आईटीआई बंगाणा में 4 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

ऊना/सुशील पंडित: श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 4 सितंबर को आईटीआई बंगाणा में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में अकुशल, आईटीआई पास, डिप्लोमा धारक एवं सामान्य स्नातक उत्तीर्ण किए हुए अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्रों के नियोक्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 24 अगस्त को
ऊना: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बैठक में जिला परिषद के आय व्यय का अनुमोदन, पंचायत भवन के अपवर्धन हेतु बजट के प्रावधान, जिला परिषद भवन की सुधारीकरण, 15वें वित्तायोग से सौर ऊर्जा लाईटों के क्रय, जिला बोर्ड की परिसम्पत्तियों को जिला परिषद को सौंपने सहित अन्य विभागों से संबंधित मदों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *