Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: रामा मंडी में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: रामा मंडी में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः रामा मंडी में रिफाइनरी से तेल भरकर जम्मू जा रहे तेल टैंकर में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज रिफाइनरी रोड गांव सेखू के पास तेल टैंकर के आगे के केबिन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद तुरंत चालक और कंडक्टर टैंकर गाड़ी से नीचे उतर गए। घटना की सूचना चालक द्वारा रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड को दी गई।

    मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने फोम टेंडर से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर रामां थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह और रिफाइनरी पुलिस चौकी के इंचार्ज रवनित सिंह टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने कहा कि टैंकर के सिर्फ आगे के हिस्से को ही नुकसान हुआ है। बड़ी घटना होने से बचाव हो गया।

  • Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    बठिंडाः तलवंडी साबो में खेतों से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उपमंडल तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला के पास खेतों से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। व्यक्ति के चेहरे पर गंभीर चोटों के चलते मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हत्या की आंशका जताई जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने सहायक पुलिस अधीक्षक तलवंडी साबो जसकौर सिंह को सूचना मिली थी कि जीवन सिंह वाला के नजदीक बठिंडा रोड पर प्लैटिनम मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा पड़ा है। जसकौर सिंह मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल के आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की तो उन्हें खेत में व्यक्ति का शव मिला, जिसके चेहरे से लग रहा था कि उसकी बेरहमी से पिटाई करके हत्या की गई है।

    सूचना मिलने पर तलवंडी साबो थाना प्रमुख परबत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सहारा क्लब तलवंडी साबो के वर्कर हैप्पी सिंह के माध्यम से पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो के शवगृह में रखवाया। डीएसपी स्नेही ने बताया कि मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र सौन सिंह निवासी गांव भागीवंदर के रूप में हुई। पुलिस हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए जांच में जुट गई है और जल्द हत्या के कारणों का पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: बाइक चोरी कर 5 हजार में बेचता था चोर, गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक चोरी कर 5 हजार में बेचता था चोर, गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिला पुलिस लूटपाट और चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी गांव कोटली अबलू, श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया जब लाल सिंह नगर के अकुंश कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच करके कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    सिविल लाइन थाने के एसएचओ रविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कुल 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी करता था। वह मोटरसाइकिलों को मात्र 4 से 5 हजार रुपए में बेच देता था।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। उसने बठिंडा जिले के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिलें चुराई थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस को मामले में और भी अहम खुलासों की उम्मीद है।

  • Punjab News: चेकिंग करने गए लाइनमैन को पीटा, वीडियो वायरल

    Punjab News: चेकिंग करने गए लाइनमैन को पीटा, वीडियो वायरल

    बठिंडाः बिजली चोरी की शिकायत के बाद छापेमारी करने गए पॉवरकाम के लाइनमैन को पीटने की वीडियो सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में पेस्को के सहायक लाइनमैन सतबीर सिंह के साथ एक व्यक्ति ने बंधक बनाकर मारपीट की। घायल अवस्था में उसको पहले गोनियाना मंडी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, मगर वहां से उसको बठिंडा रेफर कर दिया।

    बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति ने मारपीट की वीडियो भी बनवाई, जिसमें बिजली कर्मी से माफी मांगने के लिए कहा गया है।अस्पताल में उपचाराधीन सहायक लाइनमैन सतबीर सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर डेडबोल्ट लगा रखा है। जब वह इसकी जांच करने गया और वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीन कर तोड़ दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि तुम कौन होते हो घर में घुसने वाले।

    इसके बाद जब वह बाहर भागने लगा तो उसने अपने साथी से दरवाजा बंद करने को कहा। दरवाजा बंद करने के बाद उसने डंडों से बुरी तरह पीटा, गालियां दीं और कहा कि वह उसको ऐसे ही बंद करके रखेगा। बाद में उसने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। इस मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मोहनदीप सिंह बंगी व जूनियर इंजीनियर सूरजभान ने उसके चंगुल से छुड़ाया और सिविल अस्पताल गोनियाना में भर्ती कराया, जिसके बाद डाक्टर ने बठिंडा रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: नगर निगम दफ्तर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, Corruption को लेकर दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम दफ्तर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, Corruption को लेकर दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    बठिंडाः नगर निगम दफ्तर में कैबनेट मंत्री रवजोत सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने मेयर व अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान करप्शन करने वालों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि करप्शन करने वाले किसी भी अधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे में चाहे वह अधिकारी हो या मंत्री हो। उन्होंने कहा कि पंजाब भर के नगर निगम दफ्तरों का दौरा कर रहे है और मेयर व अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहाकि वह जांच कर रहे है कि नगर निगम को जो भी विकास के लिए ग्रांट जारी किया जाता है, उसे सही जगह पर लगाया जा रहा ताकि पंजाब के हर शहर का विकास किया जा सके। जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हमारी प्राथमिकता थी कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह डीसी हो या मंत्री और इसी तरह नगर निगम में भी जो रिश्वत लेगा, उस पर कार्रवाई होगी। ऐसे में सीएम भगवंत मान ने भी करप्शन को लेकर आदेश जारी कर दिए है।

  • Punjab News: NRI से लूट मामले में आया नया मोड़, SSP ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI से लूट मामले में आया नया मोड़, SSP ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    बठिंडाः गुनियाना मंडी जैतो रोड पर एनआरआई परिवार से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात की घटना को लेकर एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेस कॉन्फ्रैंस करते चौकाने वाले खुलासे किए है। एसएसपी ने बताया कि एनआरआई से लूट की वारदात झूठी है। किसी भी तरह की कोई लूट नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गत देर रात एक एनआरआई जोड़ा अपनी फैमिली के साथ शादी से घर लौट रहा था। इस दौरान कार में बच्चा भी मौजूद था। बच्चे को उल्टी की शिकायत हुई तो परिवार ने गाड़ी साइड पर लगा ली।

    इस दौरान पीछे से एक कार आई जिसमें फाजिल्का के खिलाड़ी थे। उक्त खिलाड़ी परिवार की मदद के लिए रुके थे। इतने में परिवार को लगा कि कोई लुटेरे है। इस दौरान एनआरआई उक्त नौजवान के साथ हाथापाई करने लगा। जिसके बाद वह सभी भाग गए। लेकिन एनआरआई की ओर से उक्त नौजवानों की कार का वीडियो बना लिया गया और जो पुलिस को दिया गया था।

    वीडियो की जांच के बाद जब पुलिस उक्त नौजवानों के पास पहुंची तो पूरा मामला साफ हुआ। उक्त नौजवान कोई लुटेरे नहीं बल्कि खिलाड़ी थे। नौजवानों का कहना था कि वह परिवार की मदद के लिए रुके थे, लेकिन एनआरआई ने शरीब पी रखी थी। जो हमारे साथ हाथापाई करने लगा था। जिसके बाद वह वहां से भाग गए थे।

    एसएसपी ने बताया कि एनआरआई ने बताया कि उन्हें डर था कि उक्त मामले में पुलिस हमारे पर कोई कार्रवाई न करें, इसलिए उन्होंने किसी के कहने पर झूठी कहानी बना डाली। हालांकि बाद में एनआरआई ने उक्त मामले में माफी भी मांग ली। मामले को लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

  • Punjab News: शादी से घर लौट रहे NRI परिवार से Gun Point पर गहने छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी से घर लौट रहे NRI परिवार से Gun Point पर गहने छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में लूटपाट की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला जिले के नैया वाले थाने के अंतर्गत गुनियाना मंडी जैतो रोड पर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार इनोवा कार में सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोकी तो पीछे से अर्टिगा कार में सवार नौजवानों ने गन प्वाइंट पर गहने छीन लिए और घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि राजिंदर कौर एनआरआई परिवार है और वह चक्क गांव के रहने वाले है। महिला ने कहा कि देर रात उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एनआरआई परिवार इनोवा में सवार होकर शादी से लौट रहा था। इस दौरान अर्टिगा कार में सवार 7 से 8 सवार लुटेरे आए और गन प्वाइंट के जरिए उनके गहने लुटकर फरार हो गए। इस मामले में सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि परिवार ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। लूट की वारदात में परिवार ने रानी हार सहित अन्य गहने चोरी होने की शिकायत दी है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: बेटे का कत्ल करने के मामले में पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटे का कत्ल करने के मामले में पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के घटना संगत मंडी के चक रुलदू सिंह वाला गांव में पिता ने इकलौते बेटे की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं इस मामले में आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, घरेलू विवाद के चलते सुखविंदर सिंह ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अपने 35 वर्षीय अर्शदीप सिंह को गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से बेटे की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस चौकी पथराला ने मृतक की पत्नी के बयानों पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

    मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया है कि गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में आज पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। संगत थाना प्रमुख परम पारस सिंह चहल के अनुसार, गंभीर हालत में जब अर्शदीप को बठिंडा ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके पीछे दो छोटी बेटियां, मां और दादी का परिवार छूट गया।

  • Punjab News: PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, बस स्टैंड बंद रखकर प्रदर्शन करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, बस स्टैंड बंद रखकर प्रदर्शन करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    बठिंडाः पीआरटीसी कर्मियों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मियों ने प्रशासन को 24 फरवरी को बस स्टैंड और चौक बंद करके प्रदर्शन करने की चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि अगर पीआरटीसी के आला अधिकारियों द्वारा मानी गई मांगों को समय रहते लागू नहीं किया गया तो उनके द्वारा तीखा संघर्ष किया जाएगा।

    इसी को लेकर आज पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सभी डिपो के गेट पर रैली कर सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गेट रैली में अध्यक्ष रविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब सरकार के साथ उनकी कई बैठकें हुईं, जिसके चलते सरकार के साथ कुछ मांगों पर सहमति बनी थी।

    इस दौरान दोनों विभागों में मांगे लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पीआरटीसी में प्रबंधन लगातार मांगों को लागू करने में देरी कर रहा है, जिसके कारण उन्हें बार-बार संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 24 फरवरी को पटियाला बस स्टैंड बंद कर धरना दिया जाएगा और मेन चौक को भी बंद किया जाएगा। अगर फिर भी समाधान नहीं हुआ तो विधानसभा सेशन का घेराव करके सवाल-जवाब किए जाएंगे।

  • Punjab News: धूं-धूं कर जली कार; मिनटों में बनी राख, देखें वीडियो

    Punjab News: धूं-धूं कर जली कार; मिनटों में बनी राख, देखें वीडियो

    बठिंडाः जोगर पार्क रोजगार्डन के पास एक कार को अचानक आग लग गई। जिसके बाद मिनटो में ही कार जलकर राख हो गई। कार को आग लगने की घटना से आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचित किया।

    मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया कार बुरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में से अचानक धुंआ उठने लगा। जैसे ही कार चालक बाहर आया तो एक दम आग भड़क गई। जिसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, फिलहाल गाड़ी जलकर राख हो गई।

    नौजवान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि रोज गार्डन के पास एक कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि हर्षित चावला नामक एक व्यक्ति रविवार रात को एक शादी समागम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था।

    जब वह रोज गार्डन के पास पहुंचा, तो देखा कि उसकी कार से अचानक धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद कार चालक हर्षित चावला ने अपनी कार एक साइड पर रोक दी और तुरंत नीचे उतर गया। जैसे वह कार से नीचे उतरा, तो कार में अचानक भयंकर आग लग गई। जिसके बाद चंद मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड व पुलिस टीम ने आग को बुझाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।