Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: SBI Bank से साढ़े 4 लाख रुपये चोरी, सफाई कर्मचारी फरार

    Punjab News: SBI Bank से साढ़े 4 लाख रुपये चोरी, सफाई कर्मचारी फरार

    बठिंडा: जिले के प्रताप नगर एसबीआई बैंक की शाखा से साढ़े 4 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल से वारदात को अंजाम देकर स्थायी (कच्चा) कर्मचारी फरार हो गया। बैंक कर्मियों द्वारा घनटा की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीसी ने बताया कि उन्हें एसबीआई बैंक प्रताप नगर के कर्मचारियों द्वारा एक आवेदन दिया गया था, जिसमें बैंक में चोरी की बात बताई गई थी। इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह बैंक का ही कच्चा कर्मचारी था, जिसने बैंक से साढ़े चार लाख रुपये लेकर हड़प लिया है। सफाई करने वाले युवक का नाम सतबीर कुमार है और उसी ने ही बैंक से साढ़े चार लाख रुपये की चोरी की है। बठिंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसपीसी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: DS व SSP की कोठी के पास बने मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे प्रवासियों के विरोध में नारे

    Punjab News: DS व SSP की कोठी के पास बने मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे प्रवासियों के विरोध में नारे

    बठिंडाः जिले में एसएसपी एवं डीसी की कोठी के पास बने मिनी सचिवालय की दीवारों पर अज्ञात लोगों ने प्रवासियों के विरोध में नारे लिख दिए। यह नारे चार नंबर गेट से लेकर आगे दीवारों तक चार जगहों पर लिखे हुए पाए गए थे। इस से पहले करीब एक साल पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस दीवार पर खालिस्तान के नारे लिख दिए थे। जब इस बारे में प्रशासन को पता चला तो नारों पर कालिख पोत दी गई।

    सचिवालय के पास काम करने वाले लोगों ने बताया कि शरारती अंसरों ने आधी रात को प्रवासी लोगों के खिलाफ नारे लिख दिए थे। सचिवालय में लोगों के आने जाने की संख्या कम थी, जिस कारण प्रशासन को भी इस बारे में देरी से पता चला। लोग बताते हैं कि जब प्रशासन को जैसी ही पता चला तो उसी वक्त कर्मियों द्वारा नारों पर कालिख पोत दी गई।

  • Punjab News: घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौत, 2 बेटियां घायल

    Punjab News: घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौत, 2 बेटियां घायल

    बठिंडाः तलवंडी साबो में भीषण हादसा हो गया। दरअसल, रात कमरे की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बठिंडा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो निवासी धर्म सिंह उर्फ काला का परिवार रात करीब 11 बजे घर के एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय अर्शदीप सिंह और 40 वर्षीय धर्म सिंह की पत्नी वीरपाल कौर के रूप में हुई है। वहीं घायल दोनों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है।

    मलबे के नीचे दबने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। नगर परिषद अध्यक्ष सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष कुलवीर कौर सरां सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा गहरा दुख व्यक्त किया।

    उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे तलवंडी साबो क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस और प्रशासन ने भी घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल, राजस्थान से आ रही यात्रियों की ट्रैवलर गाड़ी गांव जोधपुर रोमाणा के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा करीब 3-4 फीट तक अंदर धंस गया। हादसे के बाद वाहन में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। जिसे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

    श्रद्धालु हरमंदिर साहिब के दर्शन के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा इतना भयानक था कि टेम्पो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। वहीं समाजसेवी संस्था के मुताबिक, गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले निखिल ने कहा कि उनके माता-पिता की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वह अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे।

    आज उन्हें रात के लिए अमृतसर में श्री अमृतसर साहिब में रुकना था। कल, वीरवार को जम्मू और कश्मीर के लिए निकलना था, जहां हमें अमरनाथ के दर्शन करने थे। ऐसे में जब वह नेशनल हाईवे पर आ रहे थे, तो उनका टेम्पो एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। उस गाड़ी में 12 लोग थे, जो रिश्तेदार हैं, जिनमें से 4 की मौत हो गई है, जिसमें उनके माता-पिता, चाची और एक अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।” समाज सेवी संस्था ने बताया कि 3 शवों को सिविल अस्पताल भेजा गया था, जबकि एक व्यक्ति के शव को बठिंडा एम्स भेजा गया था। डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज देखने के बाद पता चला है कि सभी लोग राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे।

  • Punjab News: बस और ट्रॉली की टक्कर, ड्राइवर समेत 14 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बस और ट्रॉली की टक्कर, ड्राइवर समेत 14 लोग घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः बठिंडा रोड पर शनिवार देर शाम एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस और ट्रैक्टर के ड्राइवर तथा बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें मलोट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से बस और ट्रैक्टर के ड्राइवरों को रेफर कर दिया गया।

    शनिवार शाम बठिंडा से मलोट आ रही एक पीआरटीसी बस की टक्कर चन्नू ढाबे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। इस टक्कर में बस ड्राइवर रविंदर मोहन और ट्रैक्टर ड्राइवर महिंदर सिंह तथा बस यात्री सुरिंदर कुमार (45), दिया (24), परवीन (34), अमनदीप (27), अजीत सिंह, सोनिया (34), राजीव की पत्नी, राजीव, मेहरा (8), अभिराज (5), नीतू, नीरू (55) और जसप्रीत (24) घायल हो गए। उन्हें मलोट सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बस ड्राइवर और ट्रैक्टर ड्राइवर की हालत को देखते उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र की पिटाई के मामले में अकादमी संचालक पर केस दर्ज

    Punjab News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र की पिटाई के मामले में अकादमी संचालक पर केस दर्ज

    भुच्चो मंडीः बठिंडा में पुलिस भर्ती की तैयारी करने के लिए भुच्चो मंडी की अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे छात्र से कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद थाना नथाना की पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर अकादमी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पुलिस के अनुसार, फगवाड़ा निवासी प्रभदीप ने शिकायत में बताया कि वह भुच्चो मंडी स्थित अकाल फिजिकल अकादमी में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। इसी दौरान अकादमी संचालक वहां पहुंचा और बिना कोई बात सुने डंडों तथा लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। घटना की पूरी वारदात अकादमी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

    घायल छात्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्र ने आरोप लगाया कि अकादमी ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे भारी फीस वसूली थी। वहीं उसकी मां ने भी अकादमी संचालक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना नथाना के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी संचालक गुरजंट सिंह निवासी बुर्ज काहन सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने अकादमी के संचालन, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच कराने की मांग की है।

  • Punjab News: मात्र इतने हजार के लिए BJP नेता की Clinic पर किया पेट्रोल बम धमाका, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: मात्र इतने हजार के लिए BJP नेता की Clinic पर किया पेट्रोल बम धमाका, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर में भाजपा नेता की क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देशन में सीआईए स्टाफ और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा की गई है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी खुईयां सरवर, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खिलाफ थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मलोट स्थित महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए SP Heena Gupta ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। 22 जून की रात शहर के एक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर दावा है कि आरोपी विदेश में बैठे शहजाद भट्टी नामक व्यक्ति के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच विदेशी नंबर के माध्यम से बातचीत होती थी।

    जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि आरोपी को पैसे का लालच देकर इस वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले आरोपी को 5 हजार रुपये भी दिए गए थे। इसके बाद उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों, वारदात की साजिश और विदेशी संपर्कों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

     

     

     

  • Punjab News: प्रशासनिक फेरदबल, 7 SHO सहित 10 अधिकारियों के हुए तबादलें

    Punjab News: प्रशासनिक फेरदबल, 7 SHO सहित 10 अधिकारियों के हुए तबादलें

    बठिंडाः जिले में एसएसपी द्वारा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 थाना प्रभारियों (एसएचओ) सहित 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार कई थाना प्रभारियों के साथ-साथ डीसीआर, चुनाव सेल और अन्य शाखाओं में भी नई तैनातियां की गई हैं। आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को चुनाव सेल से स्थानांतरित कर थाना कैनाल कालोनी का एसएचओ नियुक्त किया गया है।

    थाना कैनाल कालोनी के एसएचओ हरजोत सिंह को थाना थर्मल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, डीसीआर प्रभारी दलजीत सिंह को थाना सदर रामपुरा का एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर जगदीप सिंह को थाना सदर रामपुरा से थाना संगत मंडी भेजा गया है, जबकि इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह को थाना संगत से डीसीआर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह को थाना नथाना से एंटी लिकर एंड एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह को थाना थर्मल से थाना नथाना का एसएचओ बनाया गया है। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर अमरीक सिंह को पुलिस लाइन से थाना तलवंडी साबो का एसएचओ तथा सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह को पुलिस लाइन से थाना रामा मंडी का एसएचओ नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।

  • Punjab News: चुनाव से पहले सरपंचों को CM मान ने दिया तोहफा, किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनाव से पहले सरपंचों को CM मान ने दिया तोहफा, किया ऐलान, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब के सरपंचों के लिए मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया। दरअसल, सरपंच मिलनी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 अगस्त से सरपंचों को 10,000 प्रतिमाह सैलेरी देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह लाभ राज्य के सभी सरपंचों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की नींव की पहली ईंट सरपंच होते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। सरकार गांवों के विकास में सरपंचों की भूमिका को मजबूत करने के लिए यह कदम उठा रही है।

    इस पर 150 करोड़ सालाना खर्च होगा। 14 करोड़ मासिक खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है। सरपंच रात-दिन गांव की सेवा करते हैं। उन्हें एक वेतन तो बनता है। अब वे अपने परिवार के साथ भी अच्छी तरह रह सकेंगे और गांव का विकास भी और तेजी से कर सकेंगे। गांव तरक्की करेगा तो पंजाब तरक्की करेगा। लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

    यह हमारा वादा है। पंजाब में 13,225 सरपंच हैं। राज्य के सरपंचों को अभी 2 हजार रुपए प्रति माह सैलरी मिल रही है। सीएम ने अप्रैल 2025 में पंचायत दिवस कार्यक्रम के दौरान सैलरी बढ़ाकर 2 हजार रुपए करने का ऐलान किया था। इससे पहले उन्हें 1,200 रुपए सैलरी मिलती थी।

     

     

  • Punjab News: BJP नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले की शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

    Punjab News: BJP नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले की शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

    बठिंडाः मेला राम रोड पर स्थित होम्योपैथिक डॉक्टर व भाजपा नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस मामले को लेकर लगातार पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि एक्टिवा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना के करीब 2 घंटे बाद डॉ. गर्ग की पत्नी को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर शहजाद भट्टी बताते हुए घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। डॉ. गर्ग ने बताया कि आधी रात के आसपास उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक काल आई, जिसमें काल करने वाले ने खुद को शहजाद भट्टी बताया और धमकियां दीं। साथ ही घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।

    इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9.40 बजे दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला राम रोड स्थित क्लीनिक के बाहर पहुंचे और पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद मौके से एक और संदिग्ध पेट्रोल बम जैसी बोतल भी बरामद हुई है। घटना के बाद डीआईजी हरजीत सिंह, एसएसपी डा. ज्योति यादव, समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड और तकनीकी टीमों को जांच में लगाया है।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात का वीडियो भी बना रहे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि डा. तरसेम गर्ग लंबे समय तक आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। नगर निगम चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी, जबकि उनकी पत्नी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस वजह से घटना को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी एंगल की पुष्टि नहीं की है।