Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: Road पर तेज रफ्तार से ट्राला चला रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Road पर तेज रफ्तार से ट्राला चला रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    बठिंडाः ट्राले चालक को कुछ लोगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई की वजह ये रही कि वह चालक तेज रफ्तार से ट्राला चला रहा था जो किसी के लिए भी खतरा बन सकता था। इसी के साथ ड्राइवर ने बेरिकेड्स भी तोड़े। किसी तरह लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की गई जिसके बाद वह गंभीर घायल हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची एक एनजीओ के युवक ने घायल ड्राइवर को अस्पताल दाखिल करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

    जानकारी देते एनजीओ के अध्यक्ष श्वेत सोनू मेशवारी ने बताया कि ट्राला चालक गुनियाना रोड की ओर से अपने ट्राले को तेज रफ्तार से लेकर आ रहा था। इस दौरान लोगों ने उसको ट्राला धीमा करने की बात कही, लेकिन उसने ट्राला धीमा नहीं किया। बरनाला रोड पर भट्ठी वाले चौक के पास लाल बत्ती होने के चलते उसको ट्राला रोकना पड़ा जिसके बाद लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसकी मारपीट की।

    बताया जा रहा है कि एनएफएल के बेरिकेड्स भी ट्राला चालक ने तोड़े हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची एनजीओ की टीम और पुलिस ने चालक को घायल अवस्था में बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। ट्रॉली के आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर काला रंग लगा हुआ था। यह रंग चालक ने क्यों लगाया यह जांच का विषय है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: एक्शन मोड में ट्रैफिक पुलिस, प्राइवेट एबुलेंसों के काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में ट्रैफिक पुलिस, प्राइवेट एबुलेंसों के काटे चालान, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने शहर में चल रही प्राइवेट एबुलेंस चालको ने नियमों की उल्लघंना करने पर चालान काटे। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिक सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रही प्राइवेट एबुलेंसों के दस्तावेजों की जांच की गई।

    इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना और दस्तावेज अधूरे होने पर 10 के करीब वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान कुछ एबुलेंसों को वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि उनके द्वारा यह मुहिम लगातार जारी रहेंगी। ऐसे में यदि एबुलेंस चालको ने ट्रैफिक नियमों का दोबार से पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: स्कूल की दीवार पर लिखे मिले ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

    Punjab News: स्कूल की दीवार पर लिखे मिले ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

    बठिंडाः पंजाब में आए दिन माहौल खराब करने की कोशिशे की जा रही है। वहीं अब तलवंडी साबो के मानावाला गांव में देर रात अजनबी व्यक्तियों द्वारा स्कूल की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के स्लोगन लिखे गए। इस घटना का पता गांव वासियों को तब चला जब सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे।

    जिसके बाद घटना को लेकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची दीवारों पर लिखे नारों पर कालिख पोत दी है। वहीं पुलिस सुपरवाइजर (डी) जसबीर सिंह ने बताया कि अजनबी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: फिर सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, नशीले पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, नशीले पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रिय जेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, हाई सिक्योरिटी वाली जेल अक्सर चर्चा में रहती है। वहीं अब जेल से 2 फोन, एक चार्जर, डाटा केबल, हैडफोन, 4 पैकेट तंबाकू, 22 सिगरेट बरामद हुई है। केंद्रीय जेल के अधीक्षक की शिकायत पर बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन द्वारा जेल अधिनियम की धारा 52ए के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बाहर से किसी ने पैकेट बनाकर जेल के अंदर फेंके है। ऐसे में जब जेल अधिकारियों ने पैकेट खोला तो उसमें से नशीले पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

  • Punjab News: Influencer Kamal Kaur Bhabhi के कत्ल मामले में कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: Influencer Kamal Kaur Bhabhi के कत्ल मामले में कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में इंफ्लुएंसर कमल कौर भाभी के कत्ल मामले में गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चलान पेश किए गए थे। वहीं चालान होने के बाद अब जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह के खिलाफ अदालत ने आज दोनों को दोषी ठहराते हुए केस चलाने की प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि दोनों आरोपियों ने अदालत में दोषों से इनकार करते हुए अपने बचाव में ट्रायल चलाने की अपील की है। वहीं इस मामले में अभी भी अमृतपाल सिंह मेहरो और रणजीत सिंह फरार चल रहे है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह भारत से UAE में छिपा हुआ है। जबकि रणजीत सिंह की लोकेशन का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

    बता दें कि घटना को लेकर एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया था कि जांच के दौरान पता चला कि अमृतपाल सिंह मेहरू जोकि 8 जून, 2025 को कमल कौर के घर गया था, लेकिन कमल घर पर नहीं थी, इस कारण वापस चला गया। वहीं, 9 जून 2025 को कार की प्रमोशन करवाने के बहाने आरोपी जसप्रीत सिंह निवासी धुरकोट टाहली वाला चौक, गांव मेहरों, जिला मोगा और निमरतजीत सिंह निवासी पेटी रोड, हरिके पतन जिला तरनतारन कमल कौर को लेकर बठिंडा लेकर आए। जिसके बाद आरोपियों ने कमल कौर का गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फरार हो गए।

    दूसरी ओर जांच एजेंसियों के अनुसार, इस हत्याकांड में एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान अभी बाकी है, जिसकी भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस टीम इस दिशा में जांच तेज कर चुकी है। गौरतलब है कि कमल कौर भाभी की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने लंबी जांच के बाद 4 मुख्य आरोपियों के खिलाफ चालान अदालत में दाखिल किया था। अब मामले की सुनवाई अगले चरण में पहुंचेगी, जिसमें अदालत गवाहों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

  • Punjab News: लूट की वारदात का पर्दाफाश, आरोपियों से 1.47 लाख और बाइक बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूट की वारदात का पर्दाफाश, आरोपियों से 1.47 लाख और बाइक बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते बठिंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह और गुरदीप सिंह दोनों निवासी बीड़ तालाब बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को ठंडी सड़क इलाके से दबोचा है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते थे, लेकिन इसी बहाने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले से ही हरियाणा के पंचकूला और पंजाब के बठिंडा में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    घटना 13 अक्तूबर की है, जब बीबीवाला चौक के पास एक निजी अस्पताल के मालिक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी पर बैग लेकर जा रहा था, तभी दोनों आरोपी बाइक पर आए और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में सवा 2 लाख रुपए कैश था। इस संबंध में थाना कैंट बठिंडा में मामला दर्ज किया गया था। जांच के लिए गठित पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने उनके कब्जे से 1,47,100 रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। डीएसपी (डी) संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।

  • Punjab News: पटाखों से लगी Furniture की फैक्ट्री में आग, कई फुट उपर उठी लपटें, देखें वीडियो

    Punjab News: पटाखों से लगी Furniture की फैक्ट्री में आग, कई फुट उपर उठी लपटें, देखें वीडियो

    बठिंडाः दिवाली की रौशनी और उत्सव के बीच बठिंडा के उधम सिंह नगर स्थित एक फर्नीचर फैक्टरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रात लगभग 9 बजे पटाखों की चिंगारी से फैक्टरी में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास के लोग दिवाली के मौके पर आतिशबाजी कर रहे थे, और संभवतः एक जलता हुआ पटाखा हवा में उड़ते हुए फैक्टरी के अंदर चला गया। लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री से भरी फैक्टरी में आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्टरी में रखे फर्नीचर, कच्चा माल, मशीनें और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

    फैक्टरी मालिक का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे, लेकिन पटाखे की वजह से यह अप्रत्याशित घटना घटी। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से अपील की है कि ऐसे पर्वों पर सतर्कता बरतें और पटाखों का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें। दमकल अधिकारी ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी की जान नहीं गई, जो राहत की बात है।

  • Punjab News: दीपावली से पहले बोरियों की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

    Punjab News: दीपावली से पहले बोरियों की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में दीपावली से पहले देर रात बोरियों की फैक्ट्री में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परसाराम नगर में बोरियों की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी।

    वहीं आग भीषण होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग की मदद की गई। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि परसाराम नगर, गली नंबर 37 में स्थित एक बोरियों की फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर मिली। इस दौरान पहले स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भयानक होने के कारण उन्हें सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Punjab News: परसराम नगर में घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: परसराम नगर में घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    बठिंडाः शहर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला परसराम नगर से सामने आया है। जहां घर के बाहर बैठी महिला के कानों से बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला घर के बाहर बैठी हुई है, इस दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने व्यक्ति पैदल आता है और महिला के कानों से बालियां छीनकर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने मुंह ढका हुआ है। हालांकि महिला शोर मचाती है, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

  • Punjab News: राजिंदरा कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में गोलाबारी करने वाले हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: राजिंदरा कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में गोलाबारी करने वाले हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के सरकारी राजिंदरा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया था। इस दौरान युवकों के 2 गुटों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था और एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के युवकों पर फायरिंग कर दी थी। हालांकि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। वहीं अब बठिंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियारों सहित आरोपियों को काबू कर लिया है।

    जानकारी देते एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कल राजिंदरा कॉलेज में युवाओं के 2 गुटों में झगड़ा हुआ था और एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कटवाली थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आज गोलीबारी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान जसदीप सिंह निवासी गांव बीर वाहमन के रूप में हुई है। उसके पास से एक .32 बोर का अवैध हथियार भी बरामद किया है।

    जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति पहले इसी कॉलेज से बीए पास कर चुका है और अब वहां पढ़ाई नहीं कर रहा, लेकिन वह खुद को कॉलेज का प्रधान बनाता था। उसके खिलाफ पहले भी सिविल लाइन थाने में मामले दर्ज हैं। इन दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।