Author: Encounter News Desk

  • राशिफल (वीरवार 12 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 12 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है।

    वृषः व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुनः घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

    कर्कः व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें।

    सिंहः बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

    कन्याः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

    तुलाः दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    वृश्चिकः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

    धनुः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

    मकरः नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभः फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।

    मीनः यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।

  • नौजवानों को आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी की शिक्षा देने की अहम जरूरत- डा. नीलिमा जेरथ 

    नौजवानों को आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी की शिक्षा देने की अहम जरूरत- डा. नीलिमा जेरथ 

    साइंस सिटी में टैक्नोलिजी दिवस मनाया 
    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: राष्ट्रीय टैक्नोलिजी दिवस के उपलक्ष्य पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से ‘आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी में उभरते रूझान’ के विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब के विभिन्न इंजीनियर्रिग कालेजों के 100 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। वेबिनार को संबोधित करते साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा. नीलिमा जेरथ ने कहा कि राष्ट्रीय टैक्नोलिजी दिवस हर वर्ष वैज्ञानिकों व इंजीनियरों की विज्ञान व इंजीनियर्रिग के क्षेत्र में की प्राप्तियों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। भारतीय विज्ञान व टैक्नोलिजी के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस दिन ही राजस्थान के पोखरन में सफलतापूर्वक प्रमाण पेश किया गया था।

    उन्होंने कहा कि विज्ञान व व्यापार में दो शब्दों का प्रयोग ज्यादातर देखा जा रहा है। एक आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी व दूसरा मशीन लर्निग। एआई एक ऐसी टैक्नोलिजी है जिसके साथ मशीन मनुष्य की नकल करती है और मशीन लर्निग भी एआई का ही एक हिस्सा जो मशीनों की स्पष्ट तौर पर प्रोग्रामिंग किए बिना खुद ही पहले डेटा से सीखने की आज्ञा देता है। एआई का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा कंप्यूटर बनाना है जो मनुष्य की समस्याओं को हल करे। उन्होंने कहा कि आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी अब वैज्ञानिक कलपना से असल दुनिया की एप्लीकेशनों में भी तब्दील हो चुकी है। इसी तरह एआई कारोबारी आर्थिकता को भी बहुत प्रभावित कर रहा है। बुलमर्ग के मुताबिक क्षेत्र में बहुत ज्यादा निवेश हो रहा है। 2014 में नए एआई स्टार्टअप का 300 मिलीयन डालर का निवेश था अब उससे तीन गुणा बढ़ चुका है। सी-डैक मोहाली की संयुक्त डायरेक्टर व आरटीफिशीयल इंटैलीजैंस व विशलेषण विभाग की मुखी सोनिया दोसांझ मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शामिल हुए। वेबिनार दौरान सोनिया दोसांझ ने एआई के क्षेत्र में विकसित हो रही अति आधुनिक तकनीकों संबंधी संक्षेप जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी अब विश्व स्तर पर पैर पसार चुकी है और भविष्य में भी उसकी शक्ति के साथ विश्व व्यापी डिजीटल आर्थिकों को ओर बल मिलेगा। उसके बाद साइंस सिटी के डायरेक्टर डा. राजेश ग्रोवर ने कहा कि कैंसर जैसी नामुराद बीमारियों से लड़ने के लिए तेज दवाईयां, फसलों की पैदावार अनकूल बनाने, स्मार्ट करा, ड्रोन व अपराधों की वैज्ञानिक जांच आदि में आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी अहम रोल अदा कर रहा है।

  • नशीले पदार्थ और स्विफ्ट गाड़ी सहित एक गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ और स्विफ्ट गाड़ी सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना लांबड़ा की पुलिस ने नशीले पदार्थ और गाड़ी सहित पकड़े गए आरोपी पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र छिंदर पाल सिंह वासी काहलवा कपूरथला के तौर पर बताई जा रही है। 

    थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच के एएसआई भूपिंदर सिंह और उनकी टीम ने काला संघिया रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी नंबर pb08 dm 0789 आती दिखाई दी। जिसे उक्त आरोपी चला रहा था जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा तभी नाके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। 

    तलाशी के दौरान पुलिस को 20 ग्राम हीरोइन और 20 ग्राम आइस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • अपहरण कांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    अपहरण कांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर ( वरुण ) थाना मेहतपुर की पुलिस ने अपहरण केस में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र हरदीप सिंह वासी गांव जगतपुरा , गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सुरजीत सिंह वशी गुरु नानक नगर सब्जी मंडी लुधियाना के तौर पर बताई जा रही है। जानकारी देते हुए एसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि उक्त आरोपियों ने  अपने साथियों के साथ मिलकर 30 अप्रैल को वरिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी फतेहपुर समराला को अगवा कर उसके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए थे। थाना प्रभारी महिंदरपाल सिंह  ने मामले की जांच कर 4  आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया था । पुलिस इस मुकदमे में आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर चुकी है । यह दोनो  आरोपी फरार  थे, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों के चौथे साथी दीपक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • जालंधरः शराब तस्कर गोपी गिरफ्तार….

    जालंधरः शराब तस्कर गोपी गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण)। थाना लोहिया की पुलिस ने नाजायज शराब बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी एसआई सविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव मैदा का रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उत्तर सुरजीत सिंह अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है।

    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोपी को 85 किलो लाहन, 11250ml अवैध शराब और चालू भट्टी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः नकली पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूटने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

    जालंधरः नकली पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूटने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 4 की पुलिस ने नकली पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूटने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवदीप सिंह दीपक उर्फ दीपू पुत्र मदन सिंह वासी नगरा के तौर पर बताई जा रही है। 

    एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि गत रात्रि 10:00 बजे के करीब अंकित नामक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ नकोदर चौक के पास सबवे पर खाना खाने गए थे। जब वह वापस गाड़ी में बैठे तो उक्त आरोपी गाड़ी की पिछली सीट पर आकर बैठ गया और नकली पिस्तौल अंकित पर तान दी तभी दोनों में हाथापाई शुरू हो गई, आरोपी गाड़ी लूटने के इरादे से आया था लेकिन हाथापाई के दौरान अंकित ने आरोपी से गाड़ी की चाबी छीन ली और कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। 

    जिसकी सूचना मिलते ही थाना चार के प्रभारी अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और उक्त आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने गाड़ी चुराने का प्लान बनाया था। पुलिस ने आरोपी से नकली पिस्तौल बरामद कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः कुख्यात नशा तस्कर नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार….

    जालंधरः कुख्यात नशा तस्कर नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ और अवैध शराब की आपूर्ति के मामले में 1 नशा तस्कर व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 

    जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सीआईए-1 और स्पेशल आप्रेशन यूनिट की संयुक्त टीम ने अरविन्दर कुमार उर्फ ​​थुट्टा के खिलाफ कोर्ट से तलाशी वारंट हासिल किया था। जिसके बाद आरोपी के आवास पर छापेमारी की गई। 

    तलाशी के दौरान आरोपी के दुकान से 330 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रारभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस के तहत पहले भी मामले दर्ज है। 

    अधिनियम और आईपीसी 28 के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट गुरप्रीत सिंह व डीसीपी जसकीरन सिंह तेजा ने बताया कि वह अपने साथी मनीष कुमार की मदद से अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा था, जो अवैध गतिविधि में भी शामिल था। जिसे पुलिस टीमों ने गिरफ्तार कर लिया है। 

  • भाजपा प्रोफेसर सिकंदर का करेगी इस्तेकबाल

    भाजपा प्रोफेसर सिकंदर का करेगी इस्तेकबाल

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश से नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर सिकंदर का 14 मई को जिला ऊना भाजपा सुबह 10 बजे स्वागत करेंगी। प्रोफेसर सिकंदर आजकल प्रदेश भ्रमण पर हैं। जिला ऊना भाजपा उनका स्वागत जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में करेगी ।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी व उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में जिला भर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    यह जानकारी जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राजकुमार पठानिया ने देते हुए बताया कि राज्यसभा के लिए नियुक्त सिकंदर 14 मई को विशेष रूप से ऊना पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुबह 10 बजे जिला परिषद हाल ऊना में उनका अभिनंदन किया जाएगा । राजकुमार पठानिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस अभिनंदन कार्यक्रम के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक योग्य व शिक्षाविद व्यक्ति को राज्यसभा में भेजा है, ऐसे में हम सब राज्यसभा सदस्य सिकंदर का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रोफेसर सिकंदर रायपुर के बूथ पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चाय पान  कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे।

  • जालंधरः व्यक्ति की मौत के बाद पारिवारिक सदस्यों ने किया हंगामा

    जालंधरः व्यक्ति की मौत के बाद पारिवारिक सदस्यों ने किया हंगामा

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। रामा मंडी के अंतर्गत पड़ते बाबा बुड्ढा जी नगर में एक युवक की मौत के बाद परिवारिक मेंबरों ने काफी हंगामा किया। युवक की पहचान जतिन्द्र कुमार निवासी बाबा बुड्डा जी नगर के रुप में हुई है।

    मृतक की माता ने बताया कि जतिन्द्र के दोनों हाथ बंधे हुए थे। उसने आत्महत्या नहीं की उसे मारा गया है और बताया कि उसकी पत्नी सुरजीत कौर उर्फ ज्योति उसे काफी लंबे समय से परेशान करती रहतीं थी और लड़ती झगड़ती रहती थी, आज भी उसने अपने पति को मार कर हाथ बांध कर पंखे से लटका दिया और कहने लगी जितेंद्र ने आत्महत्या की है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि परिवारिक मेंबरों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • IAS पूजा सिंघल को ईडी ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुए थे करोड़ों रूपये…

    IAS पूजा सिंघल को ईडी ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुए थे करोड़ों रूपये…

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस पूजा सिंघल को झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में रेड के दौरान आईएएस पूजा सिंघल के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे. आईएएस पूजा सिंघल इसका हिसाब नहीं दे पाई थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई की है. इससे पहले ईडी उनके पति के सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है.

    जान लें कि ईडी ने हाल ही में मनरेगा मामले में झारखंड समेत कई राज्यों में छापेमारी की थी. इस मामले में झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल के घर पर भी रेड की गई थी. पूजा सिंघल इस समय झारखंड सरकार में खनन सचिव के पद पर तैनात हैं.

    गौरतलब है कि ये मामला साल 2020 में झारखंड में दर्ज 16 मामलों से जुड़ा है, जिसपर ईडी ने बाद में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. इस मामले में जूनियर इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था.

    आरोप है कि राम विनोद प्रसाद सिन्हा ने MGNREGA के सरकारी फंड से 18 करोड़ रुपये का घपला किया था, जब वो झारखंड के खूंटी जिले में तैनात थे. उसी दौरान पूजा सिंघल भी वहां की जिलाधिकारी थीं. झारखंड पुलिस ने इस मामले में 16 FIR दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी और राम विनोद प्रसाद सिन्हा को गिरफ्तार किया था.