Author: Encounter News Desk

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, टैंकर की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, टैंकर की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत

    लुधियानाः थाना साहनेवाल के अधीन आते गांव गोबिंदगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह टैंकर की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की साईकिल से जा रही थी जब यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी देते हुए लड़की के फुफड़ ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुआ। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया।

    दूसरी ओर वहीं पर नजदीक मोबाइल की दुकान चलाने वाले चश्मदीद ने बताया कि हादसे दौरान चौक के नजदीक एक ऑटो और मिनी बस खड़ी थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। जबकि पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और दोषी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा मामल दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों में स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ

    इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों में स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड, व कपूरथला रोड) में सत्र 2023-24 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का चुनाव किया गया। ग्रीन मॉडल टाऊन में धनंजय पुरी को हेॅड ब्वॉय व उर्वी राठौड़ को हेॅड गर्ल, लोहारां ब्रांच में वरदान सेठ को हेॅड ब्वॉय व यशिका शर्मा को हेॅड गर्ल चुना गया। नूरपुर रोड में हर्षित शर्मा को हेॅड ब्वॉय व वोनिशा को हेॅड गर्ल, कैंट जंडियाला रोड में पुलकित धीर को हेॅड ब्वॉय व अवनीत कौर को हेॅड गर्ल तथा कपूरथला रोड ब्रांच में गौरव को हेॅड ब्वॉय व हर्षिता‌ को हेॅड गर्ल चुना गया। इसके अतिरिक्त वाइस हेॅड ब्वॉय, वॉइस हेॅड गर्ल,सेक्रेटरी, लिटरेरी कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, ट्रेश्रर,चारों सदनों के कैप्टन,वाइस कैप्टन, प्रीफ़ेक्टस व डिसिप्लिन स्क्वाड्स के नाम घोषित किए गए। चयनित छात्रों को सैशेज और बैज लगाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की कि वे अपना कर्तव्य पूरी ज़िम्मेदारी से निभाएँगे। संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों ने चयनित विद्यार्थियों को उनकी ज़िम्मेदारियों से अवगत करवाया और उन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल  बनने के लिए कहा।

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ.अनूप बौरी ने स्टूडेंट काउंसिल के चयनित विद्यार्थियो को बधाई दी और उन्हें मेहनत व अनुशासन का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों को पूरी ज़िम्मेदारी से निभाने के लिए  प्रेरित किया।

    प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन),प्रिंसिपल शालू सहगल (लोहारां), प्रिंसिपल मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर रोड), प्रिंसिपल सोनाली (कैंट जंडियाला रोड) शीतू खन्ना (कपूरथला रोड), शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देकर प्रोत्साहित किया।

  • जालंधरः कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक, शीतल अंगुराल के साथ रिंकू ने निकाला रोड शो, देखें Live

    जालंधरः कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक, शीतल अंगुराल के साथ रिंकू ने निकाला रोड शो, देखें Live

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक,कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, शीतल अंगुराल, अमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के साथ आज जालंधर के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए लाल चंद कटारूचक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 1 साल में जो काम किया है उससे लोग बहुत खुश हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार लोग आप को वोट डालकर भारी बहुमत से जताएंगे।

    हाल ही में पंजाब पुलिस को इनपुट मिला है कि लखबीर सिंह लंडा अपने साथियों को छुड़वा सकता है। वहीं लखबीर सिंह लंडा को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब के लोगों को पंजाब के मुख्यमंत्री पर भरोसा है और किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत दी जाएगी। इससे पहले भी हम बड़े-बड़े मगरमच्छों को जेलों में डाल चुके हैं, जो पंजाब को बर्बादी की तरफ ले जाना चाहते थे। वहीं सुशील रिंकू का रोड शो जब वेस्ट हलके से निकाला जा रहा था तो इस दौरान उनके समर्थक को पीए और सुरक्षा कर्मियों द्वारा गाड़ी से उतार दिया गया। जिसके बाद उक्त समर्थक में काफी रोष पाया गया। जिसे शांत करने के लिए पू्र्व पार्षद टीटू ने अपने गले से सिरोपा निकालकर उक्त समर्थक के गले में डालकर मौके पर स्थिति को संभाला।

  • सुपरिंटेंडेंट मीता राम 35 वर्ष की सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत्त

    सुपरिंटेंडेंट मीता राम 35 वर्ष की सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत्त

    बद्दी / सचिन बैंसल :  बद्दी वार्ड नंबर एक के निवासी मीता राम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला में 35 वर्ष की सेवा उपरांत शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। मीता राम ने बताया कि वह 1988 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में बतौर लिपिक भर्ती हुए थे।  विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं में कार्य करते हुए प्राधिकरण की पंचकूला स्थित सेक्टर 8, डिवीजन एक से सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए है। इस अवसर पर कार्यालय में उनके सम्मान मे एक बहुत ही गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मीता राम ने बताया कि उन्होंने अपने सेवाकाल में उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा जो भी कार्य दिया गया उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा किया। विदाई समारोह के दौरान इनके द्वारा की गई सेवाओं की सभी मौजूद उच्च अधिकारियों ने सराहना की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रोहतास हुडा, एसडीई कैलाश काला, कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार सत्या वान, सेक्शन ऑफिसर  बलराज सिंह, सतिंदर सिंह व अन्य गणमान्य अधिकारी व कर्मचारी  मौजूद रहे।

  • जिला मुख्यालय ऊना में मनाया गया विश्व पशु चिकित्सा दिवस 

    जिला मुख्यालय ऊना में मनाया गया विश्व पशु चिकित्सा दिवस 

    ऊना / सुशील पंडित : पशु पालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक पशु पालन विभाग ऊना डाॅ जय सिंह सेन ने बताया कि इस वर्ष की थीम चिकित्सा पेशे में विविधता समानता और समावेशिता को बढ़ावा देना है। इस मौके पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पशु चिकित्सा की शपथ ली।

  • “ऑपरेशन कावेरी” बना भारतीयों के लिए सूडान में सहारा, हिमाचली बेटों की हो रही सकुशल वापसी

    “ऑपरेशन कावेरी” बना भारतीयों के लिए सूडान में सहारा, हिमाचली बेटों की हो रही सकुशल वापसी

    ऊना/ सुशील पंडित : सूडान में छिड़े गृह युद्ध की परिस्थितियों से एक और युवा सकुशल अपने घर वापस लौटा है। हरोली उपमंडल के बालीवाल गांव के निवासी दयाल सिंह(33) सूडान में सोने की खदान में काम कर रहे थे। गृह युद्ध की परिस्थितियों के बीच फंस जाने के कारण घर वापसी की उम्मीदें खत्म होने लगी। सूडान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया तो केंद्र सरकार के ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और युवक को सकुशल घर पहुंचाने का काम किया गया।
    चूंकि उपमंडल अम्व का एक युवा रोहित शर्मा शुक्रवार को सुडान से सकुशल घर वापस लौटा था।  दयाल सिंह करीब 2 वर्षों से सूडान में काम कर रहे हैं। सूडान में 15 अप्रैल को शुरू हुए गृह युद्ध में बाहरी देशों के नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    “ऑपरेशन कावेरी” बना भारतीयों के लिए सूडान में सहारा, हिमाचली बेटे की सकुशल घर वापसी

    भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए “ऑपरेशन कावेरी” की शुरुआत की और उनकी वापसी भी सुनिश्चित की। सूडान से लौटे पहले युवक रोहित शर्मा की ही तरह दयाल सिंह भी बमबारी और गोलीबारी से काफी चिंतित थे। यहां तक कि सूडान में उन्हें खाने तक के भी लाले पड़ गए थे। लेकिन भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को समय रहते संभाला और उनकी हर जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें वहां से बाहर निकालने में अहम भूमिका अदा की।दयाल सिंह ने बताया कि सूडान में हालात बहुत ही भयानक बने हुए है, जहां आसमान से बमबारी हो रही है तो वहीं जमीन पर गोलियां चल रही है। दयाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सूडान में फंसे सभी भारतीयों को वतन वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

    दयाल सिंह की माता इंदरजीत कौर ने केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब तक बेटा सूडान में फंसा था, तब तक पूरा परिवार चिंता ग्रस्त था। उन्होंने उम्मीद की है कि सूडान में फंसे प्रत्येक भारतीय को सरकार ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से सकुशल वापस घर पहुंचाएगी।

  • जालंधरः पहलवानों के हक में उतरे पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर, देखें वीडियो

    जालंधरः पहलवानों के हक में उतरे पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसे पहलवानों ने अपनी पहली जीत करार दिया है। इस बीच कई विपक्षी पार्टियों को पहलवानों का साथ निल रहा है। वहीं अब इस प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। वहीं आज जालंधर दौरे के दौरान पहलवानों के हक में खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी उतरे हैं।

    उन्होंने कहा कि देश शर्मिंदा है कि आज दुनिया में भारत का नाम चमकाने वाले पहलवान इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। मीत हेयर ने कहा कि पॉक्सो एक्ट लगने के बावजूद कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाड़ी बनाओ का नारा बुलंद करती है। वहीं दूसरी तरफ यौन शोषण मामले में देश के नामी पहलवानों को कोर्ट की शरण लेनी पड़ रही है। कुश्ती संघ का अध्यक्ष इतना पावरफुल है कि पूरी भाजपा और केंद्र सरकार उस पर एक्शन लेने से कतरा रही है।

    इस दौरान मीत हेयर ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि अपने आप को बहुत ही साफ छवि करार देने वाली भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह जैसे व्यक्ति को टिकट देकर सांसद बनाया, जिस पर 40 मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उसे आगे भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष भी बना दिया। उन्होंने भाजपा को महिला विरोधी बताया। बृजभूषण पार्टी में इतना पावरफुल है कि पहले उन्होंने जांच कमेटी की रिपोर्ट ही प्रभावित कर दी। पॉक्सो एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी होती है, उसमें अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। भाजपा को तुरंत उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर गिरफ्तार करवाना चाहिए।

  • ट्विटर ने न्यूज एजेंसी का अकाउंट किया लॉक, जाने मामला

    ट्विटर ने न्यूज एजेंसी का अकाउंट किया लॉक, जाने मामला

    नई दिल्लीः समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया है। एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। बता दें कि ट्विटर ने एएनआई के अकाउंट को लॉक करने के पीछे बेहद दिलचस्प दलील दी है। दरअसल, ट्विटर का कहना है कि 13 साल से कम उम्र होने की वजह से अकाउंट को लॉक किया गया है। स्मिता प्रकाश ने यह टिप्पणी दी। स्मिता प्रकाश ने ट्वीट किया, ”जो लोग एएनआई को फॉलो करते हैं उनके लिए बुरी खबर! भारत की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी एएनआई का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, जिसके 76 लाख से अधिक फॉलोअर हैं।” उन्होंने बताया कि ट्विटर की तरफ से एक मेल भेजा गया है कि यह 13 साल से कम उम्र का है। हमारा गोल्ड टिक ले लिया गया है और उसकी जगह पर ब्लू टिक लगा दिया गया और अब अकाउंट लॉक कर दिया गया।

  • पंजाबः मामूली विवाद के चलते भाई ने किया भाई का कत्ल

    पंजाबः मामूली विवाद के चलते भाई ने किया भाई का कत्ल

    जगराओंः सिद्दवांबेट के अधीन आते गिद्दड़विंडी के गांव सोढीवाल गांव में देर रात झगड़े दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी गिद्दड़विंडी के इंचार्ज राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि 52 वर्षीय बलजीत सिंह और उसका बड़ा भाई 58 वर्षीय कुलदीप सिंह माता और परिवार के साथ एक ही घर में रहते है। बलजीत सिंह दिव्यांग है और वैसाखियों के सहारे चलता है। उसकी शादी नहीं हुई है। बलजीत के गांव की ही एक औरत के साथ संबंध है और वह उस औरत को घर लेकर आता था। जिसका कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी व बच्चों ने विरोध किया।

    लेकिन देर रात फिर बलजीत सिंह उस औरत को घर लेकर आया, जिसके कारण दोनों भाईयों में झगड़ा हो गया। झगड़े दौरान बलजीत सिंह ने अपने बड़े भाई कुलदीप पर डंडे से हमला कर दिया। जिस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कुलदीप सिंह की 3 बेटियां और एक बेटा है। जिनमें एक की शादी हो चुकी है और बेटा विदेश में रहता है। घर में बुजुर्ग माता है। पुलिस ने बलजीत सिंह खिलाफ थाना सिद्दवांबेट में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और उक्त आरोपी से पूछताछ जारी है। 

  • पठानकोट का युवक विदेश के जंगलों में हुआ लापता, केंद्र और राज्य सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    पठानकोट का युवक विदेश के जंगलों में हुआ लापता, केंद्र और राज्य सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः रोजी-रोटी कमाने के लिए कई नौजवान अपना देश छोड़ विदेशों का रुख कर रहे हैं लेकिन गलत एजेंटों के हाथों में फंस कर कई लोग अपना जीवन तक दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जिला पठानकोट के सियोंटी गांव में यहाँ पर एक युवक करण सिंह (28) जो रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गया था, जो कि बेलारूस के जंगलों में लापता हो गया। लापता हुए युवक की आखिरी बार 15 मार्च को अपने परिवार के साथ बात हुई थी जिसके बाद परिवार से कोई सम्पर्क न हो सका।  परेशान माता-पिता ने राज्य और केंद्र सरकार से अपने बेटे के बारे में पता लगाने और उसे वापस पंजाब लाने में मदद करने की अपील की।

    इस सम्बंधी बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। जिसमें से उनका बड़ा बेटा करण सिंह काम की तलाश में इस साल जनवरी महीने में किसी एजेंट के माध्यम से स्पेन जाने के लिए मिला था। एजेंट ने उनसे 14 लाख रुपए की मांग की एवं वायदा किया कि करण को सीधे रास्ते से स्पेन भेजा जाएगा। करण 10 जनवरी को स्पेन की फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा लेकिन एजेंट ने करण सिंह एवं अन्य नौजवानों को दुबई उतरवा दिया, कुछ दिन दुबई रहने के पश्चात उन्हें दिल्ली वापस लाया गया। जहां से बस के जरिए लखनऊ भेज दिया। 

    रघुनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ हवाई अड्डे से इन बच्चों को रूस भेज दिया गया एवं रूस से सभी नौजवानों को एक टैक्सी में बिठाकर बेलारूस के जंगलों में छोड़ दिया गया। जहां पर वह कई दिनों तक भटकते रहे। 15 मार्च 2023 को परिवार की करण के साथ आखरी बातचीत हुई। जिस दौरान उसने बताया कि वह 4 दिनों से बिना कुछ खाए पिए भटक रहे हैं। जिसके बाद परिवार का करण से कोई संपर्क नहीं हो पाया। करण के साथ गए उसी के गांव के एक लड़के को वहाँ के सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़कर वही एक कैंप में रखा गया है, लेकिन करण के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं मिल पाई। करण के परिवारिक मेंबरों ने बताया कि अन्य लड़कों से पता चला कि बेलारूस के जंगल में करण उनसे बिछड़ गया था।परिवार ने केंद्र एवं पंजाब सरकार से गुहार लगाते हुए उनके बेटे को वापस लाने की अपील की एवं ऐसे एजंटों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।