पंजाब: लुटेरों ने युवक पर किया दातर से हमला, बाइक छीन हुए फरार

कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन राजा पुत्र जोगिंदरपाल ने बताया कि वह गांव रूलर बस्ती चंडीगढ़ का वसनीक है। उन्होंने बताया कि वह बीती रात काम से घर लौट रहा था। जब वह लोड कृष्णा स्कूल के नजदीक पहुंचा तो एक सप्लैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 युवकों ने हथियारों के बल पर मुझे लूटने का प्रयास किया और मेरा मोबाइल फोन खोने लगे। परन्तु उन्होंने कहा कि मैंने अपना फ़ोन नहीं दिया। 

युवक ने बताया कि बाद में उक्त लुटेरों ने दातर के साथ मेरी पीठ पर वार भी किए और मुझे घायल कर दिया और जाते समय मेरा मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। राजा ने बताया कि उसे बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के बारे में थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को सूचना दे दी है। युवक ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *