अमृतसरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के गांव वडाला में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को लेकर दो गुटों में विवाद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने ग्रंथी पर जादू टोना करने का आरोप लगाया है और इसी बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ परिवारों ने इसका विरोध किया तो मामला भड़क गया। दोनों गुटों में एक दूसरे पर तेजधार तलवार और डंडे से वार किए गए, जिसमें 8-10 लोग घायल हो गए। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Author: Encounter News Desk
-

पंजाबः NRI के घर से जब्त किए गए लाखों रुपये के पटाखे, 3 नामजद
गुरदासपुर : दिवाली से पहले पटाखों के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। सीजन के दौरान पटाखों की कालाबाजारी भी की जाती है। सीआईए स्टाफ ने एक एनआरआई के घर में लगे पटाखा गोदाम से लाखों रुपये के पटाखे जब्त किए। मिली जानकारी के अनुसार अवंखा गांव में एक एनआरआई का घर शहर के एक बड़े व्यवसायी ने किराए पर लिया था और उसमें लाखों की आतिशबाजी रखी हुई थी।
सीआईए स्टाफ ऑफिसर कपिल कौंसल ने बताया कि पटाखों की कीमत 6 से 7 लाख रुपए में है। उनका कहना है कि मेजर सिंह और पुलिस पार्टी की मदद से एक गुप्त सूचना के आधार पर पटाखा गोदाम में छापेमारी की गई। हालांकि घर बाहर से रिहायशी लग रहा था, लेकिन जब पुलिस पार्टी अंदर गई तो बेडरूम और लगभग सभी कमरे पटाखों से भरे हुए थे।
-

टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरी, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश जिले कुल्लू के बंजार उपमंडल के अंतर्गत जीभी और छियागी के बीच जलोड़ा नामक स्थान पर एक टैंपो ट्रैवलर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार टैंपो ट्रैवलर जलोड़ी से नीचे जीभी की ओर आ रही थी कि जलोड़ा नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही इस बात की सूचना बंजार क्षेत्र में फैली तो बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने सोशल मीडिया पर सबको सूचित किया और मौके पर जाने का आग्रह किया। इसी के साथ पुलिस कर्मी, होमगार्ड, 108 एम्बुलैंस के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम बंजार, नायब तहसीलदार जीभी, वैली पर्यटन डिवैल्पमैंट एसोसिएशन के सभी स्वयंसेवक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के शिकार हुए लोग बंजार की वादियों को निहारने के लिए आए थे।
CM जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कुल्लू हादसे पर जताया दुःख
इस हादसे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख जताया है। उन्होने कहाकि इस हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। भगवान इनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

-

जालंधरः Model Town में डंप को लेकर धरना देने पहुंचे पार्षद
जालंधर/वरुणः शहर के पॉश एरिया माडल टाउन में निगम के डंप को लेकर सियासत गरमा गई है। माडल टाउन श्मशानघाट के बाहर बने कूड़े के डंप को खत्म करवाने के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के लोग धरना देने के लिए जुटने लगे हैं। पार्षद बलराज ठाकुर और कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह पापा भी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के समर्थन में पहुंच गए हैं। नगर निगम की गाड़ियों और रैग पिकर्स को यहां पर कूड़ा फेंकने से रोका जा रहा है।
कई गाड़ियों को वापस लौटा दिया है। डंप पर जो कूड़ा जमा था उसे उठाने का काम जारी है नगर निगम की गाड़ियां कूड़ा उठाकर यहां से ले जा रही हैं। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के मेंबरों की विनती धीरे-धीरे बढ़ रही है और जल्द ही धरना शुरू हो जाएगा। आसपास के इलाकों का कूड़ा कहां पर का जाएगा, इसे लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। नगर निगम ने अभी तक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के साथ भी मीटिंग नहीं की है। जो रैग पिकर्स कूड़ा लेकर आ रहे हैं उन्हें अपनी रेहड़ियों को वापस लेकर जानी पड़ रहा है।
अगर यहां पर कूड़ा नहीं फेंकने दिया गया तो आसपास की कालोनियों के लोगों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो सकती है क्योंकि उन्हें फिर कूड़ा घर पर ही रखना पड़ेगा और इससे तीन-चार दिनों में ही हालात बिगड़ सकते हैं। कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम की कुछ दिन पहले ही किरकिरी हो चुकी है। पेट्रोल पंप ठेकेदार ने डीजल का भुगतान न होने पर निगम की गाड़ियों को डीजल देना बंद कर दिया था। इसके कारण करीब दो दिन तक निगम की गाड़ियां वर्कशाप में ही खड़ी रहीं। उन्हें डीजल न मिलने पर शहर से कूड़ा की लिफ्टिंग नहीं हो सकी थी।
-

पंजाबी गायक मूसेवाला मर्डर केस का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ कनाडा से फरार, तालाश जारी
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मुख्य आरोपी गोल्डी बरामड कनाडा से फरार हो गया है। बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड की साजिश बराड़ ने कनाडा में ही रची थी। कनाडा में बैठे-बैठे ही भारत में शार्प शूटर हायर किए और वारदात को अंजाम दिया। मूसेवाला हत्याकांड की वजह से खुफिया एजेंसियां और बंबीहा गैंग उसके पीछे पड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इंटरनेशनल कॉन्टैक्ट के जरिए गोल्डी अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ठिकाने पर पहुंच गया है। उसकी लोकेशन फ्रेसनो सिटी की मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका पहुंचकर गोल्डी बराड़ ने कैलिफोर्निया में कानूनी तरीके से शरण के लिए भी अपील करने की कोशिश की है। यह राजनीतिक शरण तब मिलती है, जब कोई शख्स यह साबित कर दे कि उसे अपने देश में इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं है।
पुलिस ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ दो पुराने केसों में भी रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है। गोल्डी बराड़ को कनाडा में जान का दोहरा खतरा सता रहा है। मूसेवाला हत्याकांड की वजह से सुरक्षा एजेंसियां सरगर्मी से उसे ढूंढ रही हैं। वह दविंदर बंबीहा गैंग की हिटलिस्ट में भी है। सूत्र बताते हैं कि गोल्डी अंडरग्राउंड है और गैंग को किसी डमी के जरिए चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कनाडा में रहते हुए ही मूसेवाला हत्याकांड की साजिश रची थी।
उसने कनाडा में बैठे-बैठे ही भारत में शार्प शूटर हायर किए और सारी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं गोल्डी बराड़ ने तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस के कहने पर ही मूसेवाला की हत्या कराई थी। इस बात की जिम्मेदारी खुद बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि वह कनाडा से फरार हो गया है।
-

पंजाबी गायक Sharry Mann ने गालियां निकाल दी परमीश वर्मा को चेतावनी, जानें क्या कहा
मोगाः पंजाबी गायक शैरी मान एक बार फिर से विवादों में आ गए है। हाल ही में शैरी मान ने शराब पीकर अपनी एक वीडियो सांझी की है। इस वीडियो में वह परमीश वर्मा को गालियां निकालते और उसके बारे में बुरा बोलते नजर आ रहे है। शैरी मान ने परमीश वर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब आकर जहां मर्जी वह मिल ले…जट्ट दा भाई है सीएम…सीधे सिक्योरिटी जट्ट नू मिलेगी, अगर उसे भी लेनी है तो बता दें”। शैरी ने कहा कि यदि परमीश ने उससे पंगा लिया तो उसे पता है कि शैरी क्या कर सकता।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर आपा खो दिया और अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए परमीश वर्मा के खिलाफ दिल की भड़ास निकाली। शैरी ने परमीश के फैन्स को कहा कि जाओ जाकर अपने परमीश से कह दो शैरी आ रहा भारत। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शैरी मान से काफी लगाव है। शैरी मान चुनाव के समय भी भगवंत मान के साथ ही उनकी गाड़ी में हुआ करता था। शैरी ने भगवंत मान के लिए गांव-गांव प्रचार भी किया था और रोड शो में भी भगवंत के लिए लोगों और अपने प्रशंसकों से वोट मांगी थी।
अब जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो कहीं न कहीं शैरी को भी इस बात का गर्व है, लेकिन उससे ज्यादा घमंड नजर आ रहा है, क्योंकि वह सीधा इंस्टाग्राम पर लाइव होकर परमीश वर्मा को गाली दे रहे और सीएम को अपना भाई बताकर उन्हें कहीं भी आकर मिलने का चुनौती दे रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब शैरी मान ने परमीश वर्मा को बुरा बोला हो या गालियां निकाली हो। शैरी मान बहुत बार शराब पीकर सोशल मीडिया पर लाइव आ चुके हैं और परमीश वर्मा को बुरा बोल चुके है। बता दें कि शैरी मान ने कई बार सोशल मीडिया पर शराब छोड़ने की बात कही है पर बार-बार वह शराब पीकर नए-नए विवाद खड़े करते नजर आते रहते हैं।
-

चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आने जाने के लिए आज नहीं मिलेगी कैब और टैक्सी ,जानिए क्यो
चंडीगढ़: चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आने जाने के लिए आज लोगों को कैब और टैक्सी नहीं मिलेगी। ट्राईसिटी कैब एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल कर रखी है। ऐसे में कुछ लोगों को ऑफिस जाने, अन्य कामों के लिए या घूमने आदि में दिक्कत आ सकती है। ट्राईसिटी कैब एसोसिएशन अवैध तरीके से चलने वाली बाइक टैक्सियों और कारों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज है। ऐसे में एसोसिएशन मोहाली के फेज-8 में मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर जुटेगी।
इनका कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन के घेराव करने का है। प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। एसोसिएशन का कहना है कि वह कई बार चंडीगढ़ की स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (STA) को शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद धड़ल्ले से बिना रोक-टोक के अवैध टैक्सियां चल रही हैं। इनमें कुछ ऐप आधारित बाइक टैक्सी और कारें हैं, जिन्हें STA ने मंजूरी नहीं दी, फिर भी वे ट्राइसिटी में दौड़ रही हैं। इनके चलते रजिस्टर्ड कैब चालकों का व्यापार खराब हो रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि ट्राईसिटी में 10 हजार से ज्यादा अवैध बाइक, टैक्सी और कारें चल रही हैं। निजी गाड़ी के रूप में रजिस्ट्रेशन करवा कर इन्हें टैक्सियों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी अवैध टैक्सियों में यात्री भी सुरक्षित नहीं। बता दें कि इससे पहले कैब चालक अपनी गाड़ियों की चाबियां STA को सौंपने के लिए सेक्टर-18 स्थित ऑफिस के बाहर इकट्ठा भी हुए थे। उस दौरान एक मांगपत्र भी सौंपा गया था। उससे कुछ समय पहले भी STA के बाहर शांतिमय प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें राहत नहीं मिली है।
-

जालंधर: DAV College के स्टूडेंट्स में झड़प, एक पक्ष में चलाई गोली
जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं क्राइम को लेकर एक मामला शहर के मशहूर कॉलेज डीएवी से सामने आया है। डीएवी कॉलेज दो पक्षों में टकराव के चलते एक पक्ष में गोली चला दी। डीएवी के पास स्थित रेस्टोरेंट एम-2 के बाहर कॉलेज के ही स्टूडैंट्स में झड़प के बाद एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई। गोली चलाने वाले पक्ष के स्टूडैंट व उसके साथी गाड़ियों में आए थे, जबकि जिन स्टूडैंट्स पर गोली चली, वे 3 लोग एक बाइक पर आए थे। मामले को लेकर थाना-1 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए अंकित ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज में फिजियोथैरेपी फाइनल ईयर का स्टूडैंट है। उसकी अपने ही सीनियर स्टूडैंट लिद्दड़ां गांव के साहिब नामक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद उक्त आरोपी का उसे फोन आया और उसने फोन पर अपशब्द बोले। जवाब में उसने कहा कि वह उसे सारी बात बैठकर समझाएगा। इसलिए उन्होंने डीएवी कॉलेज के पास स्थित एम-2 रेस्टोरेंट के बाहर उन्हें सारी बात को सुलझाने के लिए बुलाया। अंकित ने बताया कि वह जालंधर में एक पीजी में रहता है।
रात को जब वे पहुंचे तो 2 गाड़ियों में बैठे कुछ हमलावरों ने उन्हें देखते ही उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की और ललकारा मारते हुए उन्हें गालियां दीं। कुछ देर में युवकों ने उनपर गोली चलाई गई। गनीमत रही कि उनका निशाना चूक गया और गोली उन्हें नहीं लगी। मामले को लेकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाना-1 की पुलिस में शिकायत दे दी गई है। एसएचओ जतिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत आ गई है, पुलिस रैस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

2 युवकों पर जानलेवा हमला: शख्स को पीटने से रोका था; आरोपियों ने दोनों पर तेजदार-नुकीले हथियारों से किए वार
हरियाणा:हरियाणा के पानीपत शहर में गोहाना मोड़ पर दो युवकों पर करीब 10 युवकों ने ताबड़तोड़ हमला किया। आरोपी पहले ही किसी युवक को पीट रहे थे तो दोनों युवकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। टोकने से आरोपी तैश में आ गए और उन दोनों को भी पकड़ कर पीटने लगे।
आरोपियों ने दोनों पर तेजदार व नुकीले हथियारों से वार किया। इससे सिर, कमर, हाथ व पैर पर चोट लगीं। दोनों घायलों को उनका तीसरा साथी सिविल अस्पताल में ले गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर दोनों को PGI रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बाइक से कुचलकर मारने की भी कोशिश
जानकारी देते हुए प्रवीन ने बताया कि वह गांव नांगल खेड़ी का रहने वाला है। रविवार रात करीब 8 बजे वह अपने पड़ोसी दोस्त सेठी और रिंकू के साथ गोहाना मोड़ स्थित मद्दी चिकन कॉर्नर पर गया था, जहां सेठी और रिंकू ने शराब पार्टी की। प्रवीण उनके साथ वैसे ही कंपनी में बैठा हुआ था। करीब 10:30 बजे वे घर के लिए चलने लगे। जैसे ही वे चिकन कॉर्नर से बाहर आए तो देखा कि एक युवक को दो- तीन युवक पीट रहे थे।
सेठी और रिंकू ने उनका विरोध किया और कहा कि इसको क्यों पीट रहे हो? इसी बात से उक्त तीनों युवक तैश में आ गए और उन्होंने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान चिकन कॉर्नर से बर्फ तोड़ने वाला सूआ व चाकू उठाया, जिनसे उन पर ताबड़तोड़ हमले किए। साथ ही पत्थरों से भी उन पर हमला किया गया। परिस्थिति को भांपते हुए प्रवीन वहां से हटकर दूसरी और खड़ा हो गया।
आरोपियों ने सेठी और रिंकू पर धारदार व नोकदार हथियारों से हमला किया। वारदात के दौरान आरोपियों ने घायलों की बाइक से भी टक्कर मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी बाइक, स्कूटी व अन्य वाहनों पर सवार थे। आरोपियों की एक बाइक का नंबर HR06AV9972 था। घायलों का कहना है कि वह किसी भी आरोपी को नहीं जानते हैं।
-

राशिफल (सोमवार 26 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
वृष: अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।
मिथुन: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें।
कर्क: धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
सिंह: पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय-व्यापार लाभदायक रहेगा।
कन्या: परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धनार्जन होगा।
तुला थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा।
वृश्चिक शरीर साथ नहीं देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।
धनु प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
मकर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
कुंभ आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे।
मीन अनहोनी की आशंका रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
