दरअसल, बाजार में त्यौहारों का सीजन चल रहा है। महंत हर साल अपने इलाके में दुकानदारों से बधाई लेने आते हैं। लेकिन इस बार महंतों के दो गुटों के बीच इसी बधाई को लेकर तकरार हो गई। इस घटना में एक महंत भी घायल हो गया। दूसरी ओर जब इस मामले की जानकारी संबंधित थाना कोतवाली को मिली तो उन्होंने पुलिस भेजकर मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि बाजार में महंतो के दो गुटों में विवाद हो गया है और दोनों पक्ष जमकर बाजार में हंगामा कर रहे है। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में करके दोनों पक्षों को शांत करवाया। उधर, भीड़भाड़ वाले बाजार में इस तरह झगड़े को लेकर दुकानदारों ने भी आपत्ति जताई। फिलहाल थाना कोतवाली के इंचार्ज परमिंदर सिंह ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं और जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उनके खिलाफ की जाएगी।बाजार में महंतों के 2 गुटों में हुई झ ड़प, एक घा यलhttps://t.co/6eUZgKZJn1#rainfall #HarisRauf #ExtendTaxAuditDueDate pic.twitter.com/QMVtc4ergp
— Encounter India (@Encounter_India) September 23, 2025
Category: Punjab>Bathinda
-

Punjab News: बाजार में महंतों के 2 गुटों में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो
बठिंडाः जिल में भीड़ भाड़ वाले धोबी बाजार में महंतों के 2 गुटों में झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां दोनों गुटों ने एक-दूसरे की जमकर पिटाई की। इस घटना में एक महंत घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धोबी बाजार में बधाई इकट्ठी करने को लेकर महंतों के 2 गुटों के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के महंतों ने सार्वजनिक तौर पर बाजार में जमा होकर एक-दूसरे को गालियां दीं और आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया। -

Punjab News: Divider से टकराने के बाद बिजली के पोल से टकराई कार, 3 घायल, देखें वीडियो
बठिंडाः बीबी वाला रोड पर तेज़ रफ़्तार कार हादसे का शिकार हो गई। जहां तेज रफ्तार मारूति कार का असंतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के पोल से टकरा गई। घटना के दौरान कार में 3 लोग सवार थे। इस घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दोनों अन्य व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं।
जिन्हें लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ़्तार में थी। ऐसा लग रहा था कि कार चलाने वालों ने कुछ नशा किया है। जिससे यह पहली बार डिवाइडर से टकराई और उसके बाद बिजली के पोल से टकरा गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई।
-

Punjab News: ऑटो और ट्रक की आपस में जबरदस्त टक्कर, 2 लोग घायल, देखें वीडियो
बठिंडा: कैंट थाना के पास एक ऑटो और ट्रक की टक्कर हो गई है। इस टक्कर में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए हैं। मौके पर सहारा टीम के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर घायल लोगों को बठिंडा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।
घटना की जानकारी देते हुए एनजीओ के कार्यकर्ता ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि बठिंडा कैंट थाने के पास ऑटो और ट्रक की टक्कर हो गई। मौके पर उन्होंने पहुंचकर देखा कि ऑटो में सवार दोनों लोग पूरी तरह से घायल हो गए थे।
घायल युवकों में ऑटो चालक की पहचान 30 साल के चिराग निवासी प्रताप नगर के तौर पर हुई है। दूसरे व्यक्ति की पहचान अजय 42 साल के निवासी बसंत बिहार के तौर पर हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। इस घटना की सूचना थाना कैंट की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
-

Punjab News: 130 ग्राम हेरोइन दो पिस्टल समेत महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडा: पंजाब सरकार के द्वारा चलाए गए युद्ध नशा विरुद्ध के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 130 ग्राम हेरोइन और दो पिस्टल समेत छह कारतूस बरामद किए है। इस दौरान बठिंडा पुलिस ने एक मां को पकड़ा जो नशा तस्कर थी और उसका बेटा भी नशा तस्कर था। बेटा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी देहाती ने बताया कि संगत थाना क्षेत्र के गांव भगवानगढ़ भुखियों वाली में सीआईए स्टाफ-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस को पता चला था कि नशा तस्कर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को शक के आधार पर रोका। मोटरसाइकिल पर एक महिला बैठी थी जिसका नाम परमजीत कौर था और उसका बेटा मोटरसाइकिल चला रहा था।
जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो 130 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा लड़के के पास से भी दो पिस्टल बरामद हुई जिसमें एक देसी कट्टा भी था। लड़का पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया परंतु उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
-

Punjab News: ब्लास्ट मामले में जीदा गांव में सेना का सर्च, विस्फोटक सामग्री की नष्ट, देखें वीडियो
बठिंडाः जीदा ब्लास्ट मामले में सेना की टीम द्वारा घर में पाए गए सभी विस्फोटकों को नष्ट किया। इस दौरान घर के बाकी हिस्सों की भी तलाशी के बाद सर्च आज समाप्त की गई। दरअसल, जीदा ब्लास्ट मामले में दिल्ली से आई आर्मी की बम डिफ्यूज़ल टीम ने कल ऑपरेशन शुरू किया और आज खत्म किया है। आरोपी गुरप्रीत के घर में जो भी विस्फोटक रखे थे उन्हें नष्ट कर दिया गया।
पुलिस और सेना की टीम को यह आशंका थी कि कहीं घर में किसी और जगह विस्फोटक सामग्री छुपाकर तो नहीं रखी गई है, इसलिए सेना को दो दिन लगे। फिलहाल दिल्ली से आर्मी की टीम यहां से अब रवाना हो चुकी है और अब इलाका पूरी तरह सुरक्षित है। क्योंकि पहले जालंधर से आई बम डिफ्यूज़ल टीम और उसके बाद दिल्ली की आर्मी ने पूरे इलाके की अच्छी तरह जांच कर ली है।
-

Punjab News: पुलिस ने 222 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे, देखें वीडियो
बठिंडा: पुलिस ने एक बार फिर गुम हुए मोबाइल फोन तलाश कर असली मालिकों तक पहुँचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की मदद से 222 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया है। बरामद मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग ₹25,47,400 बताई जा रही है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ही कुल 488 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 66 लाख रुपये है।
जनवरी 2025 से अब तक बठिंडा पुलिस कुल 710 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत करीब 91 लाख रुपये बनती है। गौरतलब है कि सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल अप्रैल 2023 से चालू है और इसके जरिए अब तक बठिंडा पुलिस 1052 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंप चुकी है। एसएसपी ने कहा कि भविष्य में भी गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को राहत पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।
-

Punjab News: मेले में पुलिस पार्टी पर हुए हमले में 7 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले के गांव रायके कलां में चल रहे मेले के दौरान बीते दिन पुलिस पार्टी पर युवाओं द्वारा हमला करने की घटना सामने आई थी। इस घटना में नंदगढ़ थाने के एसएचओ और 2 पुलिस कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अभी 5 आरोपी फरार चल रहे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल गांव रायके कलां में एक धार्मिक मेला चल रहा था। जहां गांव में 2 गुटों के बीच झड़प हो गई थी।
इसे शांत करने के लिए पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची, लेकिन उल्टा पुलिस पार्टी पर ही लोगों द्वारा हमला कर दिया गया और पत्थरबाज़ी की गई। जिसमें एसएचओ और थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गया। इस मामले में पुलिस बायनेम और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके चलते आज 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस केस में 5 अन्य को नामजद किया है। पुलिस ने कहा कि इन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-

Punjab News: गांव जीदा Blast मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो
बठिंडा: गांव जीदा में हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। एसएसपी मैडम ने कहां कि आरोपी गुरप्रीत सिंह को इलाज के लिए एएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसे छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत ने ऑनलाइन बम बनाने वाले रासायनिक पदार्थ मंगवाए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज पहले पीजीआई में भी चल रहा था।
इस मामले में आईबी, जम्मू के कठोआ से डीएसपी, एनआईए टीम समेत अन्य जांच एजेंसियां सक्रिय रूप से पड़ताल कर रही हैं। वहीं, घर के भीतर मिले रसायनों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए सेना को भी सूचित किया गया है। उम्मीद है कि सेना की टीम आज शाम या कल तक गांव पहुंचकर कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आरोपी युवक को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों की कोई पुष्टि नहीं है।
-

Punjab News: मेले में पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, SHO समेत 3 कर्मचारी घायल, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले के गांव रायके कलां में चल रहे मेले के दौरान पुलिस पार्टी पर युवाओं द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में थाना नंदगढ़ के एसएचओ रविंदर सिंह समेत 2 पुलिस कर्मचारियों गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਬਠਿੰਡਾ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ’ਤੇ ਹਮਲਾ, ਐਸਐਚਓ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜ਼ਖਮੀ
दरअसल, गांव में मेले के दौरान गांव के युवाओं की बाहर से आए युवाओं के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने मामले को जब शांत करवाया तो कुछ युवाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
Read in English:
Bathinda Fair Turns Violent as Youth Attack Police, SHO Among Injured
हमले के कारण एसएचओ रविंदर सिंह और दो अन्य कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा हमला करने वाले युवाओं को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-

Punjab News: जेल में बर्खास्त महिला कांस्टेबल की बिगड़ी तबीयत
बठिंडाः जेल में बंद पंजाब पुलिस की बर्खास्त सीनियर कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जेल में अमनदीप कौर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को पेट दर्द की शिकायत थी। जिसका पहले जेल के अस्पताल में इलाज किया गया, लेकिन आराम न मिलने पर सिविल अस्पताल लाया गया है।
गौरतलब है कि बठिंडा पुलिस ने उक्त महिला कांस्टेबल को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि महिला कांस्टेबल को नशा तस्करी के मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ती का मामला दर्ज किया था, जिस मामले में वह जेल में बंद है।