रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत, 3 घायल

चांगचुनः चीन के जिलिन प्रांत के चांगचुन शहर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र की प्रबंधन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पूर्वी चीन के चांगचुन शहर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को लगी आग में 17 लोगों की मौत हो गई। समिति ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि बुधवार दोपहर 12.40 बजे चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र के हाई-टेक इलाके में आग लगने की सूचना मिली।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांगचुन चीन के जिलिन प्रांत की राजधानी है और इसे वाहन विनिर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था, जिन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को दोपहर 3 बजे तक पूरा कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *