Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: युवक पर तलवारों से हमला करने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक पर तलवारों से हमला करने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में गुंडा तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस विभिन्न अभियान चलाकर और शहर में नाकाबंदी करके शरारती तत्वों को काबू करती है। इन प्रयासों के चलते पुलिस को तब सफलता हाथ लगी जब बठिंडा पुलिस ने 2 फरवरी को 100 फीट रोड पर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी की रात को बठिंडा के 100 फीट रोड पर 5-6 लोगों ने जसदीप सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि 2 फरवरी को ही गुनियाना मंडी में जसदीप सिंह के साथ उनका झगड़ा हुआ था और झगड़े के दौरान आरोपी का साथी घायल हो गया था। इसी बात का बदला लेने की नीयत से 5-6 लोगों ने तलवार लेकर युवक जसदीप सिंह पर हमला कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में झगड़े के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था और आज उनके बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुल 5 गिरफ्तारियां हुई हैं। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और दोबारा पुलिस रिमांड हासिल कर मामले की आगामी जांच की जाएगी।

  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आया बाइक सवार, कटी बाजू, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आया बाइक सवार, कटी बाजू, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में बसंत पंचमी का त्यौहार खत्म होने के बावजूद चाईना डोर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन चाईना डोर की चपेट में आने से मौत होने और लोगों के घायल होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मलोट रोड पुल (झील्स के पास) से सामने आया है, जहां बाइक सवार इस घातक चाईना डोर की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक सवार की बाजू कट गई। गनीमत यह रही कि मोटी जैकेट पहनने के कारण बाजू शरीर से अलग नहीं हुई।

    लेकिन कंधे की तरफ से आधे से ज्यादा बाजू कट गई थी। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए समाज सेवा युवा संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि बसंत ऋतु समाप्त हो गई है, लेकिन चाईना डोर से अब भी घायल होने की घटनाएं सामने आ रही है। सोनू ने कहा कि आज झील के पास ओवरब्रीज पर बाइक सवार चाईना डोर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में हड्डी पर भी कट लगा हुआ है।

  • Punjab News: वकील पर गोली चलाने वालों को न पकड़ने पर पुलिस के खिलाफ उतरी Bar Association, देखें वीडियो

    Punjab News: वकील पर गोली चलाने वालों को न पकड़ने पर पुलिस के खिलाफ उतरी Bar Association, देखें वीडियो

    बठिंडाः 25 जनवरी को बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर वकील जसपिंदर पाल पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने के मामले में बार एसोसिएशन बठिंडा पुलिस के खिलाफ उतर आई है। पुलिस द्वारा अब तक मामले कोई कार्रवाई न करने और उलटा पीड़ित को ही डराने व धमकाने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    एसएसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते हुए कहाकि वकीलों ने कहा कि गोली चलने की घटना को करीब दो सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है, पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की और न दोषियों की पहचान कर पाई है। पुलिस द्वारा उलटा पीड़ित वकील को डराने और धमकाने की कोशिश की जा रहा है। उसका हथियार और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

    इस कारण वकील भाईचारे में रोष है। पुलिस प्रशासन की तरफ से दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते आज बठिंडा बार एसोसिएशन की तरफ से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। अगर पुलिस प्रशासन की तरफ से जल्द वकील जसपिंदर पाल सिंह पर हमला करने वाले दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश भर में हड़ताल की काल दी जाएगी। इसके अलावा तब तक प्रदर्शन किया जाएगा, जब तक उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, जिन्होंने पीड़ित वकील को धमकाने की कोशिश की।

     

     

  • Punjab News: घर लौट रहे युवक पर हमलावरों ने किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर लौट रहे युवक पर हमलावरों ने किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः काम से घर लौट रहे एक युवक पर दर्जनभर से अधिक हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले संबंधी डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि गांव महिराज का एक युवक भुच्चा कलां मेें कोरियर कंपनी में काम करता है। जोकि कोरियर कंपनी से घर वापस आ रहा था कि दर्जन भर से अधिका नौजवान हथियारों के साथ कोरियर दफ्तर के बाहर आए और उक्त युवक पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक लहूलुहान हो गया। लोगों के इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं पुलिस ने हमले के वीडियों के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मारपीट क्यों की गई इस संबंधी कोई जानकारी नहीं लग पाई है।
  • Punjab News: सहकारी सोसायटी पर लाखों के गबन का आरोप, विजीलेंस से जांच करवाने की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: सहकारी सोसायटी पर लाखों के गबन का आरोप, विजीलेंस से जांच करवाने की मांग, देखें वीडियो

    बठिंडाः सहकारी सोसायटी किसानों को फायदा देने के लिए उनके गांव में बनाई जाती है जिससे जरूरतमंद किसान अपना हिस्सा डालकर वहां से खाद और खेतीबाड़ी का अन्य सामान खरीदते हैं लेकिन बठिंडा के विर्क खुर्द में बनी सहकारी सोसायटी किसानों का फायदा कम नुकसान ज्यादा करवा रही है।

    कई किसानों की मौत के बाद उनके खाते से जाली हस्ताक्षर कर पैसे निकालने के इस सहकारी सोसायटी पर आरोप लगे हैं। कुछ किसानों का कहना है कि उन्होंने उतना कर्ज नहीं लिया था जितना सेक्रेटरी ने बना दिया है जिसके चलते बड़ी गिनती में लोगों ने अपने गांव में इकट्ठे होकर सहकारी सोसायटी पर गबन के आरोप लगाए और पूरे मामले की विजीलेंस से जांच करवाने की भी मांग की है।

    जानकारी देते हुए गांव के किसान ने बताया कि पिशले 7 महीने से यहां का सैक्रेटरी रिकार्ड नहीं दे रहा था जिसके चलते हमने कमेटी को सस्पेंड कर दिया और इस मामले की जांच की जिसमें पता चला है कि इसमें 10 लाख का स्टॉक कम था जिसके चलते FIR भी दर्ज की गई थी। अब उसी कमेटी में 10 लख रुपए का और घपला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ किसानों की मौत होने के बाद उनके जाली हस्ताक्षर कर सोसायटी की ओर से पैसे निकाले जा रहे थे।

    बठिंडा के सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभा हरमीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मामले में जांच अभी जारी है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सैक्रेटरी प्रितपाल के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

  • Punjab News: लूट और कत्ल मामले में हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूट और कत्ल मामले में हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस लूटेरों और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए विभिन्न अभियान चलाती रहती है ताकि लोग सुरक्षित माहौल में रह सके। इसी के चलते जिला पुलिस ने 3 मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इन मामलों को लेकर एसएसपी बठिंडा अमनीत कौडल ने प्रैस कांफ्रैंस की।

    एसएसपी ने पहले मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा के भाई रूपा गांव में 2 पक्षों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई रूपा निवासी गुरतेज चंद को गिरफ्तार कर उसके पास से एक .32 बोर राइफल समेत 5 जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद कर लिए हैं। मामले में सामने आया है कि मृतक और गुरतेज चंद के बीच पुरानी रंजिश थी जिसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया जिनकी कहासुनी की सीसीटीवी भी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि मृतक के खिलाफ पहले भी 6 मामले दर्ज थे।

    वहीं दूसरे मामले में बठिंडा पुलिस ने वाहनों की लूटपाट व चोरी करने वाले एक गिरोह को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियारों के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से एक .32 बोर की देसी पिस्तौल सहित दो पिस्तौल, 9 कारतूस, 3 मैगजीन, 2 मोबाइल और हरियाणा नंबर की एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

    एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रॉयल एन्क्लेव, आदस अस्पताल, भुच्चो मंडी के पास से युद्धवीर सिंह, जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह और गुरजीत सिंह उर्फ ​​गोगी को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। वे लूट की योजना बना रहे थे। इससे पहले उन्होंने रामपुरा में एक व्यापारी से बंदूक की नोक पर कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी जसपाल सिंह उर्फ ​​जस्सी, गांव जैद, जिला बठिंडा का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से ही लूट के 11 मामले दर्ज हैं।

    तीसरे मामले में बठिंडा के गांव बल्लूआना में बसंत पंचमी के दिन हुए हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से भी एक पिस्टल, एक .32 बोर की देसी पिस्तौल, 5 कारतूस, तलवार, कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक सुखराज सिंह बसंत के दिन अपने बेटे के लिए पतंग लेने गांव बलूआना में एक दुकान पर गया था कि तभी कुछ युवकों ने उस पर हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद सुखराज सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा था कि इस दौरान उसकी मौत हो गई। हमलावरों की पहचान गांव बलूआना निवासी कुलदीप सिंह उर्फ ​​काला बलकरन सिंह के रूप में हुई थी जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के बीच पुराना जमीनी विवाद था, जिसके चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: मोहल्ला क्लीनिक में वारदातों को अंजाम देते 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: मोहल्ला क्लीनिक में वारदातों को अंजाम देते 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में चोरों द्वारा मोहल्ला क्लीनिक में वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में केनाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया है।

    केनाल पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी हरगोबिंद सिंह ने बताया कि हमें बठिंडा के ढिल्लो कॉलोनी स्थित मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टरों द्वारा चोरी की सूचना मिली थी, जिसके संबंध में 1 फरवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से इनवर्टर, बैटरी, सीपीयू, तारें बरामद किए गए।

  • Punjab News: इस जिले में भी बना AAP Party का Mayor

    Punjab News: इस जिले में भी बना AAP Party का Mayor

    बठिंडाः पंजाब में नगर निगम चुनावों में लगातार आप पार्टी बहुमत का आकंड़ा पार कर रही है और मेयर बना रही है। वहीं अब आप पार्टी ने बठिंडा में बाजी मार ली है। पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में पदमजीत मेहता को बठिंडा का मेयर चुना गया है। मिला जानकारी के अनुसार पदमजीत पीसीए अमरजीत मेहता के बेटे हैं। बता दें कि पंजाब में यह सबसे नौजवान मेयर बने हैं।

    इस दौरान पदमजीत मेहता बनने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बता दें कि बठिंडा नगर निगम में कुल 50 काउंसलर थे। मेयर के चुनाव के लिए 26 का आंकड़ा पार करना था लेकिन पदमजीत को 35 वोटें पड़ीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ व पटियाला में भी आप ने बाजी मारी है।

     

     

  • Punjab News: इस जिले में फिर चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में फिर चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला रामपुरा फूल कस्बे के रूपा गांव से सामने आया है, जहां देर रात दो पक्षों में हुए विवाद में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर फायरिंग की गई। इस घटना में गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान सतनाम उर्फ सत्ती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लखा सिधाना का करीबी सहयोगी था। पुलिस के अनुसार, सत्ती के खिलाफ पहले से ही 4-5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि सतनाम उर्फ सत्ती और उसके पड़ोसी गुरतेज चंद के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रात को दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें सत्ती को दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना के दौरान आरोपी ने सत्ती के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के सदस्य अभी भी घटना के बारे में मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं। मृतक का शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। बता दें कि जिले में एक पिछले कुछ दिनों में गोलियां चलने के 4 से अधिक मामले सामने आ चुके है। हालांकि कुछ मामलों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है, लेकिन बेखौफ व्यक्तियों द्वारा सरेआम घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बनना शुरू हो गया है।

  • Punjab News: रामा मंडी रोड पर स्कूल वैन की चपेट में आई महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: रामा मंडी रोड पर स्कूल वैन की चपेट में आई महिला की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के कोट समीर रामा मंडी रोड पर स्कूल वैन का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में स्कूल वैन में सवार महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए सहारा समाज सेवा संस्था के कार्यकर्ता ने बताया कि गांव कोट समीर रामा रोड पर एक स्कूल वैन खड़ी थी। इस दौरान एक महिला हेल्पर वैन में बच्चों को चढ़ा रही थी, इस दौरान स्कूल वैन के ड्राइवर को हेल्पर महिला का पता नहीं चला और ड्राइवर ने महिला को अपनी स्कूल वैन के नीचे कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय राजविंदर कौर निवासी रामा मंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतिका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।