Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः देश भर में दीवाली के पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं पंजाब में भी दीवाली को लेकर बाजारों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इस दौरान शहर में त्योहारों को देखते हुए और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया।

    फ्लैग मार्च में लगभग 200 पुलिस कर्मचारियों के साथ SHO, DSP और SP शामिल हुए। मामले की जानकारी देते हुए SP नरेन्द्र सिटी ने बताया कि दीवाली के त्योहार को देखते हुए आज फायर ब्रिगेड चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि कोई भी शरारती तत्व शहर में माहौल ना खराब करने की कोशिश करें।

    उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने लोगों से अपील की हैकि दीवाली के दौरान किसी को भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे या तो वह उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी ने कहाकि आज फ्लैग मार्च बठिंडा के अलग‑अलग बाजारों जैसे रेलवे रोड, धोबी बाजार, माल रोड, अमरीक सिंह रोड, सर्की बाजार में निकाला गया।

  • Punjab News: यूथ फेस्टिवल के दाैरान सरकारी काॅलेज में फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: यूथ फेस्टिवल के दाैरान सरकारी काॅलेज में फायरिंग, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के स्थानीय सरकारी राजिंदरा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के दौरान गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार युवकों के दो गुटों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के युवकों पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ। यह घटना उस वक्त हुई जब कॉलेज में युथ फेस्टिवल का कार्यक्रम चल रहा था और परिसर में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवक जसदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਰਾਜਿੰਦਰਾ ਕਾਲਜ ‘ਚ ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ ਦੌਰਾਨ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮਚਿਆ ਹੜਕੰਪ!

    सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है लेकिन इस बारे में अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। जानकारी के अनुसार काॅलेज में यूथ फेस्टिवल चल रहा था। जसदीप सिंह अपने साथियों समेत मंगलवार को सरकारी राजिंदरा कॉलेज में मौजूद था, इसी दौरान कुछ युवक वहां पर आ गए। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया। जसदीप सिंह ने अपने हथियार से दूसरे गुट पर गोलियां चला दी। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई और दहशत फैल गई। हालांकि फायरिंग में कोई जख्मी नही हुआ। पुलिस ने छात्रों को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी नरिंदर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया, “फिलहाल किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति पर हमला किया गया था, उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं और एफआईआर दर्ज की जा रही है।” घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया और सभी छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा इंतजाम और पुख्ता किए जाएंगे।

  • Punjab News: Lali Sweets House में स्वास्थ्य विभाग की Raid, मिली खामियां

    Punjab News: Lali Sweets House में स्वास्थ्य विभाग की Raid, मिली खामियां

    बठिंडा: त्यौहारों का सीजन चलने के कारण स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर बनी मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर उन्हें चेक किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय शहर के पावर हाउस के पास बने लाली स्वीट्स हाउस पर छापेमारी की, जहां कई खामियां पाई गईं। दुकान के अंदर साफ-सफाई का कोई प्रबंध नहीं था, मिठाइयां भी बिना ढके ही बाहर पड़ी हुई थीं, जहां मिठाई बनती है,

    वहां मजदूर बिना सिर ढके ही मिठाई बना रहे थे। जब विभाग की टीम ने दुकान के अंदर छापेमारी की तो दुकान मालिक घबरा गया, उसने तुरंत ही दुकान में सफाई शुरू कर दी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अमृतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि त्योहारों का सीजन होने के कारण स्वास्थ्य विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विभाग रामपुरा शहर के गांव ढिपाली में मिठाई फैक्टरी को सील कर चुका है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मिठाई बन रही थी, वहां मजदूर बिना सिर ढके ही मिठाई बना रहे थे।

    उन्होंने बताया कि अब तक विभाग ने शहर की लगभग 15 मिठाई दुकानों को चेक कर उनके सैंपल भरवाए हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर स्वास्थ्य विभाग शहर में खाने-पीने की दुकानों पर जाकर जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि मिठाई बनाने के समय हर एक कारीगर का सिर जरूर ढका हो। यदि दुकानदार ने खामियों को दूर न किया तो फिर विभाग आकर कार्रवाई करेगा। उन्होंने मिठाई वाली दुकानों के मालिकों को चेतावनी दी कि मिठाई बनाने वाले स्थान और दुकान में सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए और कोई भी मिठाई बिना ढके न रखी जाए, उसे सही तरीके से ढक कर रखना चाहिए।

  • Punjab News: CM Mann ने 100 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित ओवरब्रिज का किया उद्धाटन, देखें Live

    Punjab News: CM Mann ने 100 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित ओवरब्रिज का किया उद्धाटन, देखें Live

    बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में नवनिर्मित ओवरब्रिज का आज सीएम भगवंत मान ने उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ रामपुरा फूल के विधायक बलकार सिद्ध मौजूद रहे। नवनिर्मित ओवरब्रिज को 100 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा फूल में नशे के खिलाफ चलाए गई मुहिम के तहत 20 गांवों ने नशे के खिलाफ खुद राखी करने का ऐलान किया है।

    इस दौरान सीएम मान ने विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने शिरोमणि अकाल दल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सामने जब भी उनका नाम ले लो, वह परेशान हो जाते है। सीएम मान ने कहाकि मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई करने को जिगरा चाहिए। इस कार्रवाई को लेकर उन्हें कई फोन आए थे।

    लेकिन उनके द्वारा फिर भी कार्रवाई की गई। जिसके बाद मजीठिया अब जेल की बैरक बदलने की मांग करने लगा। सीएम ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह, सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, सुखपाल खैहरा, रवनीत सिंह बिट्टू बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के हक में उतर आए। सीएम मान ने कहा कि सफेद गाड़ी में चिट्टे का मजीठिया द्वारा व्यापार किया जाता था।

  • Punjab News: CM Mann और Arvind Kejriwal ने खेल मैदान का किया शिलान्यास, देखें Live

    Punjab News: CM Mann और Arvind Kejriwal ने खेल मैदान का किया शिलान्यास, देखें Live

    बठिंडाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल ने खेल के मैदान का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब का खेलों में अहम योगदान है। हम पंजाब में 3 हज़ार से ज़्यादा खेल के मैदान बना रहे हैं। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

    Read in English:-

    https://encounternews.in/latest-news/cm-bhagwant-mann-and-arvind-kejriwal-lay-foundation-for-3000-playgrounds-to-make-punjab-a-sports-hub/

    उन्होंने बताया कि इन प्लेग्राउंड का 1,184 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देना है। ऐसे में 3000 से ज्यादा खेल मैदानों का निर्माण न केवल युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करेगा, बल्कि उनके स्वास्थ्य और समग्र विकास में भी योगदान देगा।

    ये परियोजना पंजाब को खेलों का हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। केजरीवाल और भगवंत मान इस परियोजना को पंजाब में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम बता रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले कहा था कि उनकी सरकार युवाओं के लिए रोजगार और खेल के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: सिख युवक की मौत से इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख युवक की मौत से इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के ITI पुल के नज़दीक पटियाला रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक सिख युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक सिख युवक के पास उसकी पड़ी दस्तार, कड़ा और इंजेक्शन भी मिला। मौके पर पहुँची जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सिख युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

    जीआरपी थाना के एसएचओ ने बताया कि पटियाला रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक सिख युवक का शव मिला। जिसने नशे का इंजेक्शन निजी अंग पर लगा हुआ था। प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि युवक ने नशे की अधिक मात्रा का इंजेक्शन लिया होगा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

    दूसरी ओर मौके पर पहुंचे एनजीओ के कार्यकर्ता ने बताया कि रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक सिख युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी गई । फिलहाल मृतक सिख युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक युवक के पास उसकी पगड़ी, कड़ा व टेका रखा हुआ था और शव को उठाकर 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल के मॉर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • Punjab News: सीमेंट से भरे ट्राले में छिपाकर रखा 4 क्विंटल नशा बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमेंट से भरे ट्राले में छिपाकर रखा 4 क्विंटल नशा बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। दरअसल, सीआईए टीम सीमेंट से भरे ट्रक में चालक द्वारा छिपाकर रखा 4 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

    डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा की सीआईए टीम बुच्चो रामपुरा रोड पर गश्त के दौरान तैनात थी। इस दौरान शक के आधार पर एक सीमेंट से भरे ट्रक को रोककर तालाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीमेंट के गट्टियों के नीचे 20 गट्टे चूरा पोस्त के छिपाकर रखे बरामद हुए।

    उक्त बोरियों में कुल 4 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया गया। जब नशे को लेकर ड्राइवर से पूछताछ की गई तो चालक ने बताया कि वह इस चूरा पोस्त को जयपुर-राजस्थान से लेकर आया था और मोगा में इसकी सप्लाई करनी थी। पुलिस ने कहा कि चालक को गिरफ्तार करके जांच-पड़ताल की जा रही है। ड्राइवर को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, महिला घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, महिला घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के डबवाली नेशनल हाईवे मच्छाना गांव के फ्लाईओवर पुल के किनारे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया। घटना के दौरान बाइक पर 2 लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि महिला हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एनजीओं की टीम मौके पर पहुंची।

    जहां एनजीओं द्वारा मृतक नौजवान के शव को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एनजीओं द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: चलती कार में अचानक आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती कार में अचानक आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में डबवाली जा रही कार को गुरुसर सैणवाला गांव के पास अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के लगभग 2 बजे की है। इस घटना में देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। वहीं घटना में ड्राइवर की गाड़ी में जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जलती कार को देखकर राहगीरों ने पुलिस थाने और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

    जिसके बाद गाड़ी से ड्राइवर की जली हुई लाश को बाहर निकाला गया। लाश पूरी तरह जल चुकी थी, जबकि कार भी भस्म हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोहतेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहतेश सोमवार तड़के लगभग 2 बजे CNG-संचालित स्विफ्ट कार, नंबर DL-10CJ-6931 में बठिंडा से मंडी डबवाली जा रहा था।

    जब वह गुरुसर सैणवाला गांव के बस अड्डे पर पहुंचा तो उसकी कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में मोहतेश कुमार तथा उसकी कार पूरी तरह जल कर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही संगत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मोहतेश कुमार की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा के मर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: एक ही जगह से दूसरी बार नवजात शिशु बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल

    Punjab News: एक ही जगह से दूसरी बार नवजात शिशु बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल

    बठिंडाः जिले के गांव कोठे नाथा सिंह वाला में आज सुबह फिर एक और नवजात बच्चा मिलने की घटना सामने आई है। दरअसल, एक साल पहले भी नवजात बच्चे के मिलने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब दूसरी बार हुई घटना को लेकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा सरपंच को दी गई। गांव के सरपंच इकबाल सिंह की निगरानी में पंचायत द्वारा बच्चे को तुरंत सरकारी अस्पताल बठिंडा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया।

    इससे पहले पिछले वर्ष 23 अक्तूबर को भी गांव से इसी जगह पर एक जिंदा नवजात बच्चा मिला था, जो कि लड़का था। हैरानी की बात है कि इस बार भी 3 अक्टूबर को जिंदा हालत में लड़का ही मिला है। खास बात यह है कि दोनों बार यह घटना बूटा सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह के घर के पास ही घटी है। इस समय घर के मालिक बूटा सिंह ने बताया कि वह मलेरकोटला में चौकी भरने गया हुआ था।

    बड़ा सवाल यह उठता है कि एक ही घर के पास बच्चों को छोड़ना और वह भी एक साल के अंदर दूसरी बार होना गंभीर जांच का विषय है। वहीं घटना की सूचना सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना नेहियां वाला के इंचार्ज कौर सिंह ने कहा कि मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है। घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। मजदूर मुक्ति मोर्चा (लिबरेशन) पंजाब की कार्यकर्ता अम्मी चंद ने एसएसपी. से इस घटना की गहनता से जांच करने की मांग की है।