भाजपा प्रोफेसर सिकंदर का करेगी इस्तेकबाल

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश से नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर सिकंदर का 14 मई को जिला ऊना भाजपा सुबह 10 बजे स्वागत करेंगी। प्रोफेसर सिकंदर आजकल प्रदेश भ्रमण पर हैं। जिला ऊना भाजपा उनका स्वागत जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में करेगी ।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी व उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में जिला भर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह जानकारी जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राजकुमार पठानिया ने देते हुए बताया कि राज्यसभा के लिए नियुक्त सिकंदर 14 मई को विशेष रूप से ऊना पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुबह 10 बजे जिला परिषद हाल ऊना में उनका अभिनंदन किया जाएगा । राजकुमार पठानिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस अभिनंदन कार्यक्रम के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक योग्य व शिक्षाविद व्यक्ति को राज्यसभा में भेजा है, ऐसे में हम सब राज्यसभा सदस्य सिकंदर का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रोफेसर सिकंदर रायपुर के बूथ पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चाय पान  कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *