Author: Encounter News Desk

  • एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत बीनेवाल पहुंचे सतपाल सिंह सत्ती

    एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत बीनेवाल पहुंचे सतपाल सिंह सत्ती

    30 लाख लागत की पेयजल योजना का किया शिलान्यास, सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बीनेवाल में 30 लाख रुपये की राशि से तैयार होने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन किया। इस योजना के बनने से लगभग 1800 की आबादी को लाभ होगा। इस मौक पर सतपाल सिंह सत्ती ने जन समस्याओं को भी सुना और समाधान के लिए हर संभव कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुएं सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बीनेवाल और आसपास के क्षेत्र में अनेकों विकास के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि हर घर को नल से जल और हर खेत को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में मिले,  इसके लिए पेयजल और सिंचाई योजनाओं का निरंतर विकास किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 8 लाख से सनोली में लिंक रोड जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीनेवाल में 3 लाख रुपये से मेन रोड से डॉ चंद्रमोहन के घर तक, 1 लाख रुपये से लिंक रोड से अवतार सिंह के घर तक, 70 हजार से लिंक रोड से रमेश के घर तक रास्तों का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि शिंगारा सिंह के घर से बलबिन्दं्र सिंह के घर तक 6 लाख रुपये से सड़क बनाकर जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि युवा क्लब के भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का ऐस्टीमेट बनाकर भेजा गया था जिसमें से 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।

    सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि एक साल पांच काम के अंतर्गत 8.72 लाख से मेन रोड से पंजाब सीमा तक रास्ते के निर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि सनोली में रामलीला मैदान को 8 लाख रुपये खर्च करके आरसीसी से पक्का किया गया है जबकि 18 लाख से मंच का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि बनगढ़ में केन्द्र की परियोजना के तहत इलैक्ट्रॉनिक सिटी बनाए जाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि आईटी क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर द्वार पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सनोली और मजारा में तालाबों की मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण के लिए 1.30 करोड़ का ऐस्टीमेट सरकार को भेजा गया था जिसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से उना विधानसभा क्षेत्र को स्पोर्टस हब के रुप में विकसित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र को पांच बड़े स्टेडियमों की सौगात मिली है। इनमें से देहलां अप्पर का खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किया जा चुकी है जबकि जलग्रां, बहडाला, बसदेहड़ा और संतोषगढ़ में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ में 50 करोड़ के विकास कार्य चले हुए है। उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ निवासियों को बिजली की कम बोल्टेज से निजात दिलाने के लिए 3.24 करोड़ खर्च करके नए ट्रांस्फार्मर लगाए गए हैं।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीडीसी सदस्य फुमन सिंह, प्रधान बीनेवाल सुखराज व उपप्रधान जीत सिंह, पूर्व प्रधान अमरीक सिंह व शीतल सिंह, वार्ड पंच जोगिन्द्र सिंह संधू व महेन्द्र पाल, लंबरदार बख्शीश सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह, मोहन सिंह, दिलबाग सिंह, एक्सईएन आईपीएच नरेश कुमार धीमान व एसडीओ पंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • अवि राजपूत द्वारा लोगो की समस्याओ को बेबाक तरीके से उठाने के कारण, लोग करने लगे संपर्क

    अवि राजपूत द्वारा लोगो की समस्याओ को बेबाक तरीके से उठाने के कारण, लोग करने लगे संपर्क

    एक सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो प्रिंस बस स्टैंड रोड को जाम कर करेंगे नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन,अवि राजपूत

    कपूथला/चंद्रशेखर कालिया: अवि राजपूत द्वारा लोगो की समस्याओ को बेबाक तरीके से उठाने के कारण,लोग करने लगे संपर्क।जिसका उदहारण हैरिटेज सिटी के आदर्श कॉलोनी नजदीक देवी तालाब ग्राउंड की सड़क 7 मार्च से खोदे जाने बाद अभी तक ना बनने से दुखी कॉलोनी वासिओ ने समय समय पर लोगो के मुद्दों को बेबाक तरिके से उठाने वाले समाज सेवक व यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपप्रधान अवि राजपूत से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई,जिस पर अवि राजपूत ने तुरंत कालोनी वासिओ के साथ जाकर मोके का मुआइना किया।अवि राजपूत ने कालोनी वासिओ की परेशानी को देखते हुए कालोनी वासिओ को साथ लेकर नगर निगम के मेयर कुलवंत कौर और डिप्टी मेयर विनोद सूद से मुलाकात की।जिस पर मेयर और डिप्टी मेयर ने अवि राजपूत को विश्व दिलाया की इसी सप्ताह सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

    इस दौरान डिप्टी मेयर विनोद सूद ने अवि राजपूत और कालोनी वलिव को बताया कि ठेकेदार शिव कुमार शहर की सभी सड़को के निर्माण कार्य में ढील बरतता है,जिस के खिलाफ कई कम्प्लेट आ चुकी है।इस दौरान अवि राजपूत पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिस ठेकेदार को इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी मिली थी, उसने आदर्श कॉलोनी के लोगो की जान जोखिम में डाल दी है।सात मार्च को सड़क बनाने के लिए सड़क का बड़ा हिस्सा खोद दिया गया,लेकिन इतना समय गुजर जाने के बाद भी ठेकेदार को रत्ती भर काम करने की फुर्सत नहीं मिली।

    इस हीलाहवाली और लेटलतीफी की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।कई बार तो बाहर से आने वालों को यह आभास ही नहीं होता कि सड़क खुदी है और उनके वाहन अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।अवि राजपूत ने कहा कि अगर एक सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो यूथ अकाली दल कालोनी वासिओ को साथ लेकर भेरो बाबा मंदिर नजदीक प्रिंस बस स्टैंड रोड को जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।इस अवसर पर सुमित कपूर,विजय कुमार,पंकज शर्मा,शिवजीत कुमार,नरेश कुमार,सुशिल सल्होत्रा,रविंदर महिंद्रू,बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

  • बहादुर बेटियों निधी वालिया और पल्लवी से सीख ले समाज: उमेश शारदा

    बहादुर बेटियों निधी वालिया और पल्लवी से सीख ले समाज: उमेश शारदा

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: फगवाड़ा के न्यू मंडी रोड स्थित मोहन फास्ट फूड की दुकान पर कुछ दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली दो बेटियों निधी वालिया और पल्लवी को भाजपा नेताओ ने भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव व प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा के निवास स्थान पर सिरोपा देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला,जिला प्रधान राजेश पासी,पूर्व चेयरमेन व भाजपा के जिला उप प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल,पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल,सरबजीत सिंह दिओल,नितिन चड्डा, सनी बैंस, चंचल शारदा आदि उपस्थित थे।

    इस अवसर पर उमेश शारदा ने कहा कि फगवाड़ा की इन दो बेटियों ने जो साहस दिखाया है,उससे अन्य लोगों को सीख लेने की जरूरत है।अपनी जान की परवाह किए बिना इन दो बेटियों ने अपराधी से डटकर मुकाबला ही नहीं किया, बल्कि हत्या और लूट के इरादे से घुसे एक युवको डटकर मुकाबला भी किया।अगर हर कोई इसी तरह बहादुरी दिखाने लगे तो अपराधी अपनी मंशा में कभी सफल नहीं होंगे। उमेश शारदा ने कहा कि जिस बहादुरी से इन दोनों बेटियों ने लुटेरों का मुकाबला किया वह एक मिसाल है,क्योंकि उनकी बहादुरी के बल पर ही लुटेरे इतनी जल्दी काबू किए जा सके।उन्होंने सभी महिलाओं से निधी वालिया और पल्लवी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

    शारदा ने कहा कि हथियारबंद लुटेरों का साहस के साथ मुकाबला करने वाली  दोनों बेटिओ ने देश भर की महिलाओं के लिए मिसाल कायम की है व साथ ही महिला सशक्तिकरण में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है जिसे भाजपा द्वारा सराहनीय कदम बताते हुए  दोनों बेटियां,उनके पिता और उनकी माता को पार्टी की ओर से बधाई दी जाती है।

    उमेश शारदा ने पंजाब सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए असामाजिक तत्वों से डटकर मुकाबला कर बहादुरी की मिसाल कायम करने वाली बहादुर बेटियां निधी वालिया और पल्लवी के इस साहसी पराक्रम के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार की ओर से निधी वालिया और पल्लवी की पढ़ाई का खर्च उठाने के साथ साथ उनको सरकारी नौकरी और उसके परिवार के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी करें।

  • हिमोत्कर्ष वूमेन ट्रेनिंग सेंटर ऊना में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    हिमोत्कर्ष वूमेन ट्रेनिंग सेंटर ऊना में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष वूमेन ट्रेनिंग सेंटर ऊना में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। आईटीआई में कम्प्यूटर एप्लीकेशन हॉबी कोर्स का नया ट्रेड भी शुरु हुआ है। इस बार कटिंग टेलरिगं, फैशन डिजाईनिंग के साथ-साथ एक वर्षीय कम्प्यूटर बेसिक कोर्स भी करवाया जाएगा। इन सभी कोर्सिज के लिए 20-20 सीटे निर्धारित की गई है। दाखिला पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।  

    हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य नरेश सैणी ने कहा कि हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र में इस सत्र से कम्प्यूटर का हॉबी कोर्स शुुरु किया गया है। इसके अलावा कटिंग-टेलरिंग व फैशन डिजाईनिंग हॉबी कोर्सिज के लिए भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि संस्थान में नए कोर्सिस में प्रवेश को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह है। प्रवेश को लेकर छात्राओं द्वारा इन्कवायरी का दौर लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर कोर्स करने वाली युवतियों के साथ-साथ संस्थान में अन्य कोर्सिज कर रही युवतियों को भी कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

    प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने बताया कि संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर 3500 से करीब युवतियां आत्मनिर्भर बनी हैं। जिनमें से कई युवतियां स्वयं की कटिंग व टेलरिंग की दुकानें चला रही हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवक-युवतियां किसी भी कार्य दिवस संस्थान में पहुंचकर प्रोस्पैक्टस प्राप्त कर सकती हैं। एडमिशन संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 01975-226070 या फिर 8628973733 पर संपर्क किया जा सकता है।

    इन ट्रेडस में उपलब्ध सीटें
    हिमोत्कर्ष द्वारा विशेष हाबी कोर्स के रूप में फैशन डिजाईनिंग के एक साल के कोर्स व हॉबी कोर्स के तहत कटिंग टेलरिंग के शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए 20-20 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा कंपयुटर एप्लीकेशन के एक वर्ष के हाबी कोर्स के लिए 20 सीटें उपलब्ध है।

  • पेपर लीक मामले की करवाई जाए सीबीआई जांच: चौ. राम कुमार

    पेपर लीक मामले की करवाई जाए सीबीआई जांच: चौ. राम कुमार

    दून कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

    दून कांग्रेस ने पूर्व विधायक  राम कुमार की अगुवाई में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

    बद्दी/सचिन बैंसल: दून कांग्रेस ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बद्दी के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने और उद्योगों में युवाओं के साथ हो रहे शोषण को लेकर कांग्रेस ने उग्र रूप दिखाया। तहसीलदार बद्दी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस ने दोनों मामलों पर जांच करवाने और कार्रवाई की मांग की।

    मंगलवार को तहसील कार्यालय बद्दी में पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी व दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मैहता की अगुवाई में भारी संख्या में युवा एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं एक हस्ताक्षरित ज्ञापन तहसीलदार बद्दी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से दून कांग्रेस ने पुलिस भर्ती पेपर लीक प्रकरण की जांच सीबाईआई से करवाने की मांग की। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि इस प्रकरण से प्रदेश लाखों युवाओं के साथ भद्दा मजाक हुआ। 76 हजार बेरोजगार युवाओं ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी जो आज सरकार की लापरवाही का शिकार हुए। एक तो पहले ही युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं ऊपर से प्रदेश सरकार की नाकामी का दंश भी अब युवाओं को झेलना पड़ रहा है।

    सरकारी क्षेत्र में जहां युवाओं से मजाक किया जा रहा है वहीं उद्योगों में भी शोषण का सिलसिला जारी है। उद्योगों मं कार्यरत युवाओं को न तो न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है वहीं न उन्हें ईएसआई और पीएफ की सुविधा मिल रही है। ईएसआई और पीएफ के नाम पर ठेकेदार और कंपनियां मिलकर धांधली कर रही हैं। राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार की नाक तले पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया जो कि शर्मनाक है और युवाओं के साथ धोखा है। वहीं उद्योगों में भी युवाओं का शोषण कर उन्हें निचोड़ा जा रहा है। कमरतोड़ काम के बाबजूद भी न तो मेहनत के पैसे मिल रहे और न ही उन्हें ईएसआई पीएफ की सुविधा। दून कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जहां पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई वहीं उद्योगों में हो रहे शोषण पर भी सख्त नियम बनाने की गुहार लगाई।

    इस मौके पर पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मैहता, प्रधान भाग सिंह, हुस्न चंद, मलकीयत सिंह, दिनेश कुमार, राम लाल, जितेंद्र ठाकुर, हैप्पी सिंह, सुभाष कुमार, चरणजीत सिंह, लेखराम नंबरदार, राम स्वरूप, सुरेंद्र ठाकुर, अजय कुमार, प्रदीप धीमान, रमन कुमार, बलदेव, देवेंद्र, तरूण, बिट्टू, शिव कुमार, नरेंद्र ठाकुर, माधव कौशल, मलूकचंद समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई बाइक, सवार की मौत

    सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई बाइक, सवार की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के कस्बा बड़ूही में एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़े पानी वाले टैंकर में टकराकर हादसे का शिकार हो गई। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार वीती शाम एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कस्बा बड़ूही में पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे  में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
     स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • जालंधरः सीपी तूर ने साईबर धोखाधड़ी विरुद्ध सुचेत हेतु जागरूकता अभियान किया शुरू

    जालंधरः सीपी तूर ने साईबर धोखाधड़ी विरुद्ध सुचेत हेतु जागरूकता अभियान किया शुरू

    जालंधर (वरुण)। साईबर धोखाधड़ी ख़िलाफ़ बड़े स्तर पर जागरूकता की ज़रूरत पर ज़ोर देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने लोगों को साईबर वित्तीय धोखाधड़ी ख़िलाफ़ जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियन शुरु किया। 

    जागरूकता पोस्टर जारी करते पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि साईबर धोखाधड़ी केस सम्बन्धित तुरंत 1930 (सिटिजन फाईनैंसियल साईबर फराऊड रिपोटिंग और मैनेजमेंट) हैल्पलाइन नंबर पर काल की जाए। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीएफआरएमएस पोर्टल बनाया गया है जिसको स्टेट साईबर सेल की तरफ से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साईबर धोखाधड़ी सम्बन्धित रिपोर्ट मिलने पर तुरंत स्पैशल सैल के आधिकारियों की तरफ से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि साईबर धोखाधड़ी सम्बन्धित अनेक मामले देखे जा सके है, परन्तु चौकस रहते साईबर धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।


    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हैल्पलाइन नंबर 1930 के द्वारा पोर्टल पर जानकारी मिलने के बाद शिकायतकर्ता को घटना सम्बन्धित पूरी जानकारी website http://cybercrime.gov.in. पर भेजने के लिए कहा जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद मामले को आगे वाली पड़ताल के लिए स्टेट साईबर सैल को रैफर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने उपरांत मामले को सबंधित बैंक के ध्यान में लाया जाएगा कि इस बैंक खातो में हुए अदान -प्रदान को तुरंत बंद कर दिया जाए जिससे लोगों सख़्त मेहनत के पैसों को बचाया जा सके। 

    पुलिस कमिश्नर  ने यह भी ज़िक्र किया कि जागरूकता पोस्टरों को जनतक स्थानों के साथ-साथ विभाग के संस्थानों में भी लगाया जाएगा जिससे यहाँ आने वाले लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ए.सी.पी. साईबर क्राइम करन सिंह संधू की देख -रेख में स्पैशल साईबर सैल भी बनाया गया है जिस की निगरानी ए.डी.सी.पी. स्तर के आधिकारियों की तरफ से जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल साईबर सैल पर 187 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है, जिसमें से 78 ओ.टी.पी. सांझा करने, 12 ए.टी.ऐम. से पैसे निकलवाने, 14 झूठी काल, 25 लिंक /अप्लाईड और 33 अन्य शामिल है। उन्होंने बताया कि साईबर सैल की तरफ से इन शिकायतों की बारीकी के साथ जांच की जा रही है परन्तु ऐसे जुर्म विरुद्ध लोगों में जागरूकता ऐसी घटनाओं की रोकथाम में बड़ी भूमिका निभा सकती है। 

  • बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका…

    बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका…

    चंडीगढ़। ड्रग्स मामले में जेल में बंद पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। मजीठिया द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग पर सुनवाई करने से शीर्ष अदालत ने इंकार कर दिया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने मजीठिया को राहत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को कहा कि इस मामले को वह हाईकोर्ट की डिविजनल बैंच के आगे रखें। जिसमें 2 जज इसकी सुनवाई करेंगे। मजीठिया पर पिछली कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स केस दर्ज किया था। जिसके बाद से वह पटियाला जेल में बंद हैं। उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है। बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज हुआ तो पहले उन्होंने अग्रिम जमानत मांगी। मोहाली कोर्ट के बाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से यह खारिज हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव लड़ने तक जरूर उन्हें राहत दी। इसके बाद मजीठिया ने 24 फरवरी को मोहाली कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

  • कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

    कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित: सीएमओ ऊना डाॅ मंजु बहल ने जानकारी दी है कि ऊना जिला में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में आगामी वीरवार 12 मई को कोविड-19 टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। जहां कोरोना वैक्सीन से वंचित रह गए बच्चों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उन्हांेने जिला ऊना के अभिभावकों से अपील की है कि वे इस आयु वर्ग के अपने बच्चों की वैक्सिनेशन करवाना अवश्य सुनिश्चित करें।
  • कुटलैहड़ कांग्रेस का थानाकलां में पुलिस पेपर लीक प्रकरण को लेकर धरना प्रदर्शन

    कुटलैहड़ कांग्रेस का थानाकलां में पुलिस पेपर लीक प्रकरण को लेकर धरना प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते थानाकलां में कांग्रेस द्वारा सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया यह विरोध प्रदर्शन पुलिस भर्ती पेपर लीक प्रकरण को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक विक्कु की अध्यक्षता में किया गया। विवेक विक्कु ने रोष प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि भाजपा की सरकार होते हुए स्थानीय विधायक किससे न्याय की मांग कर रहे हैं जबकि उनके पास 6 विभाग होते हुए किस से मदद मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में हो रहे इन घोटालों का विरोध करती है और इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करती है।
    इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा मे अपने संबोधन में बीजेपी सरकार को जमकर कोसा और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने अपने संबोधन में बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही ऐसे घोटाले प्रकाश में आ रहे हैं जबकि सरकार डबल इंजन की है परंतु इस सरकार का तो इंजन ही फेल हो गया है। 
    वहीं प्रदेश सचिव दविंदर भुट्टो ने कहा कि सरकारी अधिकारी दफ्तरों में बैठकर भाजपा की दलाली ना करें बल्कि आम आदमी की समस्याओं की तरफ भी ध्यान दें अन्यथा कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मौके पर प्रदेश सचिव कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ,देशराज गौतम, जिला उपाध्यक्ष देशराज मोदगिल, महेंद्र सिंह एमएम सैनी, जिला महासचिव केसी शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मीना चौधरी, महिला कांग्रेस प्रभारी सुषमा देवी सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दौलत राम महासचिव राम आसरा, आरसी शर्मा, पंचायती राज अध्यक्ष ओमप्रकाश, रामपाल कुंडलास, मनीष शर्मा, लवली, सुरिंदर ठाकुर, दर्शन सिंह, रमेश बंगा व अन्य उपस्थित रहे।