Author: Encounter News Desk

  • पैरालंपिक्स मेडलिस्ट निषाद कुमार बने स्वीप आइकन, युवाओं को वोट डालने के लिए करेंगे प्रेरित

    पैरालंपिक्स मेडलिस्ट निषाद कुमार बने स्वीप आइकन, युवाओं को वोट डालने के लिए करेंगे प्रेरित

    ऊना/सुशील पंडित: टोक्यो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल विजेता जिला ऊना निवासी निषाद कुमार विधानसभा चुनाव-2022 में जिला ऊना के युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ी निषाद कुमार को स्वीप गतिविधियों के लिए यूथ आइकन बनाया गया है और निषाद कुमार ने निर्वाचन विभाग के प्रस्ताव पर हामी भर दी है। 
    राघव शर्मा ने कहा कि सभी जिलावासियों के लिए गर्व का विषय है कि जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतकर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
    जिला के युवाओं के लिए निषाद एक प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं। इसके साथ ही निषाद दिव्यांग भी हैं तथा वह दिव्यांग मतदाताओं के लिए आइकन हैं। इसलिए जिला स्तर पर निषाद कुमार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आइकन बनाने का निर्णय लिया गया है और निषाद ने भी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अभी निषाद कुमार खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए जिला से बाहर हैं, जैसे ही वह वापिस जिला ऊना पहुंचेंगे तो उनका वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया जाएगा और विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक कनरे के लिए उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर निर्वाचन विभाग के होर्डिंग्स पर भी निषाद की फोटो के साथ उनका मतदाताओं को जागरूक करने वाले संदेश महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे। 
    राघव शर्मा ने कहा कि आगामी विस चुनाव में मतदाता प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे और स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को वोट का महत्व समझाने के लिए अभियान पहले ही शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में इन गतिविधियों को और तेज़ किया जाएगा। 
  • जालंधरः बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंनोरजन कालिया के 11 साल पुराने केस में CBI कोर्ट का आया फैसला, जानें

    जालंधरः बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंनोरजन कालिया के 11 साल पुराने केस में CBI कोर्ट का आया फैसला, जानें

    जालंधर/वरुणः 11 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कोर्ट ने पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सियासत का शिकार हुए थे। सीबीआई की जांच में पूर्व मंत्री कालिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई और न ही उन्हें केस में नामजद किया गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने लंबे समय के बाद इस मामले में फैसला सुनाते हुए पंजाब रजिस्ट्रार, फर्म और सोसायटी विभाग के एक पूर्व अधिकारी को इस मामले में 5 साल कैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि इस मामले के कारण मनोरंजन कालिया को लोकल बॉडी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

  • रेबीज़ दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

    रेबीज़ दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना के वार्ड 10 में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि यह दिवस रेबीज के वायरस के प्रभाव व इसकी रोकथाम हेतू जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि रेबीज एक वायरल डिजीज है जो कुत्ता, बिल्ली तथा बंदर के काटने से होती है। सीएमओ ने बताया कि कुत्ते की लार में लासा वायरस होता है जिससे रेबीज फैलती है।
    उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने पर 24 घंटों के अंदर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। इसके अलावा पालतू कुत्ता, बिल्ली आदि का समय-समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए। इस मौके पर भाषण व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, वार्ड 10 ऊना की पार्षद उर्मिला देवी सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
  • पंजाबः पार्क में खेल रहे बच्चों को लगा करंट, हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत

    पंजाबः पार्क में खेल रहे बच्चों को लगा करंट, हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत

    पठानकोट: जिलें से दर्दनाक मामला सामने आया है। मोहल्ला काजीपुर स्थित ट्रस्ट मार्किट के पास बने पार्क में खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पार्क में खेल रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए, जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि उसके साथ खेल रही नन्ही बच्ची बाल-बाल बच गई। हालांकि करंट लगने से बच्चे के पैर पर कुछ घायल होने के निशान पड़ गए।

    प्रवासी मजदूर दंपति ने बताया कि उनका बेटा उनके पड़ोसी की बेटी के साथ पार्क में खेल रहा था कि अचानक दोनों को कंरट का झटका लगा। इस हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान 6 वर्षीय कृष पुत्र बदरीनाथ निवासी जहांगीर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ खेल रही घायल 5 वर्षीय बच्ची की पहचान पीहू पुत्री सीयू निवासी पोड़ी दल्हता जिला जहांगीर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

    प्रशासन को जैसे ही इस बात का पता चला तो हडक़ंप की स्थिति बन गई इसके बाद सूचना मिलने के बाद डिवीजन नं.1 के प्रभारी मनदीप सल्गोत्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए है। मामले की जांच जारी है। 

  • फैक्ट्री में बॉयलर फटने 3 लोगों की मौत, 8 घायल

    फैक्ट्री में बॉयलर फटने 3 लोगों की मौत, 8 घायल

    पालघर: मुंबई से सटे वसई में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और 8 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को पास से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब तीन बजे चंद्रपाड़ा क्षेत्र स्थित विद्युत उपकरण बनाने वाली एक कंपनी में हुई। उन्होंने कहा कि बुरी तरह झुलस जाने के चलते मृतक श्रमिकों की पहचान नहीं हो सकी है।

  • पंजाबः सरकारी फंड में घबन के आरोप में नगर परिषद का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार 

    पंजाबः सरकारी फंड में घबन के आरोप में नगर परिषद का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार 

    संगरूरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज संगरूर जिला नगर परिषद सुनाम के पूर्व अध्यक्ष भगीरथ रॉय को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सरकारी फंड के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्यूरो ने नगर निगम सुनाम में सरकारी फंड के घोटाले की गहराई से जांच की है।

    जांच के दौरान पता चला कि बघीरथ राय ने अपने सरकारी वाहन की मरम्मत से संबंधित जाली बिल तैयार किए। इसके अलावा उन्होंने दो बार अपने कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम में निर्धारित विज्ञापन नीति को ठीक से लागू नहीं किया था। जिससे राज्य के खजाने को लगभग 4 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पटियाला में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत, 3 घायल

    रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत, 3 घायल

    चांगचुनः चीन के जिलिन प्रांत के चांगचुन शहर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र की प्रबंधन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पूर्वी चीन के चांगचुन शहर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को लगी आग में 17 लोगों की मौत हो गई। समिति ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि बुधवार दोपहर 12.40 बजे चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र के हाई-टेक इलाके में आग लगने की सूचना मिली।

    जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांगचुन चीन के जिलिन प्रांत की राजधानी है और इसे वाहन विनिर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था, जिन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को दोपहर 3 बजे तक पूरा कर लिया गया।

  • अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशन मालिक लखविंदर सिंह को किया काबू

    अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशन मालिक लखविंदर सिंह को किया काबू

    हिमाचलः अवैध खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय पंजाब से हिमाचल में पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में स्टोन क्रशर और इनसे जुड़े कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 करोड़ रुपये के अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। कुछ दिन पहले पंजाब के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के इलाकों में हुए अवैध खनन की तस्वीरें जारी करने के बाद आज एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवर्तन निदेशालय ने लखविंदर सिंह के रुप में की है। लखविंदर सिंह ऊना में स्टोन क्रशन चलाता है। 

    प्रवर्तन निदेशलय ने यह सारी कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की है। जिसमें अवैज्ञानिक तरीके से अवैध खनन कर करोड़ों रुपये कमाने के आरोप लगाए गए थे। अवैध खनन के मामले में लखविंदर के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने मानव खन्ना, विशाल उर्फ विक्की और नीरज प्रभाकर को भी नामजद कर रखा है।  प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इन के पंचकूला, मोहाली और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी थी। इनके जहां–जहां लिंक हैं उन स्थानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पहुंच बनाकर पूछताछ की थी।  प्रवर्तन निदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए लखविंदर सिंह के खिलाफ पीएमएलए एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई हैष लखविंदर सिंह अवैध खनन के मामले में मुख्य सरगना है। प्रवर्तन निदेशलाय के प्रवक्ता ने कहा कि लखविंदर सिंह के अपने नाम पर कई खनन के ठेके हैं। ऊना जिला में ही ही लखविंदर के अपने कई स्टोन क्रशर औऱ खनन साइटें हैं। 

    बता दें कि पंजाब के साथ लगते जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले हरोली पुलिस के पास मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद यह मामला बड़ा होने और इसमें करोड़ों रुपये की इंव्लावमेंट होने पर ईडी ने इसे टेकओवर कर लिया था। ईडी ने पिछले दिनों जहां पर लखविंदर ने अवैध खनन करवाया था उन साईटों की पैमाइश भी करवाई थी। इतना ही नहीं फोटोग्राफी के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी  भी करवाई है। हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया का यह सबसे बड़ा मामला है जिसमें ईडी खुद जांच कर रही है। लखविंदर से माल लेकर आगे बेचने वाले ठेकादार भी प्रवर्तन निदेशालय के राडार पर हैं। अवैध खनन करने वाले बहुत सारे लोगों पर शीघ्र ही ईडी का शिकंजा कसने वाला है।

  • कनाडा में दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदा जला ट्रांसपोर्टर का बेटा

    कनाडा में दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदा जला ट्रांसपोर्टर का बेटा

    कोटकपूराः अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन शहर दर्दनाक ख़बर सामने आई है। जहां दो वाहनों की टक्कर में दोनों वाहन जलकर राख हो गए और इसमें चालक भी जिंदा जल गए। इस हादसे में पंजाब के कोटकपूरा के ट्रांसपोर्टर के बड़े बेटा हादसे का शिकार हो गया। करीब 20 साल पहले शादी करवाकर कनाडा गए कोटकपूरा के गांव कोठे गजन सिंह वाला के युवक की कनाडा के शहर एडमिंटन में इस हादसे में मौत हो गई।

    मृतक का पिता कनाडा से पंजाब आया है। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के बठिंडा रोड स्थित गांव कोठे गजन सिंह वाला के रहने वाले ट्रांसपोर्टर व निजी बस कंपनी के मालिक गुरदेव सिंह खोसा का बड़ा बेटा गुरकीरत पाल सिंह 20 साल पहले कोटकपूरा की एक लड़की के साथ शादी करवा कर कनाडा गया था। वहां भी उसने ट्रांसपोर्ट का ही काम शुरू किया।

    कुछ दिन पहले पंजाब में अपने कारोबार के सिलसिले में कनाडा से पंजाब लौटे गुरदेव सिंह खोसा ने बताया कि बेटा गुरकीरत पाल रोजाना फोर्ट मेकमरी से एडमिंटन शहर आता-जाता था। दरअसल, 25 सितंबर को वह अपना ट्राला फोर्ट मेकमरी में पार्क कर पिकअप पर वापस एडमिंटन लौट रहा था तो रास्ते में एडमिंटन से करीब 10 किलोमीटर पहले उसका पिकअप एक अन्य पिकअप से टकरा गया।

  • पंजाबः प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम मान की सुरक्षा में तैनात वाहनों को लेकर RTI में किए बड़े खुलासे, देखें लिस्ट

    पंजाबः प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम मान की सुरक्षा में तैनात वाहनों को लेकर RTI में किए बड़े खुलासे, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आरटीआई के तहत मुख्यमंत्री के काफिले के बारे में जानकारी मांगी थी। पंजाब राज्य परिवहन आयुक्त ने आरटीआई में मांगी गई जानकारी प्रताप सिंह बाजवा से साझा की है। प्रताप सिंह बाजवा को आरटीआई के तहत मिली जानकारी को सार्वजनिक कर दिया गया है।

    आरटीआई में खुलासा हुआ है कि सीएम के काफिले में 42 वाहनों का जिक्र है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि आम आदमी सीएम के काफिले के पास 42 वाहन हैं जिससे साफ होता है कि मुख्यमंत्री कितना आम आदमी है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि आम आदमी की सरकार वीआईपी हो गई है, पंजाब के लोगों को भी इसके बारे में पता होना चाहिए।