सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई बाइक, सवार की मौत

ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के कस्बा बड़ूही में एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़े पानी वाले टैंकर में टकराकर हादसे का शिकार हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीती शाम एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कस्बा बड़ूही में पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे  में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *