Punjab News: मात्र इतने हजार के लिए BJP नेता की Clinic पर किया पेट्रोल बम धमाका, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः शहर में भाजपा नेता की क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देशन में सीआईए स्टाफ और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा की गई है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी खुईयां सरवर, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खिलाफ थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मलोट स्थित महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है।

इस मामले मे जानकारी देते हुए SP Heena Gupta ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। 22 जून की रात शहर के एक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर दावा है कि आरोपी विदेश में बैठे शहजाद भट्टी नामक व्यक्ति के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच विदेशी नंबर के माध्यम से बातचीत होती थी।

जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि आरोपी को पैसे का लालच देकर इस वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले आरोपी को 5 हजार रुपये भी दिए गए थे। इसके बाद उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों, वारदात की साजिश और विदेशी संपर्कों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *