Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: व्यक्ति ने पत्नी का गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने पत्नी का गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार थाना संगत मंडी के अधीन आते गांव पक्खा कलां में पति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान 40 वर्षीय जसप्रीत कौर के रूप में हुई है। गोली मारने का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੱਕਾ ਕਲਾਂ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ: ਪਤੀ ਨੇ ਪਤਨੀ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤਾ ਕਤਲ

    थाना संगत की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी देते हुए एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि थाना संगत की पुलिस को एक सूचना मिली थी कि गांव पक्खा कलां के जोगसीर सिंह ने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर को गोली मार दी है। जब पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो जसप्रीत कौर खून से लथपथ पड़ी थीं, जिन्हें परिवार के सदस्य अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

    एसपी ने कहा कि मृतका के भाई के बयान पर उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका की पति ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। एसपी जसमीत सिंह ने कहा कि उनके बीच घरेलू झगड़ा रहता था और आज सुबह जोगसीर सिंह ने अपनी ही पत्नी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी।

     

  • Punjab News: दर्जन भर हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया व्यक्ति पर हमला

    Punjab News: दर्जन भर हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया व्यक्ति पर हमला

    बठिंडाः जिले में टोल प्लाजा पर तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर हमला किया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान दिलावर सिंह निवासी रामा मंडी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिलावर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घायल व्यक्ति ने कहा कि उस पर 15 से 20 लोगों ने तेजधार हथियार से हमला किया है।

    पीड़ित ने विधायक, पिता, 2 भाईयों और नगर कौंसल प्रधान पर आरोप लगाए है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दिलावर सिंह ने कहा कि मेरे साथ जो भी मारपीट की गई है, अगर मुझे कुछ हो जाता है तो मेरी मौत के जिम्मेदार ये सब लोग होंगे। क्योंकि उन्होंने गुंडे भेजकर मेरी टांगे तुड़वा दीं गईं।

    चन्नो शर्मा ढाबे नियर टोल प्लाजा पर करीब 15 से 20 लोगों ने एक साथ आकर हमला किया था। मुझे धमकी दी गई है कि तुम्हारे परिवार को भी मारा जाएगा और तुम्हें भी नहीं छोड़ेंगे। मेरी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही दिलावर सिंह ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और राजनीतिक दबाव होने के आरोप लगाए हैं।

     

  • Punjab News: खूनी झड़प में बदला स्कूल का झगड़ा, रिटायर्ड पटवारी ने चलाई गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: खूनी झड़प में बदला स्कूल का झगड़ा, रिटायर्ड पटवारी ने चलाई गोली, देखें वीडियो

    बठिंडाः स्थानीय गुरुनानक पुरा मोहल्ला में शुक्रवार को मामूली कहासुनी ने उस समय खूनी झड़प का रूप ले लिया, जब स्कूल की रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक रिटायर्ड पटवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगने से 2 युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, हैरी और कन्नू के साथ रिटायर्ड पटवारी परमजीत सिंह का दोहता पढ़ता है जिनकी किसी बात को लेकर स्कूल में लड़ाई रहती थी। इसी को लेकर आज उनकी फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान कन्नू कुछ युवकों के साथ रिटायर्ड पटवारी के घर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने परमजीत के दोहते पर हमला करने की नीयत से घर में घुसते ही गंडासों से वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान अपने दोहते को बचाने के लिए परमजीत सिंह ने अपनी पिस्तौल से फायर कर दिया, जिससे एक गोली कन्नू और उसके एक साथी हैरी को लग गई।

    घटना में दोनों युवक घायल हो गए जिनको तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक की हालत को गंभीर देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया गया। मारपीट में घायल परमजीत पटवारी को भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस दौरान रिटायर्ड पटवारी परमजीत सिंह का कहना है, उसके दोहते और kannu का झगड़ा स्कूल से चला आ रहा है। आज भी वह लोग उसे पीटने के लिए आए थे। पहले मैंने बहुत समझाया, लेकिन उन्होंने घर में आकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मजबूरी में मैंने अपने बचाव के लिए लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी।”

    वहीं दूसरी ओर kannu के परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा गली से निकल रहा था, तभी उन्हें लड़ाई के लिए उकसाया गया। इसके बाद जब वे पटवारी के घर गए तो उसने गोली चला दी।

    थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मौके से पिस्तौल व खोखा बरामद कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: स्कूल वैन में 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में चालक गिरफ्तार

    Punjab News: स्कूल वैन में 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में चालक गिरफ्तार

    बठिंडाः जिले में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल वैन में चालक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद इस मामले को लेकर छात्रा ने मां को सारी घटना बताई। मां ने पुलिस को चालक के खिलाफ शिकायत दी। वहीं थाना थर्मल पुलिस ने छात्रा की माता के बयान पर वैन चालक मलकीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को दर्ज करवाए बयान में छात्रा की माता ने बताया कि उसकी बेटी प्राइवेट स्कूल में 7वी में पढ़ती है, जो वैन के जरिये स्कूल आती-जाती है। बीते दिन 13 अगस्त को जब उसकी बेटी घर पहुंची तो उसने बताया कि वैन चालक मलकीत सिंह ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की और उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया।

    छात्रा के अनुसार घटना के दौरान वह वैन में अकेली थी। इस दौरान चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। थाना थर्मल के एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने बताया कि छात्रा की माता के बयान पर वैन चालक मलकीत सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट लगाकर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: गुरु कांसी विश्वविद्यालय में विदेशी छात्र की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरु कांसी विश्वविद्यालय में विदेशी छात्र की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बठिंडा: तलवंडी साबो स्थित गुरु कांसी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक विदेशी छात्र की अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। छात्र को बेहोशी की हालत में तलवंडी साबो के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर किया गया। डीएसपी तलवंडी साबो ने बताया कि बीएससी में पढ़ रहे छात्र का एक दिन पहले विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड से विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी रंजिश में कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है।

  • Punjab News: 3 माह बाद घर से गहने और नगदी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 माह बाद घर से गहने और नगदी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने 3 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर से सोने, चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गहने और नगदी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि सिटी-2 के अधिकारी सरबजीत सिंह की अगुवाई में मुख्य अधिकारी थाना सिविल लाइन बठिंडा द्वारा उक्त मुकदमे में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

    दिनांक 3 मई को चरणजीत कौर पत्नी गमदूर सिंह निवासी मकान नं. 183ए/1 शांत नगर बठिंडा ने अपना बयान दर्ज करवाया कि उसके 2 बच्चे विदेश में और एक बच्चा दिल्ली में रहता है। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता सहित शांत नगर में रहती है। वह सुबह ही रामपुरा स्कूल चली जाती है और बाद में उनके माता-पिता की देखभाल नौकर करते हैं। दिसंबर में विवाह समारोह के दौरान उसने अपने सोने के गहने बैंक लॉकर से निकालकर अपने घर की अलमारी में रखे थे, लेकिन बाद में व्यस्त होने के कारण वापिस लॉकर में जमा नहीं करवा सकी।

    दिनांक 9 अप्रैल को उनके घर आखिरी बार रतनी पत्नी विनोद माहतो, निवासी दरभंगा आई और बिना बताए चली गई। बाद में घर की जांच करने पर अलमारी में रखे 4 सोने के कड़े, 3 सोने के सेट, 3 जोड़ी कान की बालियां, 3 सोने की चेन और अन्य सोने के गहने गायब थे। जिन्हें ट्रेस करते हुए आज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें 5 लाख रुपये नकद और सोने के गहने भी शामिल हैं।

  • Punjab News: Hotel के कमरे से मिला युवक का अर्धनग्न शव, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel के कमरे से मिला युवक का अर्धनग्न शव, देखें वीडियो

    बठिंडाः अमरीक सिंह रोड गोल्डी डिग्गी के पास एक निजी होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस और एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने शव को होटल के कमरे से बाहर निकालकर बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। होटल में युवक के साथ एक लड़की भी रुकी थी, लेकिन अभी उसकी बठिंडा पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि आखिर मौत का कारण क्या था।

    कोतवाली थाना के एसएचओ ने बताया कि मृत युवक के परिवार वालों को बुलाया गया था, जिन्होंने बताया कि यह युवक पहले ही घर से बेदखल था और वह बुरी संगत में पड़ चुका था। मृतक का नाम राकेश कुमार था और वह लहिरा कॉलोनी, भुच्चो मंडी का रहने वाला था। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

    दूसरी और सहारा एनजीओ के कार्यकर्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है। हम मौके पर आए और देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। मृत युवक की लाश होटल के कमरे की कुर्सी पर पड़ी थी और परिवार के अनुसार वह टैटू बनवाने का काम करता था, जो बठिंडा के 100 फुटी रोड पर था। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पुलिस की ओर से एक युवक की लाश हमारे पास लाई गई थी, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक की लाश होटल के कमरे से मिली थी।

  • Punjab News: मोबाइल पर Reel देखकर Bus चला रहा PRTC चालक, सुपरिटेंडेंट ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: मोबाइल पर Reel देखकर Bus चला रहा PRTC चालक, सुपरिटेंडेंट ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से चंडीगढ़ जाने वाली पीआरटीसी बस के ड्राइवर की लापरवाह भरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दरअसल, वायरल वीडियो में बस ड्राइवर एक हाथ से बस चला रहा है और दूसरे हाथ से मोबाइल पर सोशल मीडिया पर रील्स देख रहा है। बस के डैशबोर्ड पर पीने के लिए गिलास में चाय या कॉफी नजर आ रही है।

    इसी के साथ ही खाने के लिए कुछ सामान भी रखा हुआ है। पूरी घटना को बस में सवार किसी यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को बनाने का दावा किया है, उसने जानकारी दी है कि यह पीआरटीसी बस नंबर PB03BH 9190 है, जो रोजाना सुबह बठिंडा से 4.20 बजे चंडीगढ़ को जाती है।

    वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पीआरटीसी के सुपरिटेंडेंट आकाश कुमार ने ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया है। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई करते हुए उक्त ड्राइवर को बस से उतार दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
    पीआरटीसी के सुपरिंटेंडेंट आकाश कुमार ने कहा कि उनके द्वारा ड्राइवर को बस के रूट से हटा दिया गया है। जिसके बाद ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कानून के अनुसार कोई भी ड्राइवर चलते हुए बस के अंदर न तो कुछ खा-पी सकता है और न ही मोबाइल फोन पर बात कर सकता है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Punjab News: साधु बनकर ठग ने व्यापारी को लूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: साधु बनकर ठग ने व्यापारी को लूटा, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के एक बर्तन व्यापारी को साधु को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को वॉश करवाने जा रहा था। इस दौरान सिग्नल की रेड लाइट पर उसे एक नीली पगड़ी और वेशभूषा में एक साधु ने उसे बुलाया और वह उसकी बात न सुनकर आगे चला गया।

    वाशिंग सेंटर बंद होने पर वह उसी रास्ते से वापिस आ रहा था। फिर उसी सिग्नल पर व्यापारी को वही साधु मिल गया। देखते ही देखते कुछ लोग साधु के पास आ गए और फरियादें करने लगे। तभी साधु गाड़ी में बैठ गया और उसे राजिंदरा कॉलेज के गेट पर उतारने को कहने लगा।

    जिसके बाद व्यापारी ने कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी रोक दी। इस दौरान सिग्नल पर साधु से मिलने वाले लोग भी मोटरसाइकिल पर वहां आ गए। साधु के गाड़ी से उतरने के बाद उसे पता चला कि सोने का कड़ा और सोने की अंगूठी ग़ायब थी।

    बस स्टैंड चौकी के अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बर्तन व्यापारी के अनुसार उसके हाथ से कड़ा और सोने की अंगूठी की कीमत 4 से 5 लाख के बीच है।

  • Punjab News: रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई की मिली लाश, देखें वीडियो

    Punjab News: रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई की मिली लाश, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले में राखी के त्यौहार पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। वहीं आज एक बहन के भाई की डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह गांव चौके के तौर पर हुई है। डेडबॉडी के पास मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी। मौके पर पहुंचकर थाना कैंट की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

    एनजीओ के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा के नथाणा रोड भुच्चो कला से गांव गोबिंदपुरा को रास्ते में एक युवक की डेड बॉडी कसी के पास पड़ी है। जिसकी सूचना थाना कैंट की पुलिस को दी गई।

    मौके से डेड बॉडी को उठाकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड भी मिला है, जिससे उसकी पहचान हुई है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी गांव चौके जिला बठिंडा के रूप में हुई है।