जालंधर: DAV College के स्टूडेंट्स में झड़प, एक पक्ष में चलाई गोली

जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं क्राइम को लेकर एक मामला शहर के मशहूर कॉलेज डीएवी से सामने आया है। डीएवी कॉलेज दो पक्षों में टकराव के चलते एक पक्ष में गोली चला दी। डीएवी के पास स्थित रेस्टोरेंट एम-2 के बाहर कॉलेज के ही स्टूडैंट्स में झड़प के बाद एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई। गोली चलाने वाले पक्ष के स्टूडैंट व उसके साथी गाड़ियों में आए थे, जबकि जिन स्टूडैंट्स पर गोली चली, वे 3 लोग एक बाइक पर आए थे। मामले को लेकर थाना-1 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए अंकित ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज में फिजियोथैरेपी फाइनल ईयर का स्टूडैंट है। उसकी अपने ही सीनियर स्टूडैंट लिद्दड़ां गांव के साहिब नामक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद उक्त आरोपी का उसे फोन आया और उसने फोन पर अपशब्द बोले। जवाब में उसने कहा कि वह उसे सारी बात बैठकर समझाएगा। इसलिए उन्होंने डीएवी कॉलेज के पास स्थित एम-2 रेस्टोरेंट के बाहर उन्हें सारी बात को सुलझाने के लिए बुलाया। अंकित ने बताया कि वह जालंधर में एक पीजी में रहता है।

रात को जब वे पहुंचे तो 2 गाड़ियों में बैठे कुछ हमलावरों ने उन्हें देखते ही उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की और ललकारा मारते हुए उन्हें गालियां दीं। कुछ देर में युवकों ने उनपर गोली चलाई गई। गनीमत रही कि उनका निशाना चूक गया और गोली उन्हें नहीं लगी। मामले को लेकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाना-1 की पुलिस में शिकायत दे दी गई है। एसएचओ जतिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत आ गई है, पुलिस रैस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *