Author: Encounter News Desk

  • इस जगह फिर भड़की हिंसा, कर्फ्यू घोषित, वाहनों को लगाई आग, इंटरनेट सेवा बंद

    इस जगह फिर भड़की हिंसा, कर्फ्यू घोषित, वाहनों को लगाई आग, इंटरनेट सेवा बंद

    इंफाल: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर से हिंसा भड़क उठी है। राज्य की राजधानी इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में मैतेई और कुकी समुदायों का एक वर्ग आपस में भिड़ गया जिसके बाद एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। स्थानीय बाजार में जगह को लेकर झड़प शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसा में बदगल गई। आगजनी की घटनाओं के बाद राजधानी इंफाल में कर्फ्यू घोषित कर दिया गया। पहले इंफाल में शाम 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई थी लेकिन ताजा हिंसा के बाद दोपहर 1 बजे के बाद फिर से लगा दिया गया। इतना ही नहीं, आगजनी की खबरें आने के बाद पांच दिन के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। स्थिति को देखते हुए  सेना को वापस बुला लिया गया है। मणिपुर करीब एक महीने से कई मुद्दों को लेकर जातीय संघर्ष का गवाह रहा है। इस महीने की शुरुआत में पहाड़ी राज्य में दो समुदायों के बीच झड़प शुरू हुई। 

    कुकी आदिवासियों ने 3 मई को मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में एकजुटता मार्च निकाला था। इसके बाद भड़की हिंसा में  70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। करोड़ों की संपत्ति को आग लगा दी गई और हजारों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों को सरकार द्वारा आयोजित शिविरों में रहना पड़ा। हिंसा की शुरुआत आरक्षित  वन भूमि से कुकी ग्रामीणों को बेदखल करने के बाद कई छोटे-छोटे आंदोलन हुए, जिसके बाद झड़पें हुईं। हालात काबू में करने के लिए सेना तथा अर्द्धसैनिक बलों के करीब 10,000 कर्मियों को तैनात करना पड़ा। 

    मणिपुर में 16 जिले हैं और यहां पर 53 प्रतिशत मैतेई समुदाय के लोग रहते हैं।  मणिपुर में 42 प्रतिशत कुकी, नागा के अलावा दूसरी जनजाति रहती है। मैतेई समुदाय के लोगों का कहना है कि 1970 के बाद पर यहां कितने रिफ्यूजी आए हैं। इसकी गणना की जाए और यहां पर एनआरसी लागू किया जाए। मैतेई समुदाय के लोग पहाड़ी हिस्से में जमीन नहीं खरीद सकते लेकिन कुकी समुदाय के लोग घाटी के इलाके जहां मैतेई रहते हैं वहां जमीन खरीद सकते हैं। टकराव की एक सबसे बड़ी वजह ये भी है।

  • पंजाबः PSEB के 10वीं और 12वीं कक्षा का इस दिन जारी होंगा रिजल्ट

    पंजाबः PSEB के 10वीं और 12वीं कक्षा का इस दिन जारी होंगा रिजल्ट

    चंडीगढ़ः पीएसईबी के स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने परिणाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। पीएसईबी के परिणाम को लेकर बोर्ड के एग्जामिनेशन कंट्रोलर जनकराज महरोक ने अहम जानकारी देते बताया कि पीएसईबी द्वारा 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार यानी 26 मई तक घोषित कर दिया जाएगा। मेहरोक ने बताया कि रिजल्ट की तैयारी के लिए  बोर्ड की टीमें दिन रात काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 12वीं के दो दिन बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

  • पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    कोटकपूराः जिले में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी। महिला की पहचान रामेश्वर शर्मा कॉलेज रोड की पत्नी रीता शर्मा के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए संजीव शर्मा ने बताया कि उनकी माता को ब्लड प्रेशर की समस्या थी और वह दवा लेने आई थीं। इस दौरान उन्हें किसी का फोन आया और बताया गया कि माता को चोटें आई हैं। जिसके कारण उन्हें लेकिन अस्पताल ले जाया जा रहा है।

    जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी माता की मौत हो गई है। वहीं राजिंदर बराड़ ने बताया कि ट्रेन फिरोजपुर से बठिंडा जा रही थी। तभी एक बुजुर्ग महिला रेलवे लाइन पार करने लगी और ट्रेन की चपेट में आ गयी। इस दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली कार, देखें वीडियो

    पंजाबः पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली कार, देखें वीडियो

    अबोहरः शहर में मलोट रोड पर गांव कबरवाला के नजदीक एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर दवा कंपनी के प्रोडक्ट से भरी डस्टर जलकर राख हो गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना में कार सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए, क्योंकि वे समय रहते उतर गए थे, लेकिन कार और उसमें भरा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मलोट से अबोहर आ रही डस्टर गाड़ी में कुछ दवाइयां आदि रखी हुई थीं, लेकिन मलोट से आगे निकलते ही कबरवाला पेट्रोल पंप के पास अचानक कार में आग लग गई।

    हालांकि कार सवार 2 लोगों ने उसमें रखा सामान बाहर निकाल लिया था, लेकिन जलती कार के पास में रखा होने के कारण आग की लपटों ने सामान को चपेट में ले लिया। कार में लगी आग इतनी तेजी से धधक रही थी कि सड़क के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रुक गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने अग्रिशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर मोटी पाइप से पानी की बौछारें मार कर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में कार और उसमें रखी दवाएं जल गईं।

  • स्प्लिट्सविला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्‍टर और कास्‍ट‍िंंग डायरेक्‍टर की घर के बाथरूम में मिली लाश

    स्प्लिट्सविला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्‍टर और कास्‍ट‍िंंग डायरेक्‍टर की घर के बाथरूम में मिली लाश

    नई दिल्लीः ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्‍टर और कास्‍ट‍िंंग डायरेक्‍टर आदित्‍य सिंह राजपूत की मौत हो गई है। आदित्‍य की उम्र महज 25 साल थी। उनकी लाश सोमवार, 22 मई की दोपहर को उनके घर से बाथरूम से म‍िली है। आदित्‍य मुंबई के अंधेरी इलाके में रहते थे। ब‍िल्‍ड‍िंंग की 11वीं मंजिल पर रहने वाली आदित्‍य की लाश सबसे पहले उनके दोस्त ने देखी। वह बाथरूम में अचेत हालत में पड़े हुए थे। दोस्‍त ने तत्‍काल बिल्डिंग के वॉचमैन को खबर दी, ज‍िसके बाद उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया। हालांक‍ि, डॉक्‍टर्स तक पहुंचने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी। मुंबई पुलिस ने लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज द‍िया है।आशंका जताई जा रही है कि आदित्य सिंह राजपूत की मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज है।

    हालांक‍ि, पुलिस अभी ब‍िना छानबीन के क‍िसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा। आदित्य सिंह राजपूत को पहली बार टीवी रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर के तौर पर उनकी इंडस्‍ट्री में अच्‍छी खासी जान पहचान थी। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले आदित्‍य सिंह राजपूत ने 300 से अध‍िक टीवी विज्ञापनों में काम किया था। एक्‍ट‍िंग की दुनिया में स्‍ट्रगल करते हुए उन्होंने अपना ब्रांड ‘पॉप कल्चर’ शुरू किया, जिसके तहत वह कास्टिंग डायरेक्टर का काम करते थे। आदित्य सिंह राजपूत का जन्‍म दिल्‍ली में हुआ था।

    हालांकि, उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। महज 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने वाले आदित्‍य के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन हैं। उनकी बहन शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। आदित्‍य ने ‘क्रांतिवीर’, ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह टीवी शो CIA (CAMBALA Investigation Agencies) में भी नजर आए थे। आदित्‍य पिछले कुछ समय से कास्टिंग डायरेक्‍टर के तौर पर करियर को आगे बढ़ा रहे थे। ऐसे में मुंबई की पेज-3 पार्टीज से लेकर फिल्‍मी दुनिया में उनकी अच्‍छी खासी पकड़ मानी जाती है।

  • पंजाबः सुर्खियों में सेंट्रल जेल, 2 अंडर ट्रायल कैदियों में हुई भिड़ंत 

    पंजाबः सुर्खियों में सेंट्रल जेल, 2 अंडर ट्रायल कैदियों में हुई भिड़ंत 

    बठिंडाः हाई सिक्योरिटी केंद्रीय जेल आए दिन विवादों में रहती है। वहीं आज जेल में एक और विवाद सामने आया है। जहां जेल के अंदर दो अंडर ट्रायल कैदियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक कैदी ने चम्मच की तेजधार करके दूसरे अंडर ट्रायल कैदी के मुंह में घोंप दिया। दोनों को आपस में झगड़ते देख मौके पर पहुंचे जेल मुलाजिमों ने बीच-बचाव करते हुए घायल अंडर ट्रायल कैदी को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान संदीप सिंह के तौर पर हुई है।

    बताया जाता है कि संदीप सिंह का दूसरे अंडर ट्रायल कैदी के साथ नशीली गोलियों को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान दूसरे कैदी ने संदीप सिंह के गाल में तेजधार चम्मच घोंप दी। संदीप सिंह लहूलुहान हो गया, जिसे पहले जेल स्थित अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया, उसके बाद उसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी डॉक्टर खुशदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि जेल से एक अंडर ट्रायल कैदी को लेकर मुलाजिम आए थे। जिसके चेहरे पर किसी चीज से वार किया गया है, जिसका उपचार चल रहा है।

  • जालंधरः लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर डाक्टर की पत्नी को बनाया निशाना, गहने व कैश लूटकर हुए फरार

    जालंधरः लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर डाक्टर की पत्नी को बनाया निशाना, गहने व कैश लूटकर हुए फरार

    जालंधर,वरुण/हर्ष: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोगा से तेजधार हथियारों के बल पर अगवा की गई डाक्टर की पत्नी को लुटेरे कपूरथला रो़ड, जालंधर में उतार गए। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार महिला समेत तीन लुटेरों ने डाक्टर की पत्नी से तेजधार हथियारों के बल पर गहने और पर्स लूट लिया। महिला की पहचान रमला रानी पत्नी डाक्टर राजीव कपूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा इस मामले को लेकर जालंधर पुलिस में शिकायत दी जा रही है।

    घटना की जानकारी देते हुए रमला रानी निवासी जैतों ने बताया कि उसके पति डाक्टर राजीव कपूर का जैतों में गुरू रामदास अस्पताल है। आज सुबह वे रिश्तेदारों से मिलने बरगाड़ी गई थी। वापस लौटते समय हाईवे पर कार में सवार महिला समेत तीन लोगों ने उसे तेजधार हथियारों के बल पर गाड़ी में बिठा लिया। लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके गहने और पर्स लूट लिए। रमला रानी के मुताबिक लुटेरे उसे कपूरथला रोड़ पर चलती गाड़ी से उतार कर फरार हो गए। 

  • जालंधरः इस इलाके में ASI की मौत

    जालंधरः इस इलाके में ASI की मौत

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के बारादरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में गेट गिरने से एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भूपिंदर सिंह पुत्र फुम्मन सिंह निवासी राजिंदर नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बीमार चल रहा था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आज जब वह अपने कमरे से बाहर निकला तो घर के आंगन में पड़े लोहे के गेट के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू किया जाए 

    हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू किया जाए 

    बददी/सचिन बैंसल: किसान योद्धा सरदार रुडक़ा सिंह कल्याण समिति ने आज वार्षिक समारोह धूम धाम से मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राम कुमार चौधरी विधायक एवं संसदीय सचिव रहे। इस समारोह  भारतीय क्षत्रिय घृत वाहती चांहग ईकाई हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने कहा कि वड़ी खुशी की वात है कि हिमाचल प्रदेश में राजपूत समुदाय और ब्राह्मण समुदाय की जनसंख्या सार्वजनिक हो चुकी है जिसके अनुसार हिमाचल प्रदेश में राजपूत समुदाय की आबादी 32 फीसदी है तथा ब्राह्मण समुदाय की आबादी 18 फीसदी है । बड़े दुख की बात है कि हिमाचल प्रदेश में घृत वाहती चांहग समुदाय की जनसंख्या आज तक सार्वजनिक नहीं हो सकी। जनसंख्या सार्वजनिक नहीं होने के कारण उपरोक्त वर्ग राजनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक रुप से पिछड़ चुका है।
    सरकारी कालेजों एवं युनिवर्सिटीयों (अकेडमिक) में ओबीसी वर्ग की भागीदारी 0 फीसदी है जबकि हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में सामान्य वर्ग को  10 फीसदी तथा दलित वर्ग को 15 फीसदी भागीदारी मिल रही है । इस समस्या का हल यही है कि हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू हो जाए। कुछ साल पहले भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए विधानसभा से इसलिए वाकआऊट कर दिया था कि पी. टी. ए और एस. एम. सी शिक्षक भर्ती में रोस्टर नहीं लागु हुआ है। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. बीरभद्र सिंह ने विपक्ष को उतर देते हुए कहा था कि आप ने भी 10 वीं पास विद्या उपासक रखे थे जिनको मैंने नियमित किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार बैकलॉग से रोस्टर पूरा करेगी। लेकिन यह बैकलॉग आज तक पूरा नहीं हो सका है। आबादी के हिसाब से ओबीसी वर्ग के दो कैबिनेट मंत्री बनने चाहिए थे । वर्तमान सरकार मे ओबीसी वर्ग के दो विधायक हैं लेकिन कैबिनेट मंत्री एक ही है।
     चौधरी रामकुमार ने समिति से कहा है कि अपना प्रस्ताव लेकर शिमला आएं और मुख्यमंत्री के सामने हम प्रस्ताव रखेंगे और जो मांगे जायज होगी वह पूरी करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। समारोह में समिति के महासचिव कैप्टन अमरीक सिंह,   श्रीकंठ चौधरी, रणजीत सिंह राणा, रजनी वाला, मास्टर गुरमेश, गणेश दत्त भरवाल, प्रमोद कुमार, बी. डी. चौधरी, सतिंदर पाल, साहिब सिंह, दुलंभ सिंह, जसपाल चौधरी, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरूण चौधरी उपस्थित रहे।
    कैपशन-सीपीएस रामकुमार चौधरी को सम्मानित करते आयोजक। बददी-1
  • शादी में जा रहे जीजा साले की बाइक  गिरी नाले में

    शादी में जा रहे जीजा साले की बाइक गिरी नाले में

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना से बाथड़ी एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे तीन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले विनोद कुमार और बिट्टू कुमार अपने जीजा के साथ एक ही मोटलसाइकिल पर ऊना संतोषगढ़ रोड़ से होते हुए बाथड़ी जा रहे थे। अभी मोटलसाइकिल जनकौर के पास पहुंचा था कि चालक ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क किनारे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दी गई जिससे तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक ऊना पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।