Author: Encounter News Desk

  • पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल

    पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल

    चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के अंतर्गत आते गांव जयंती माजरा में शराब के ठेके पर एक कारिंदे के पेट में गोली मार दी गई। बीते शनिवार देर रात यह घटना घटी। मुल्लांपुर थाने को सुबह मामला रिपोर्ट करवाया गया। पुलिस ने दिन के समय मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस घायल के बयान लेने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटाने में लगी हुई है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

    मुल्लांपुर थाना SHO सतिंदर सिंह ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले कारिंदे से बीते शनिवार देर रात 3 लोग शराब लेने आए थे। इनकी ठेके के करिंदों के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। जिस पर इनमें से एक ने कारिंदे पर गोली चला दी। गोली कारिंदे के पेट में लगी और दूसरी साइड से निकल गई। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया । एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की रिपोर्ट सुबह दर्ज करवाई गई। घायल की पहचान नयांगांव के समीप रहने वाले ओम प्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल

    पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल

    चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के अंतर्गत आते गांव जयंती माजरा में शराब के ठेके पर एक कारिंदे के पेट में गोली मार दी गई। बीते शनिवार देर रात यह घटना घटी। मुल्लांपुर थाने को सुबह मामला रिपोर्ट करवाया गया। पुलिस ने दिन के समय मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस घायल के बयान लेने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटाने में लगी हुई है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

    मुल्लांपुर थाना SHO सतिंदर सिंह ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले कारिंदे से बीते शनिवार देर रात 3 लोग शराब लेने आए थे। इनकी ठेके के करिंदों के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। जिस पर इनमें से एक ने कारिंदे पर गोली चला दी। गोली कारिंदे के पेट में लगी और दूसरी साइड से निकल गई। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया । एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की रिपोर्ट सुबह दर्ज करवाई गई। घायल की पहचान नयांगांव के समीप रहने वाले ओम प्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • अंक गणना: भाजपा की राह आसान नहीं लग रही: पंडित शशिपाल डोगरा

    अंक गणना: भाजपा की राह आसान नहीं लग रही: पंडित शशिपाल डोगरा

    नों दलों के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना तय

    ऊना/सुशील पंडित: जाने माने अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने हिमाचल प्रदेश में चल रहे सत्ता के महाकुंभ पर विशेष गणना करके दोनों प्रमुख दलों की वस्तुस्थिति प्रस्तुत की है। पंडित डोगरा के मुताबिक इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 15 दिनों के भीतर ही लगने वाले दो ग्रहण (25 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण व 8 नवंबर का चंद्र ग्रहण) सत्ता के लिए शुभ संकेत नहीं है। यह विधानसभा चुनाव एक इतिहास बनाएगा। अगले माह 8 दिसंबर को परिणाम आना है जो शनि का अंक है। शनि न्याय और राजनीति का कारक है। कुछ नेताओं के साथ जो अन्याय हुआ है उसके कारण इस चुनाव में दोनों पक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना भी तय है। ऐसे लोगों को सत्ता सुख देगा जिसकी कल्पना नहीं की होगी। पंडित डोगरा के कहा कि आने वाली 12 नवंबर, 2022 को प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए मतदान होगा। इसका परिणाम 8 दिसंबर, 2022 को आएगा। इस वक्त प्रदेश में भाजपा सत्तासीन है और कांग्रेस विपक्ष में बैठी है। भाजपा का 1 अंक है, वहीं कांग्रेस का 8 अंक बनता है। यह दोनों ही अंक आपस में शत्रु हैं। वर्ष 2022 के 6 अंक पर होने वाले इन विधानसभा चुनावों में 6 अंक शुक्र जहां भाजपा के 1 अंक सूर्य का शत्रु हैं, वहीं  कांग्रेस के 8 अंक शनि का मित्र अंक है।
    जिसके कारण कांग्रेस को इस चुनाव में लाभ मिलता दिख रहा है। विडंबना देखो अंकों की, जो बड़ा मुद्दा कांग्रेस ने उठाया है ओपीएस का उसका अंक (6 + 7 + 1 = 14, =1 + 4 = 5) अंक बनता है, यह बुध का अंक है। जहां बुध – सूर्य के अंक के साथ हमेशा चलता है, वहीं वो 8 अंक का मित्र भी है। भाजपा सरकार डबल इंजन की बात करती है। उस डबल इंजन का अंक (4 + 6 + 3 + 2 + 3 + 5 + 5 + 5 + 7 + 9 + 5 + 5 = 59, =5 + 9 = 14, = 1 + 4 = 5 अंक) बनता है। 14वीं विधानसभा है, उसका भी 1 + 4 = 5 अंक। बार-बार 5 अंक का आना द्विजन्मा योग बनाता है, जोकि शुभ नहीं माना जाता। बुध वाणी को खराब करता है। नेताओं को वाणी पर संयम रखना होगा। इसी माह 12 नवंबर को चुनाव हैं, जिसका अंक 1 + 2 = 3 अंक बनता है। जो गुरु का अंक है। 5 अंक बुध, 3 अंक गुरु का शत्रु अंक है। जिसके कारण जनता सत्ता के खिलाफ मत दे सकती है। परिवर्तन चाह सकती है। अंक गणना भाजपा को सत्ता सुख से वंचित करवा सकती है। भाजपा की राह आसान नहीं लग रही और विपक्ष में बैठी कांग्रेस योजना के साथ चले तो लाभ मिल सकता है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
  • निर्वाचन अधिकारी निधि पटेल ने वितरित कीं मतदाता सूचना पर्चियां

    निर्वाचन अधिकारी निधि पटेल ने वितरित कीं मतदाता सूचना पर्चियां

    ऊना/ सुशील पंडित: 44-ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को निर्वाचन अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण किया। उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को बताया कि मतदाता सूचना पर्ची में फोटो न होने के कारण यह पहचान के लिए पर्याप्त नहीं है, केवल यह मतदान करने के लिए आमंत्रित करने हेतु  मतदाताओं को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मतदान करने वाले समस्त मतदाता मतदान के दिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर मतदान केन्द्र में जाकर अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • Nora Fatehi ने बोल्ड अंदाज में शेयर किया वीडियो…

    Nora Fatehi ने बोल्ड अंदाज में शेयर किया वीडियो…

    नई दिल्लीः डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही अपने बोल्ड अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से नोरा फतेही ने अपना लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बार फिर से नोरा फतेही ने अपने फैंस को दीवाना बना दिया है। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में नोरा समुद्र के बीच यॉट पर वेकेशन इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वहां याट पर ही मौजूद अपने दोस्तों के साथ डांस करती भी दिख रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री के शानदार डांस मूव्स देख फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लेटेस्ट वीडियो में अभिनेत्री कर लुक भी काफी कातिलाना लग रहा है।

    गौरतलब है कि नोरा फतेही इन दिनों अपना वेकेशन इंजॉय कर रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका यह वीडियो इसी वेकेशन का है। हाल ही में सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस शॉट्स और ब्रालेट टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बालों का बन और चश्मा लगाए एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। नोरा के लुक को देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। हर बार की तरह अपने लुक से कयामत ढा रही अभिनेत्री वीडियो में शानदार डांस करती भी दिखीं।

    नोरा याट पर अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग डांस मूव्स करती दिख रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस के किलर डांस मूव्स उनके फैंस का दिल जीत रहे हैं। एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ अभिनेत्री कई रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर चुकी हैं। अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थैंक गॉड के गाने में नजर आई थीं।

  • पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी

    पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी

    अमृतसर: शिवसेना के टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर कुमार सूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका आज दुर्गियाना मंदिर नजदीक शिवपुरी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार दौरान भारी संख्या में शिव सेना के समर्थक अंतिम विदाई देने पहुंचे।

  • आदमपुर: भारी बहुमत से जीते भव्य बिश्नोई

    आदमपुर: भारी बहुमत से जीते भव्य बिश्नोई

    आदमपुर: पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई आदमपुर विधानसभा में बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने 67,376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। भव्य बिश्नोई पहले ही राउंड से ही सबसे आगे चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को 15 हजार 714 वोटों से पटखनी दी है। जयप्रकाश 51 हजार 662 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। इसी के साथ आप के सतेंद्र सिंह और इनेलो के कुरड़ाराम को भी हार का मुंह देखना पड़ा। बेटे की जीत के बाद कुलदीप बिश्नोई ने जयप्रकाश की हार को हुड्डा पिता-पुत्र की हार बताया। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता ने भूपेंद्र हुड्डा को नकार दिया है।

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर आया नया मेहमान…

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर आया नया मेहमान…

    मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पैरेंट्स बन गए हैं. आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. घर में नन्हा मेहमान आने कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. रणबीर-आलिया रविवार सुबह साढ़े सात बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे थे. पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है.

    फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं और कपूर और भट्ट परिवार को बधाइयां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बहुत बहुत मुबारकवाद कपूर एंड भट्ट फैमिली.” कई अन्य यूजर्स ने लाल दिल वाले और खुशी वाले इमोजी कमेंट कर बधाई दी हैं. आलिया भट्ट की डिलीवरी से पहले उनके पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने खुशी जताई थी. उन्होंने ई-टाइम्स से बात करते हुए होने वाले बेबी के लिए खुशी जताई है.

    कपल ने शादी के 2 महीने के बाद ही ऐलान कर दिया था कि दोनों की जिंदगी में एक बेहद खास और नन्हा मेहमान आने वाला है. जून में आलिया ने एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. आज सुबह रणबीर-आलिया को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया था और कपल अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे.

    अक्टूबर में, कपूर परिवार ने आलिया के लिए एक मेगा गोद भराई समारोह भी आयोजित किया जिसमें रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, चचेरी बहन करिश्मा कपूर और दादी नीला देवी सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था.

  • सुधीर सूरी के कत्ल के आरोपी को पन्नू ने इतने लाख रुपए देने का किया ऐलान

    सुधीर सूरी के कत्ल के आरोपी को पन्नू ने इतने लाख रुपए देने का किया ऐलान

    अमृतसर: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की कुछ दिन पहले अमृतसर में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आज सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू ने आरोपी संदीप को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। पन्नू ने एक वीडियो सोशल मीडिया डाली है। इस वीडियो में उन्होंने सूरी को गोलियां मारने वाले आरोपी संदीप को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। पन्नू ने कहा कि यह 10 लाख रुपए की राशि कानूनी लड़ाई लड़ने में संदीप की सहयता करेगी। इसके साथ ही पन्नू ने कहा कि संदीप कोई आंतकवादी नहीं है, उसने सार्वजनिक जगह पर बम ब्लास्ट नहीं किया है। उसने कहा कि सिखों के खिलाफ बात करने वाले को मारना गलत नहीं है। गौरतलब है कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबरः मशहूर सिंगर व रैपर का बाथरूम में मिला शव

    म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबरः मशहूर सिंगर व रैपर का बाथरूम में मिला शव

    मुंबई : म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। पॉपुलर सिंगर, रैपर और एक्टर एरोन कार्टर का निधन हो गया। वह ‘बैकस्ट्रीट बॉयज़’ बैंड के मेंबर निक कार्टर के भाई थे और वह 34 साल के थे। रिपोर्ट के मुताबिक वह कैलिफोर्निया के लैंकेस्टर स्थित अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एरोन की टीम के एक प्रतिनिधि ने कहा कि अभी यह बहुत बुरा समय है, हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ और इसका कारण क्या था। बताया ये भी जा रहा है कि वह डिप्रैशन का शिकार भी थे।

    प्रतिनिधि ने आगे कहा कि हम सभी की तरह ही परेशान हैं और उम्मीद करते हैं कि फैंस उनके लिए प्रार्थना करें और उनके परिवार को सांत्वना दें। एरोन कार्टर की मौत की खबर सामने आने के तुरंत बाद, सिंगर टायलर हिल्टन ने ट्विटर पर इसे ‘दिल तोड़ने वाला’ बताया। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और एक लंबा ट्वीट किया।

    टायलर हिल्टन ने लिखा, “नहीं… एरोन कार्टर की यह खबर दिल दहला देने वाली है…इस बच्चे में बहुत चिंगारी थी। मैं उसे सालों से जानता था। सब हमेशा उन्हें सच में पसंद करते हैं, वह खुशमिजाज और मजाकिया था। एक शो करना पसंद करता था और वह इसमें अच्छे थे। मैं हमारी कुछ तस्वीरें ढूंढूंगा और बाद में पोस्ट करूंगा… दुखद है.. आरआईपी दोस्त।

    एरोन कार्टन के निधन पर बॉय बैंड ‘न्यू किड्स ऑन द ब्लॉक’ ने दुख जताया। उन्होंने एरोन की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “हम एरोन कार्टर के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हैं। कार्टर के फैमिली को सांत्वना देते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।