Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: दुकान पर Payment करने पहुंचे युवक से महिला कर्मचारी ने की मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान पर Payment करने पहुंचे युवक से महिला कर्मचारी ने की मारपीट, देखें वीडियो

    बठिंडा। जिले से एक दुकान पर काम करने वाली लड़की और ग्राहक के बीच लड़ाई-झगड़े का मामला सामने आया है। ये घटना जिले के 100 फुट रोड के पास एक स्थित दुकानदार पर हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले संबंधी छानबीन कर दुकानदार को हिरासत में ले लिया।

    लड़की ने युवा ग्राहक के टी-शर्ट फाड़े
    पीड़ित युवक ने कहा कि मैं दुकानदार को 9500 रूपये देने आया था, जो मुझे उसे देने थे, लेकिन दुकानदार ने एक लड़की कर्मचारी रखी थी जिसने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया और मुझे बुरा-भला कहा और लड़की ने उसके कपड़े और टी-शर्ट फाड़ दी और मुझे पीटा। इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी।

    लड़की कर्मचारी ने पहले मुझसे गलत तरीके से बात की और मैंने लड़की पर कोई हाथ नहीं उठाया, जो मुझे अच्छा नहीं लगा, लेकिन उल्टा दुकानदार ने अपनी लड़की कर्मचारी का साथ दिया और उसने भी मुझे पीटा। मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि उन दोनों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी और ग्राहक के साथ ऐसा न हो।

  • Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को मिली जमानत, देखेें वीडियो

    Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को मिली जमानत, देखेें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्सटेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति मामले में चंडीगढ़ हरियाणा हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गई। आपको बतादें कि बठिंडा विजिलेंस ने बर्खास्त सीनियर कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से ज़्यादा संपत्ति का केस दर्ज किया था, जिसमें आज चंडीगढ़ हरियाणा हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गई।

    वह पिछले छह महीने से बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद थी। पहले पंजाब पुलिस ने थार गाड़ी में उससे सफ़ेद बरामद किया था और उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।

    उसके बाद बठिंडा विजिलेंस ने उसके पास से एक गैस सिलेंडर अटैच किया और तय रकम से ज़्यादा संपत्ति मिली। बठिंडा सेशन कोर्ट ने अमनदीप कौर की ज़मानत खारिज़ कर दी और फिर हाई कोर्ट का रूफ अपनाया और हाई कोर्ट ने अब अमनदीप कौर को बड़ी राहत देते हुए ज़मानत दे दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचा शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन, कई राजनेता हुए शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचा शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन, कई राजनेता हुए शामिल, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की सालगिरह 23 से 25 नवंबर 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़ी श्रद्धा के साथ मना रही है। 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की सालगिरह को समर्पित इवेंट्स की सीरीज के तहत लोकल गुरुद्वारा बेर साहिब (डेगसर) पातशाही दसवीं छावनी बुड्ढा दल 5वां तख्त, चीफ व्हिप और तलवंडी साबो से विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, वित मंत्री हरपाल चीमा और अन्य जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

    गुरुद्वारा बेर साहिब (डेगसर) पातशाही दसवीं छावनी बुद्ध दल पांचवां तख्त 20 नवंबर को पवित्र अरदास के बाद समाप्त हो जाएगा। नगर कीर्तन तलवंडी साबो से बठिंडा, भुच्चो मंडी, रामपुरा होते हुए श्री आनंदपुर साहिब के लिए निकलेगा। इस दौरान इलाका वासियों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। पंज प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। वहीं बठिंडा की विधायक बलजिंदर कौर,कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, वित मंत्री हरपाल चीमा ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ियों ने भी भव्य नगर कीर्तन का स्वागत किया।

    इस मौके पर संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा व वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन को करीब एक माह हो गया है और सभी जगह पर लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया जिससे लोगों की धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रगट हुई। वहीं वित्त मंत्री ने बताया कि जहां से भी नगर कीर्तन की चरण छू प्राप्ति हुई वहां से पंजाब सरकार ने करीब 50 लाख की ग्रांट जारी की, ताकि गांवों का विकास हो सके।

  • Punjab News: सड़क हादसों में 2 नौजवानों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसों में 2 नौजवानों की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में देर रात 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इस हादसों में 2 नौजवानों की मौत गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार सहित 2 लोगों की मौत हुई है। ये दोनों हादसे ट्रैक के किनारे हुए है। घटना में मृतक युवकों की पहचान हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही एनजीओ टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया। वहीं थर्मल थाना पुलिस और सदर थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं।

    दरअसल, पहला हादसा बठिंडा के मालोट रोड बहिमन दीवाना के पास हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जसपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जसपाल गांव चुगे खुर्द का रहने वाला था और कार मैकेनिक का काम करता था। घटना के दौरान वह ड्यूटी खत्म होने के बाद रात को घर जा रहा था और यह हादसा हो गया।

    दूसरी दुर्घटना बठिंडा के मालोट रोड अमूजा फैक्ट्री के पास हुई। इस घटना में भी ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी। लोगों के अनुसार ट्रक ने सीधी बाइक में टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गया। घटना में बिजली का पोल भी टूट गया। वहीं हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में भी ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। मृतक की पहचान अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है; वह बठिंडा के गांव बुर्ज महिमे का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं में मृतक नौजवानों के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Motorcycle Showroom में महिला मैनेजर ने मारी 12 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: Motorcycle Showroom में महिला मैनेजर ने मारी 12 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के एक नामी मोटरसाइकिल शोरूम में एक मैनेजर के पद पर काम करने वाली लड़की की ओर से कंपनी के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। उक्त लड़की की ओर से करीब 12 लाख रुपये की ठगी मारी गई है। शोरूम मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाने में लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल लड़की अभी फरार है।

    सिविल लाइन थाना के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि शोरूम मालिक राजन कुमार ने बताया कि उन्होंने शोरूम में नवप्रीत कौर की एक लड़की को मैनेजर की पोस्ट पर रखा था। इस दौरान जो भी ग्राहक कंपनी में सर्विस या मोटरसाइकिल के जो पार्ट लेने आते थे वह उन्हें बेचकर पैसों को अपने खाते में रख लेती थी, जबकि कंपनी को नहीं दिए जाते थे। राजन कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द लड़की को पकड़ा जाए और कंपनी के पैसे वापिस दिलाए जाएं।

    वहीं एसएचओ ने बताया कि मालिक की शिकायत के आधार पर लड़की के खिलाफ 12 लाख की ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी सामने आया है उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उक्त युवती पिछले डेढ़ साल से यहां काम कर रही थी। लड़की को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: नौजवान के कत्ल मामले में 2 आरोपी गिफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान के कत्ल मामले में 2 आरोपी गिफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले के धोबियाना बस्ती में 12 तारीख़ को हुए युवक के कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस मामले में मृतक के परिवार ने शव सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ धरना लगाया था और मांग की थी कि आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि दीवाली वाले दिन पटाखे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश को देखते हुए 5 आरोपियों ने मृतक युवक और उसके भाई पर 12 नवंबर को हमला किया था। घटना में घायल युवक जतिंदर कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

    मृतक के भाई की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि अन्य 3 आरोपियों को भी जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

  • Punjab News: आधा दर्जन हमलावरों ने किया 2 भाइयों पर हमला, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: आधा दर्जन हमलावरों ने किया 2 भाइयों पर हमला, एक की मौत, देखें वीडियो

    परिवार ने शव चौक में रख रोड किया जाम

    बठिंडाः शहर की धोबी आना बस्ती में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों की ओर दो भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक की मौत हो गई। जिससे बाद रोष में आए परिवार ने मृतक का शव शव चौक में रखकर प्रदर्शन दिया। जिस दौरान चारों तरफ ट्रैफिक की समस्या पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और परिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं इलाक वासियों का कहना है मोहल्ले में सरेआम नशा बिकता है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में सूचना मिली थी धोबी आना बस्ती में युवक का कत्ल हुआ है। जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। 5 लोगों के खिलाफ बायनेम पर्चा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद सीआईए और थाना सिविल लाइन की टीमें बनाकर रेड की जा रही है। रात को ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार से लगातार बातचीत जारी है। जितने भी आरोपियों के ठिकाने है वहां रेड जारी है। इलाके में चिट्टे की कोई भी जानकारी मिलती है उन को भी हिरासत में लिया जाएगा।
  • Punjab News: सुनार की दुकान पर बदमाशों ने बोला हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: सुनार की दुकान पर बदमाशों ने बोला हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के काकोवाल रोड पर एक सुनार की दुकान पर गुरुवार रात 10 से 15 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के अंदर जमकर तोड़फोड़ की और गहने व नकदी लूट ली। उन्होंने दुकान का काफी सामान बर्बाद कर दिया। हमले के दौरान दुकानदार को चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    इलाके में फैली दहशत
    घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। आसपास के व्यापारी भी काफी डरे हुए हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस ने जांच शुरू की
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

    दुकानदार ने की कार्रवाई की मांग
    घायल दुकानदार ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

     

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस और किसानों में हुई झड़प, मचा हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस और किसानों में हुई झड़प, मचा हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडा: गांव चठेवालां में किसान और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह झड़प उस समय हुई जब प्रशासन किसानों की जमीन की नीलामी करने के लिए पहुंचा। जानकारी के अनुसार, गांव के किसान गुरमेल सिंह की 14 कनाल जमीन की नीलामी 14 लाख 87 हजार 200 रुपये में रामा मंडी के एक आढ़ती ने ली थी।

    अदालत के आदेशों के अंतर्गत इस नीलामी के लिए तहसीलदार तलवंडी साबो को नियुक्त किया गया था। नीलामी के मौके पर थाना तलवंडी साबो प्रभारी हरबंस सिंह और थाना रामा मंडी प्रभारी बेयंत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

    जैसे ही तहसीलदार गांव की सहकारी सोसायटी में नीलामी शुरु करने के लिए पहुंचे वैसे ही भारतीय किसान यूनियन के जिला नेता जगदेव सिंह जोगेवाला की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान मौके पर इकट्ठा हो गए। किसानों ने नीलामी का विरोध शुरु कर दिया।

    इस दौरान किसानों और पुलिस के आमने-सामने आने से माहौल बिगड़ गया। अंत में विरोध के कारण प्रशासनिक अधिकारी नीलामी किए बिना ही जमीन लौटने पर मजबूर हो गए। भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि वे किसी भी किसान की जमीन की नीलामी नहीं होने देंगे।

  • Punjab News: Delhi car blast मामले में लोगों ने फूंका आतंकवाद का पुतला, देखें वीडियो

    Punjab News: Delhi car blast मामले में लोगों ने फूंका आतंकवाद का पुतला, देखें वीडियो

    बठिंडा। देश की राजधानी दिल्ली में हुए कल कार बम ब्लास्ट मामले को लेकर समाजसेवी संगठन और शहरवासियों ने बठिंडा के सद्भावना चौक पर आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। इस दौरान केंद्र सरकार से मांग की कि दिल्ली पुलिस इस विस्फोट को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और इसके पीछे कौन है, इसका पता लगाए।

    इस घिनौने कृत्य में निर्दोष लोगों की जान लेने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। यह घिनौना काम पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी और किसी आतंकवादी संगठन का हो सकता है। समाजसेवी संगठन के नेता और शहरवासियों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना विरोध और आक्रोश व्यक्त किया।

    बम ब्लास्ट मामले में अबतक 13 लोगों की मौत
    दिल्ली के लाल किला इलाके से सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ था, जिसके बाद कार में आग लग गई। इसके साथ ही आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। करीब चालिस लोग घायल बताए जा रहे हैं।