Author: Encounter News Desk

  • आईटीआई बंगाणा में 4 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

    आईटीआई बंगाणा में 4 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

    ऊना/सुशील पंडित: श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 4 सितंबर को आईटीआई बंगाणा में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में अकुशल, आईटीआई पास, डिप्लोमा धारक एवं सामान्य स्नातक उत्तीर्ण किए हुए अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्रों के नियोक्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

    जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 24 अगस्त को
    ऊना: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बैठक में जिला परिषद के आय व्यय का अनुमोदन, पंचायत भवन के अपवर्धन हेतु बजट के प्रावधान, जिला परिषद भवन की सुधारीकरण, 15वें वित्तायोग से सौर ऊर्जा लाईटों के क्रय, जिला बोर्ड की परिसम्पत्तियों को जिला परिषद को सौंपने सहित अन्य विभागों से संबंधित मदों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

  • रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने से मचा हडकंप, एके 47 समेत कई हथियार बरामद

    रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने से मचा हडकंप, एके 47 समेत कई हथियार बरामद

    मुंबईः महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से हथियारों के साथ संदिग्ध नाव मिली है। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई, क्योंकि हरिहरेश्वर समुद्र तट के पास एक “संदिग्ध” दिखने वाली नाव हथियारों और विस्फोटकों के साथ मिली है।

    तीन एके-47 राइफल और गोलियां बरामद

    महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से वीरवार को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली।

    अधिकारी ने बताया कि नाव में तीन एके-47 राइफल और कुछ गोलियां मिली। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था और नाव समुद्र में तैरते हुए रायगढ़ तट आ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है और रायगढ़ में 2 संदिग्ध नाव मिलने से पुलिस हैरान है।

    हथियारों के भंडार वाली नाव मिलने के बाद पुलिस टीम सतर्क 

    गोकुलाष्टमी, गणेशोत्सव के मद्देनजर ऐसे हथियारों के भंडार वाली नाव मिलने के बाद पुलिस टीम सतर्क हो गई है। नाव श्रीवर्धन में हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली थी। प्रारंभिक जांच में इस नाव के ओमान कनेक्शन का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक यह बोट यूके में रजिस्टर्ड है। नाव का नाम यूके की एक कंपनी के नाम पर रखा गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर ली है। इसके साथ ही पुलिस को 2 लोगों के बारे में पता चला है। उसके सबूत पुलिस के हाथ लग गए हैं। सामने आया है कि ये दोनों व्यक्ति इंडोनेशिया के नागरिक हैं। साथ ही पुलिस को एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के बारे में दस्तावेज मिले हैं।

  • सरकार का अजब-गजब फरमानः महिलाओं से बोले-10 बच्चे पैदा करने पर मिलेंगा 10 लाख का ईनाम

    सरकार का अजब-गजब फरमानः महिलाओं से बोले-10 बच्चे पैदा करने पर मिलेंगा 10 लाख का ईनाम

    महिलाओं से बोले-10 बच्चे पैदा करने पर मिलेंगा 10 लाख का ईनाम

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन महिलाओं को 10 या अधिक बच्चे पैदा करने के लिए पैसे की पेशकश कर रहे हैं। 10 बच्चों को जन्म देने और जीवित रखने के लिए 13,500 पाउंड दिए जाएंगे। रूसी राजनीति और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ जेनी मैथर्स ने टाइम्स रेडियो पर ब्रॉडकास्टर हेनरी बोन्सु से नई रूसी इनाम योजना के बारे में बात की। इसे मदर हीरोइन का नाम दिया गया है। पुतिन ने इसे रूस घटती आबादी को फिर से भरने के उपाय के रूप में घोषित किया है, विशेषज्ञों द्वारा इसे एक हताश प्रयास के रूप में वर्णित किया जा रहा है।

    सोवियत युग का पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जिनके दस या उससे अधिक बच्चे होते हैं, इसे मदर हीरोइन कहा जाता है। यह युक्रेन से साथ गहराए युद्ध संकट के बीच रूस की जनसंख्या को बहाल करने का एक प्रयास है। इस योजना के अनुसार, महिलाओं को 10 लाख रूबल यानी 13.5 हजार पाउंड का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनके 10 बच्चे होंगे और दसवें बच्चे के पहले जन्मदिन पर ये पैसे दिए जाएंगे। हालांकि, शर्त यह है कि अन्य नौ भी जीवित रहने चाहिए।

    पुतिन के इस आदेश को बोनसु ने इसे एक हताशा करार दिया है। वहीं, डॉक्टर मैथर्स ने कहा, यह वास्तव में काफी हताशा वाला कदम है। डॉक्टर मैथर्स ने कहा,यूक्रेन में युद्ध के अलावा कोविड 19 महामारी ने वास्तव में रूस की जनसांख्यिकी को काफी पीछे कर दिया है। यह स्पष्ट रूप से रूसी महिलाओं को को अधिक बच्चे पैदा करने और वास्तव में बड़े परिवार रखने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। लेकिन 13,500 पाउंड में 10 बच्चों की परवरिश की कल्पना कौन कर सकता है इस बीच वे सभी कहां रहने वाले हैं।

  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी सेहत, ब्रेन भी नहीं कर रहा काम

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी सेहत, ब्रेन भी नहीं कर रहा काम

    नई दिल्लीः कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर बड़े खबर आई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा हम सब अब भगवान के भरोसे हैं। वह कोई करिश्मा करें।

    उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना का कहना है कि एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के मामले में आई ये खबर सही में चिंताजनक है। दरअसल, आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है। हम सब लोग परेशान है। सब भगवान से प्राथना कर रहे है। परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के होटल के जिम में एक्सरसाइज करते हुए कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसके बाद से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव को पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगातार लगी हुई है। वीरवार सुबह एक्टर शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट दी थी। उन्होंने कहा था कि राजू की हालत स्थिर है। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अब ऐसा नहीं है। 

    ट्विटर पर शेखर सुमन ने बताया था कि वह कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की फैमिली से कॉन्टैक्ट बनाए हुए हैं। उन्होंने लिखा था, ‘राजू की तबीयत को लेकर आज की अपडेट यह है कि वह स्टेबल हैं। अभी भी बेहोश हैं लेकिन स्टेबल हैं। उन्हें रिकवर करने में अभी एक हफ्ता और लगेगा। उनके जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए। हर हर महादेव।’ इससे पहले शेखर सुमन ने बताया था कि 15 दिनों पहले उन्होंने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि राजू श्रीवास्तव, कॉमेडी शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ के सेट पर पहुंचे थे। ऐसे में उन्होने शेखर संग वैनिटी वैन में लंबी बातचीत की थी, साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि राजू श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले अपनी उंगली हिलाई थी।

    10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद राजू श्रीवास्तव के ट्रेनर ने उनको एम्स में भर्ती करवाया गया था। वह एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे। बेहोशी की हालत में ही उनका ट्रेनर उन्हें अस्पताल लेकर गया था। तब से राजू श्रीवास्तव का इलाज एम्स में चल रहा है। उनका परिवार उनके साथ है। पहले बताया गया था कि कॉमेडियन का दिमाग रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण, शहर में अलर्ट जारी

    पंजाबः दिन-दिहाड़े डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण, शहर में अलर्ट जारी

    लुधियानाः जिलें के स्थानीय शहीद भगत सिंह नगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज दोपहर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार निहाल के माता-पिता ने जब पुलिस को अपहरण की सूचना दी तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहर में अलर्ट जारी कर दिया। ख़बर लिखे जाने तक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक बाइक पर तीन युवक आते है और दो लोग घर में घुस जाते है। एक युवक घर के बाहर खड़ा रहता है। दोनों युवकों के पास हथियार थे। बेसबाल के डंडों से आरोपियों ने महिलाओं से मारपीट कर बच्चे को अगवा कर ले जाते है। पास ही लगे सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गई है। पीड़ित मां नेहा मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। अगवा हुए बच्चे का नाम निहाल है।

    डीसीपी क्राइम वरिंदर बराड़ ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से फूटेज ली जा रही है। वहीं शहर में लगे सेफ सिटी कैमरा भी देखे जा रहे है। आरोपियों की लोकेशन जैसे ही ट्रेस होती तुरंत दबोच लिए जाएंगे। पुलिस की पूरी कोशिश है कि मासूम निहाल को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचा दे।

  • पंजाबः पुलिस की गुंडागर्दी, रिक्शा चालक की कर दी पिटाई, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस की गुंडागर्दी, रिक्शा चालक की कर दी पिटाई, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब पुलिस लगातार विवादों में घिरती दिखाई दे रही है। हाल ही में लूटपाट के मामलों में पंजाब पुलिस के कुछ कर्मियों ने वर्दी को दागदार किया था। वहीं अब ताजा मामला बठिंडा से आ रहा है। जहां पर पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल, किसी बात को लेकर सड़क पर रिक्शा चालक के साथ हवलदार की कहासुनी हुई।

    इस मामले में गुस्साए हवालदार ने बीच सड़क पर रिक्शा चलाक से मारपीट करनी शुरू कर दी। हालांकि वहां पर मौजूद लोगों द्वारा हवलदार को रोकने की कोशिश भी की गई, लेकिन वर्दी के रौब के चलते हवलदार ने किसी की नहीं सुनी और रिक्शा चालक की पिटाई करता रहा। मारपीट करते हुए हवालदार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होने लगा है। पुलिस द्वारा की जा रही इस ज्यादती को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    बता दें कि आज ही इस जिलें में एक हवलादार पर पुलिस अधिकारियों द्वारा रिश्वत के मामले में कार्रवाई कर सस्पेंड किया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले कैनाल कॉलोनी अंतर्गत वर्धमान थाने के हवलदार विनोद कुमार का जुए के मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति से रिश्वत लेते का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उक्त हवलदार पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई, किया सस्पेंड

    पंजाबः रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई, किया सस्पेंड

    बठिंडाः जिलें की कैनाल कॉलोनी अंतर्गत वर्धमान थाने के हवलदार विनोद कुमार का जुए के मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति से रिश्वत लेते का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद बठिंडा जिला के पुलिस प्रमुख जे. इलंचेलियन ने सस्पेंड कर दिया। विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा मामले की जांच कर रहा है।

  • मंहगाई का झटका, अब वेरका ने दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    मंहगाई का झटका, अब वेरका ने दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ : पंजाब में लोगों को बढ़ी महंगाई में एक और झटका लगा है। मदर डेयरी और अमूल के बाद वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। वेरका ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 19 अगस्त से प्रभावी होंगी। बता दें की इससे पहले अमूल, मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

    बता दें कि गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कुछ दिन पहले किया था। दूध की बढ़ी कीमतें गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई समेत सभी बाजारों में 17 अगस्त से लागू कर दी गई थी। जिसके बाद अमूल के दूध के दाम में 02 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए। अब इन बाजारों में आधे लीटर वाले अमूल गोल्ड की कीमत बढ़कर 31 रुपये, अमूल ताजा के आधे लीटर वाले पैकेट की कीमत 25 रुपये और आधे लीटर वाले अमूल शक्ति की कीमत 28 रुपये कर दी गई थी।

  • पंजाबः टेंडर घोटाला मामला, पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु की बड़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने मंत्री के पीए को किया नामजद 

    पंजाबः टेंडर घोटाला मामला, पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु की बड़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने मंत्री के पीए को किया नामजद 

    लुधियानाः गेहूं मंडियों में टेंडर घोटाले के मामले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से तेलू राम की गिरफ्तारी के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए पंकज मल्होत्रा ​​को भी नामजद किया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार इस मामले में कहीं न कहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री को घेरने की तैयारी कर रही है। तड़के करीब तीन बजे विजिलेंस टीम आशु के पीए के जवाहर नगर कैंप में घर पहुंची थी।

    सूत्रों के अनुसार आशु के पीए मीनू के नामजद होने के बाद कई ऐसे करीबी हैं जो घर से भाग गए हैं। विजिलेंस टीम इस मामले में पंकज मल्होत्रा ​​के जरिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कौन-कौन अधिकारी शामिल है, इसकी जांच कर रही है।

    यह भी सामने आ रहा है कि तेलू राम और मीनू पंकज मल्होत्रा ​​के काफी करीबी संबंध थे और तेलू राम ने इसका फायदा उठाते हुए बड़े-बड़े टेंडर लिए थे। यह भी सामने आ रहा है कि पंकज मल्होत्रा ​​को विजिलेंस ने अपने ऑफिस बुलाया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए, जिसके चलते विजिलेंस टीम ने उन्हें नॉमजद कर लिया है।

  • पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब के बुजुर्ग से की गई मारपीट, SGPC सचिव बोले- सेवादारों को किया जाएगा Suspended

    पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब के बुजुर्ग से की गई मारपीट, SGPC सचिव बोले- सेवादारों को किया जाएगा Suspended

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब अमृतसर की परिक्रमा में एक बुजुर्ग के साथ धक्के मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब पालकी साहिब को श्री हरमंदिर साहिब ले जाया गया, उसी दौरान एक बुजुर्ग आदमी जो सीढ़ियों पर बैठा था, एसजीपीसी के कर्मचारियों ने उन्हें घसीटा और पीटा। जिसका वीडियो वहां के एक श्रद्धालु ने बना लिया।

    करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी किस तरह से बुजुर्ग को खींच कर पीट रहे हैं। इस संबंध में जब हमने सचिव शिरोमणि समिति कुलविंदर सिंह रामदास से बात की तो उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष की ओर से स्पष्ट संदेश आया है कि वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो श्री हरमंदिर साहिब की गरिमा को ठेस पहुंचाए।