालों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अब अगला नंबर तुम्हारा है।

    निशांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से मांग की थी कि उनकी सुरक्षा में तैनात अनफिट पुलिस कर्मियों की जगह फिट पुलिस कर्मियों को लगाया जाए। निशांत ने बताया कि उनकी मांग के आधार पर उनकी सुरक्षा में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों को बदला भी गया है। एस.एस.पी. मोहाली विवेक शील सोनी ने बताया कि निशांत की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बदले जाने संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, एक घायल

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब बीती रात बटाला के गंदे नाले बाईपास के पास गुज्जर समाज के लोगों के बीच हुए झगड़े में गोलियां चलाई गई। इस फायरिंग दौरान एक व्यक्ति दो गोलियां लगी। मौके से मिली जानकारी के अनुसार 4 हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और अपनी कार से रिश्तेदारों को मिलकर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के गुर्जर समुदाय के सदस्यों को धमकाना शुरू कर दिया और बातचीत के दौरान फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में घायल हुए फरीद ने कहा कि सभी लोगों ने कार की सीट पर लेटकर अपनी जान बचाई, फिर भी उनके पैर और हाथ में गोली लग गई। वहीं रंजिश की वजह परिवार से एक महिला का अपहरण बताया जा रहा है।

    हाथ और जांघ में गोली लगने से घायल हुए फरीद और उसके भाई नूरदीन ने कहा कि वे देर रात अपने रिश्तेदारों से मिलकर कार से वापिस लौट रहे थे। जब उनकी कार बटाला बाईपास गंदे नाले पर पहुंची तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर उनकी कार को रोक दिया। जिस स्थान पर कार रोकी गई उसके सामने गुर्जर खेमे के दो लोग भी वहां पहुंच गए और उन्हें धमकाने लगे। घायल फरीद ने कहा कि उसका भाई सेना में काम करता है और उसकी पत्नी उनके साथ रहती है।

    दूसरे गुर्जर परिवार का बेटा अपने फौजी भाई की पत्नी को घर से भगाकर ले गया था लेकिन कुछ दिनों बाद अपनी भाभी उसने बरादरी के सामने वापिस लौटा दिया था। उसी घटना को लेकर उनमें आपसी रंजिश थी और आज उसी रंजिश के चलते उक्त गुर्जर परिवार के लोगों ने उनकी गाड़ी रोक दी और हमें जान से मारने की नीयत से हमें धमकाया और पिस्टल से गोली मार दी।

  • रातों-रात करोड़पति बना ये पुलिस अधिकारी, बैंक खाते में आऐ इतने रुपये 

    रातों-रात करोड़पति बना ये पुलिस अधिकारी, बैंक खाते में आऐ इतने रुपये 

    कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में एक पुलिस अधिकारी के बैंक खाते में एक अज्ञात स्रोत से 10 करोड़ रुपये आ गये, जिससे वह रातोंरात करोड़पति बन गया।  कराची के बहादुराबाद पुलिस थाने (Bahadurabad police station) के जांच अधिकारी (investigating officer in Karachi) यह जानकर हैरान रह गए कि उनके बैंक खाते में…. उनके वेतन समेत 10 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। 

    पुलिस अधिकारी आमिर गोपांग (Police officer Aamir Gopang) ने कहा, ‘मैं अपने खाते में इतना पैसा देख आश्चर्यचकित रह गया, क्योंकि इतना पैसा देखने की बात तो दूर, मेरे खाते में कुछ हजार रुपये से ज्यादा कभी भी नहीं आए.’।  उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में तब पता चला, जब बैंक ने मुझसे संपर्क किया और मुझे बताया कि मेरे खाते में 10 करोड़ रुपये हस्तांतरित हो गए हैं..’ उन्होंने कहा कि उनके बैंक खाते पर रोक लगा दी गई थी और उनके एटीएम कार्ड को भी बैंक ने ‘ब्लॉक’ कर दिया था, क्योंकि वे जांच कर रहे थे।  इसी तरह की घटनाओं में लरकाना (Larkana) और सुक्कुर (Sukku) में, अन्य पुलिस अधिकारियों को भी उनके बैंक खातों में बड़ी रकम मिली थी. लरकाना में, तीन पुलिस अधिकारियों को पता चला कि उनमें से प्रत्येक के खाते में पांच करोड़ रुपये हस्तांतरित हुए थे, जबकि सुक्कुर में एक पुलिस अधिकारी के खाते में इतनी ही राशि आई थी।  लरकाना पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है.’ उन्होंने कहा, ‘तीनों पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी से इनकार किया है कि उनके खातों में बड़ी मात्रा में पैसा कैसे आया.’। 

  • पंजाब: लुटेरों ने युवक पर किया दातर से हमला, बाइक छीन हुए फरार

    पंजाब: लुटेरों ने युवक पर किया दातर से हमला, बाइक छीन हुए फरार

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन राजा पुत्र जोगिंदरपाल ने बताया कि वह गांव रूलर बस्ती चंडीगढ़ का वसनीक है। उन्होंने बताया कि वह बीती रात काम से घर लौट रहा था। जब वह लोड कृष्णा स्कूल के नजदीक पहुंचा तो एक सप्लैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 युवकों ने हथियारों के बल पर मुझे लूटने का प्रयास किया और मेरा मोबाइल फोन खोने लगे। परन्तु उन्होंने कहा कि मैंने अपना फ़ोन नहीं दिया। 

    युवक ने बताया कि बाद में उक्त लुटेरों ने दातर के साथ मेरी पीठ पर वार भी किए और मुझे घायल कर दिया और जाते समय मेरा मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। राजा ने बताया कि उसे बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के बारे में थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को सूचना दे दी है। युवक ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।

  • लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ विमान, 19 की मौत

    लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ विमान, 19 की मौत

    तंजानिया: एक यात्री विमान एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान रविवार को झील में क्रैश हो गया। बताया गया है कि प्रिशीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान जिस वक्त बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, ठीक उसी वक्त पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान एयरपोर्ट के पास विक्टोरिया झील में जा गिरा। यह विमान दार एस सलाम से बुकोबा वाया म्वांजा होकर जा रहा था। गौरतलब है कि बुकोबा एयरपोर्ट पर रनवे का एक हिस्सा अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया लेक के ठीक बगल में है। इस घटना के सामने आते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तंजानिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इस विमान में 43 यात्री सवार थे। वहीं, इस हादसे में 19 लोगों के मरने की भी खबर है। इनमें विमान के दोनों पायलट भी हो सकते हैं। राहत-बचाव कर्मियों ने तालाब में गिरे 26 लोगों को बचा लिया है।  कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने कहा कि हम काफी संख्या में लोगों को बचाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिस समय विमान लगभग 100 मीटर (328 फीट) की ऊंचाई पर था, तब उसे खराब मौसम के कारण समस्याओं  सामना करना पड़ा। और बारिश के बीच विमान पानी में गिर गया। अब सब कुछ नियंत्रण में है। हालांकि अभी तक बचाव कार्य जारी है।

  • आज का राशिफल, 7 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 7 नवंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कला कौशल को बल मिलेगा और लोकप्रियता बढ़ने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको ससुराल पक्ष में मान सम्मान मिलता दिख रहा है आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन किसी अनबन के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ नई तकनीकों को अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव आदि का पूरा ध्यान रखेंगे और आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है।

    वृष राशिफल। आज आपको लेनदेन के मामले बहुत ही सूझबूझ से निपटाने होंगे। किसी सरकारी काम में निवेश करने से पहले उसके नीति व नियमों का पूरा ध्यान रखें। किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप किसी से उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन फिर भी आप उसमें सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपने आर्थिक मामलों में सामंजस्य बनाए रखना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अध्यात्म के प्रति आप जागरूक रहेंगे और आर्थिक मामले में आपको ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। किसी मित्र के साथ यदि कुछ दूरियां आ गई थी,तो आपको उन्हें मिटाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में काम करके अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे और आपको आज सक्रियता बनाए रखनी होगी। आपका कोई छोटो से कोई गलती होने पर आज बड़प्पन दिखाना होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको कुछ आर्थिक मामलों में लापरवाही नहीं करनी है और काम कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आज आपको किसी से स्पष्ट बातचीत करनी होगी व उसे बातों में उलझा कर ना रखें। जो लोग किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने वाले हैं,उनके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको किसी सम्मान के मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी।

    सिंह राशिफल। आज आपके व्यवसाय की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है। संतान आज किसी ऐसे काम को कर सकती है,जिससे आपका मान सम्मान ऊंचाइयों पर रहेगा। व्यवसाय में किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे। कुछ सामाजिक विषयों में आप सक्रियता बनाए रखें। आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय वरिष्ठ सदस्यों की मदद से ले,तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बड़ों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे,लेकिन पैरों में दर्द अथवा कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी पुरानी की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा।

    कन्या राशिफल। आज आप दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आज आपको अपने किसी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है।  आप परिवार में छोटे बच्चों से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका अपने परिजनों से आना जाना लगा रहेगा।  किसी आवश्यक कार्य के कारण आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने व्यवहार में सहजता व स्वच्छता बनाए रखनी होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप विभिन्न क्षेत्रों में धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी साख चारों ओर बढ़ सकती हैं। साझेदारी में आज आपको किसी प्रयास को करने से पहले अपने पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपको आज एक से अधिक योजनाओं का लाभ मिलता दिख रहा है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई गलती नहीं करनी है,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको लाभ के अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में तेजी आएगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी मे कोई दिखावा ना करें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और कार्य क्षेत्र में आप अधिकारियों के भरोसे को तोड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप बजट बनाकर चले,तो आप अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन बचाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग परोपकार के कार्य में कार्यरत हैं,वह आज अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा और उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों को आसानी से पूरा करें और कार्यक्षेत्र में भी आप यदि अपने जूनियर्स की मदद लेकर किसी काम को पूरा करेंगे,तो वह समय रहते आसानी से पूरा हो जाएगा और बिजनेस के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको निवेश सोच समझकर करना होगा। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हे कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आपकी अपने मित्रों के सहयोग व समर्थन से काफी समस्याएं हल होंगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके घर परिवार में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वरिष्ठ सदस्यों से रिश्ते में चल रही अनबन को समाप्त करना होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है,जिसमें आप अपने माता-पिता से बातचीत करके कोई निर्णय लें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई काम आज सोच समझ कर करना होगा। आज कोई महत्वपूर्ण बात अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों की सुख सुविधाओं का आप पूरा ध्यान रखेंगे,जिनके लिए आप कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको अपने भाई बंधुओं से किसी अहम मुद्दे पर बातचीत करने का मौका मिलेगा और आप उनके साथ किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आपको कुछ सामाजिक कार्यों पर जोर देना होगा तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ आर्थिक मामले आपको समस्या दे सकते हैं आपकी कार्यक्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। 

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा। आप परिजनों के साथ किसी काम में आगे बढ़ेंगे,तो आपके समस्या लेकर आ सकता है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाएंगे,तो आपको अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाना होगा,नहीं तो आपकी किसी समस्या से आप परेशान रहेंगे। आप किसी भी काम को बिना सोचे समझे आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी सक्रियता बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • GST ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸੰਕਟਕਾਲੀਨ ਬੈਠਕ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

    GST ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸੰਕਟਕਾਲੀਨ ਬੈਠਕ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

     ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਸਮੂਹ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਕਲਮ-ਛੋੜ ਅਤੇ ਮੰਗਲਵਾਰ ਤੋਂ ਅਣਮਿਥੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: ਆਬਕਾਰੀ ਤੇ ਕਰ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨਾਂ ਦੀ / ਦੇ ਸਮੁੱਚੀ / ਸਮੁੱਚੇ ਕੰਨਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵਲੋਂ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ.  ਨੰ: 21 ਮਿਤੀ 04-11-2022 ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਇੱਕ ਵਰਚੂਅਲ ਸੰਕਟਕਾਲੀਨ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰਆਂ, ਅਫ਼ਸਰਾਂ, ਇੰਸਪੈਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਸਟਾਫ਼ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਗ ਲੈਂਦਿਆਂ ਇੱਕਜੁੱਟਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਫਲਾਈਂਗ ਸਕੂਐਡ ਵਲੋਂ ਸਮੂਹ ਵਿਭਾਗ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਮੋਬਾਈਲ ਵਿੰਗਾਂ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਵਿੱਚ ਜੋੜਣ ਵਿਰੁੱਧ, ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਮਹੀਨਾ ਕੁ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਈ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਵਿਰੁੱਧ ਅਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ ਵਿਰੁੱਧ ਸਮੂਹਿਕ ਮਤਾ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕੰਨਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਇਸ ਮਸਲੇ ਤੇ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਉਪਰੋਕਤ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਦੀ ਨਿਖੇਧੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦਿਆਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਬਿਊਰੋ ਆਪਣੇ ਅਧਿਕਾਰ ਖ਼ੇਤਰ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਜਾ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਡਰ ਅਤੇ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦੀ ਲਹਿਰ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਅਕਸ ਖਰਾਬ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਖੀਆਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਨੂੰ ਨਿਰੰਤਰ ਚੁਣੌਤੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਦਿਨ-ਰਾਤ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਲੀਏ ਲਈ ਮਿਹਨਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਹਿਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਲੀਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿ਼ਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਵਿੰਗ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਚੰਗੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਦੀ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਕੀਤੀ ਸੀ, ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਪਿਛਲੇ ਰਿਕਾਰਡ ਨਾਲ ਤੁਲਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਹ  ਜੀ ਐੱਸ ਟੀ ਦੀ ਬੇਹਤਰੀਨ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਬਿਊਰੋ ਵਲੋਂ ਦਰਜ ਕੀਤੀਆਂ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਕੇਂਦਰੀ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਕਰ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਦੀਆਂ ਤਾਕਤਾਂ ਤੇ ਬਿਊਰੋ ਵਲੋਂ ਮਨਮਾਨੀ ਅਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰਨ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਦਾ ਸ਼ੱਕ ਪੈਦਾ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਬਿਊਰੋ ਵਲੋਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਅਧਿਕਾਰ ਦੇ ਫੜ ਕੇ ਸਮੁੱਚੇ ਵਿਭਾਗ ਵਿਰੁੱਧ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੀ ਕਵਾਇਦ ਬਿਊਰੋ ਦੀ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੀ ਮੂੰਹ-ਬੋਲਦੀ ਤਸਵੀਰ ਹੈ। ਸਮੁੱਚੇ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਇਸ ਪਰਚੇ ਵਿੱਚ ਸਹਿ-ਦੋਸ਼਼ੀ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ।

     ਉਨ੍ਹਾਂ ਇੰਕਸ਼ਾਫ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਸਤੰਬਰ, 2022 ਵਿੱਚ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦਫ਼ਤਰ ਵਲੋਂ ਵਿਭਾਗ ਵਿਰੁੱਧ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. No. 12 / 23।09।2022 ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸਹਿ-ਦੋਸ਼ੀ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ, ਭਾਵੇਂ ਕਿ ਬਿਊਰੋ ਕੋਲ ਕਿਸੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਜਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਦਾ ਕੋਈ ਸਬੂਤ ਨਹੀਂ ਸੀ, ਅਤੇ ਹੁਣ ਫਿਰ ਅਜਿਹਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ 2020 ਵਿੱਚ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਮੋਹਾਲੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਲੋਂ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. (FIR No. 8  and 9) 2020 ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਟ੍ਰਾਂਸਪੋਰਟਰਾਂ ਤੇ ਤਸ਼਼ੱਦਦ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਮ ਕਹਾ ਕੇ ਅਨੇਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਅਤੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਮੁੜ ਦੁਹਰਾਏ ਜਾਣ ਦਾ ਖਦਸ਼ਾ ਫੇਰ ਖੜਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਟਿਆਲਾ ਰੇਂਜ ਦੇ ਆਬਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਜਨ-ਸੰਚਾਰ ਮਾਧਿਅਮਾਂ ਦੇ ਦਬਾਅ ਅਧੀਨ ਤਬਾਦਲੇ ਕਰਕੇ ਚਾਰਜਸ਼ੀਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਭਾਵੇਂ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਕੋਈ ਦੋਸ਼ ਬਣਦਾ ਨਹੀਂ, ਨਾ ਹੀ ਸਾਬਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੂਜੇ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੀ ਮਨਮਾਨੀ ਅਤੇ ਦਖ਼ਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅਜਿਹੇ ਡਰ ਦੇ ਮਾਹੌਲ ਵਿੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਔਖਾ ਨਹੀਂ ਅਸੰਭਵ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਸਿੱਧਾ ਅਸਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਲੀਏ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਿਹਤ ਤੇ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇੰਕਸ਼ਾਫ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕਰ-ਚੋਰਾਂ ਤੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਿ਼ਕੰਜਾ ਕਸਣ ਕਰਕੇ ਉਹ ਬੁਖਲਾ ਗਏ ਹਨ, ਅਤੇ ਅਕਸਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਸਬੰਧ ਦੱਸ ਕੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਡਰਾਉਂਦੇ-ਧਮਕਾਉਂਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਪਰਚੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੱਥ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਨੂੰ ਰੱਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ। 

    ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਨਿਮਨ-ਲਿਖਤ ਮਤੇ ਸਰਬ-ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਗਏ 
    1 – ਸਮੂਹ ਮੋਬਾਈਲ ਵਿੰਗਾਂ ਵਲੋਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰੋਕਣਾ
    2 – ਸੋਮਵਾਰ ਮਿਤੀ 7 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਸਮੂਹ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਕਲਮ-ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ
    3 – 8 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸਮੂਹ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਅਣਮਿਥੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ

    ਕੰਨਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਨਿਮਨਲਿਖਤ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨੀਆਂ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦੀਆਂ, ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਦਫ਼ਤਰਾਂ, ਮੋਬਾਈਲ ਵਿੰਗਾਂ, ਆਡਿਟ ਵਿੰਗਾਂ, ਡਿੱਸਟਿਲਰੀਆਂ, ਬੋਟਲਿੰਗ ਪਲਾਂਟਾਂ ਅਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਰੇਜਾਂ/ਜ਼ੋਨਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ – 

    1 – ਮੋਹਾਲੀ ਬਿਊਰੋ ਵਲੋਂ ਦਰਜ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਨੰ: 21 ਮਿਤੀ 04-11-2022 ਅਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਬਿਊਰੋ ਵਲੋਂ ਦਰਜ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰ: 12 ਮਿਤੀ 23-09-2022 ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

    2 – ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰ: 8 ਅਤੇ 9 / 2020 ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੋਸੀਕਿਊਸ਼ਨ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਬਿਊਰੋ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ 20 ਨਿਰਦੋਸ਼ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨੂੰ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਫਸਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੇ ਨਿਆਂਇਕ ਹਿਰਾਸਤ ਦੇ ਵੇਲ਼ੇ ਦਾ ਪੂਰਾ ਬੈਨੇਫਿਟ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

    3 – ਪਟਿਆਲਾ ਰੇਂਜ ਦੇ ਆਬਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਆਇਦ ਕੀਤੇ ਸਭ ਚਾਰਜ ਰੱਦ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬਦਲੀ ਦੇ ਹੁਕਮ ਤੁਰੰਤ ਮਨਸੂਖ ਕੀਤੇ ਜਾਣ।

    4 -ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਉਪਰੋਕਤ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਦਰਜ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਕਾਰਣ ਆਪਣੇ ਅਧਿਕਾਰ-ਖ਼ੇਤਰ  ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਜਾ ਕੇ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਅਕਸ ਵਿਗਾੜਣ ਲਈ ਕਾਰਣ-ਦੱਸੋ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਕੰਨਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦ ਤੱਕ ਉਪਰੋਕਤ ਚਾਰੇ ਮੰਗਾਂ ਸਮੁੱਚੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਮੰਗੀਆਂ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦੀਆਂ, ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਾਂ ਕਰਮਚਾਰੀ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗਾ। ਕੱਲ੍ਹ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਕਲਮ-ਛੋੜ ਅਤੇ ਉਸ ਬਾਅਦ ਅਣਮਿਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਹੜਤਾਲ ਤਦ ਤੱਕ ਚੱਲੇਗੀ, ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਮੁੱਚੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਇੰਨ-ਬਿੰਨ ਮੰਨ ਨਹੀਂ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ। 

    ਕੰਨਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਨਿਮਨਲਿਖਤ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨੀਆਂ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦੀਆਂ, ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਦਫ਼ਤਰਾਂ, ਮੋਬਾਈਲ ਵਿੰਗਾਂ, ਆਡਿਟ ਵਿੰਗਾਂ, ਡਿੱਸਟਿਲਰੀਆਂ, ਬੋਟਲਿੰਗ ਪਲਾਂਟਾਂ ਅਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਰੇਜਾਂ/ਜ਼ੋਨਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ –

     1- ਮੋਹਾਲੀ ਬਿਊਰੋ ਵਲੋਂ ਦਰਜ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ.  ਨੰ: 21 ਮਿਤੀ 04-11-2022 ਅਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਬਿਊਰੋ ਵਲੋਂ ਦਰਜ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ.ਨੰ: 12 ਮਿਤੀ 23-09-2022 ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।