Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: Double पर्ची के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने मंडी की बंद, देखे वीडियो

    Punjab News: Double पर्ची के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने मंडी की बंद, देखे वीडियो

    बठिंडा: जिले की गुनियाना मंडी में आज सब्जी विक्रेताओं ने मंडी बंद कर रोष प्रकट किया। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बठिंडा से सब्जी व फल खरीदकर वहां शुल्क देते हैं, लेकिन उसके बावजूद हरियाणा मंडी की सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी दोबारा शुल्क वसूल रही है। जिसके विरोध मे मंडी को बंद की गई है।

    गुनियाना मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारी ने बताया कि फल व सब्जी बेचने वाले लोगों से मार्केट फीस व आरडीएफ फीस वसूली जाती है। जिसका भुगतान विक्रताओ ने नहीं किया। इसलिए चेकपॉइंट लगाकर शुल्क वसूल किया गया। अगर विक्रेता बठिंडा में फीस भरते हैं तो आईडी फॉर्म दिखाएं। जिसके बाद फीस नहीं लगेगी। बठिंडा में फीस जमा करने पर रसीद न दिए जाने के मामले की जांच की जाएगी।

  • Punjab News: हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है।

    पुलिस से बचने के लिए तस्कर किराए के मकान में रह रहा था ताकि पुलिस को शक ना हो ओर वह उसे गिरफ्तार न कर सके। इनवेस्टिगेशन डीएसपी सुजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ वन की टीम ने गनेसा बस्ती में से तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने कहा कि नशा तस्करी में उसने जो भी जमीन और मकान बनाए हैं, उन्हें फ्रीज किया जाएगा। आरोपी को कोट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: 40 हजार की 14 Cycles के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 40 हजार की 14 Cycles के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने 2 साइकिल चोरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 40 हजार रुपए के कुल 14 साइकिलें बरामद की है। दोनों आरोपी बठिंडा के रहने वाले है और उन पर पहले भी कई केस दर्ज है। कोतवाली थाना के एसएचओ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बाजारों में साइकिलें चोरी हो रही है।

    जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते कार्रवाई की। जांच पड़ताल में सामने आया है कि दीपक कुमार वासी जो कि बठिंडा के जनता नगर के रहने वाला है। उसका दोस्त अमित कुमार वासी बल्ला राम नगर का रहने वाला है। जो भीड़ वाले इलाके औऱ बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जिन्हें काबू कर सख्ती के पूछताछ की तो चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी की 14 साइकिलें बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: 5 हजार की लूट मामले में 2 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 हजार की लूट मामले में 2 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    बठिंडाः बसंत-पंचपी की रात पैदल जा रहे एक नौजवान से बाइक सवार तीन लुटेरे पिस्तौल दिखाकर 5000 हजार छीनकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते दो व्यक्तियों को राउंडअप कर लिया है। वारदात के दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

    जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपियों को हिरसात में लिया है। मामले में एसएचओ कोतवाली थाना का कहना है कि फिलाहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई नए खुलासे होने की संभावना है। जिसके बाद पूरी जानकारी सामने रखी जाएगी।

  • Punjab News : लुटेरो ने Gun Point पर की लूट, देखें वीडियो

    Punjab News : लुटेरो ने Gun Point पर की लूट, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के पूजा वाला मोहल्ला के पास पैदल जा रहे युवक से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट की है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह एक इलेक्ट्रिकल मैकेनिक की दुकान पर काम करता है और कल बसंत के दिन मालिक से 5000 रुपये लेकर घर का राशन और मकान का किराया देने आया था।

    इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया। जिसके बाद एक लुटेरा मोटरसाइकिल से उतरा जिसके पास पिस्तौल थी। पिस्तौल दिखाकर पीड़ित को लुटेरे ने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और किला रोड की तरफ ले जाकर उससे नकदी और मोबइल छीन लिया। इस घटना की cctv भी सामने आई है।

    इस मामले में बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से इंकार कर दिया और कहा कि मामला पुलिस के ध्यान में है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

  • Punjab News: 2 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के बादल रोड फ्लाई ओवर ब्रिज पर घने कोहरे के कारण दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। इस घटना के बाद भारी जाम लग गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे वर्धमान थाना प्रभारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बठिंडा डबवाली फ्लाईओवर ब्रिज पर 2 ट्रकों में एक्सीडेंट हो गया।

    जिसमें एक ट्रक बादल रोड़ की ओर जा रहा था और दूसरी ट्रक बादल रोड़ से बठिंडी की ओर आ रहा था। घने कोहरे के चलते दोनों ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। मौके पर दोनों ट्रकों को सड़क किनारे से हटाया गया और ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाया गया। दूसरी ट्रक ड्राइवर ने बताया कि उसका ट्रक कोयले से भरा हुआ था और घने कोहरे के कारण मुझे सामने से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

  • Punjab News: तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव बल्लूआना में व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बसंत पंचमी के दिन व्यक्ति के कत्ल को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान सुखराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक सुखराज बेटे के लिए पतंग खरीदने गुरुद्वारा साहिब के पास स्थित एक दुकान की ओर जा रहा था।


    पुरानी रंजिश के चलते करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुखराज को पहले बठिंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    मामले की सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले का जानकारी देते हुए एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक सुखराज सिंह दर्शन सिंह के पुत्र थे, गांव बल्लूआना में खेतीबाड़ी का काम करते थे। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, शादी से लौट रहे व्यक्ति को किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, शादी से लौट रहे व्यक्ति को किया घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में आवारा कुत्तो का आतंक काफी बढ़ गया हैं। वहीं गांव जस्सी बाग वाली में शादी से लौट रहे प्रवासी व्यक्ति पर 4 से 5 आवारा कुत्तो ने हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में व्यक्ति की टांगों और सिर में कुत्तो ने हमला करके घायल किया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने कहा कि मरीज पर सिर से लेकर पैर तक कुत्ते के काटने के निशान थे। मरीज को प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि मरीज के सिर की चमड़ी, छाती की चमड़ी और टांगों की चमड़ी को उतारकर कुत्ते ले गए, जिसके चलते मरीज के शरीर पर कुत्ते के काटने के गहरे घाव थे और वह बेहोशी की हालत में था। दूसरी ओर पीड़ित के दोस्त ने कहा कि वह शादी से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे आवारा कुत्तो ने काट लिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • Punjab News : इस इलाके मे चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 घायल, देखे वीडियो

    Punjab News : इस इलाके मे चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 घायल, देखे वीडियो

    बठिंडा: जिले मे गोलिया चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। बाईट दो दिनों मे गोलिया चलने की तीसरी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना कोट समीर गांव में जमीन विवाद में गोलिया चली है।

    इस घटना में गोली लगने से चार लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि पहले भी इसी जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था और मामला दर्ज किया गया था। आज हुई फायरिंग मे दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं और दोनों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया जाएगा।

    गौरतलब है कि गत दिवस जिला बठिंडा मे दो फायरिंग के मामले सामने आये थे। पहला मामला मे कार और बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद के दौरान कार चालक द्वारा फायरिंग की गई थी। यह घटना हाजी रतन रोड पर घटी थी। जहा कार ड्राइवर ने मामूली टक्कर के बाद स्कूल ड्रेस खरीदने आए एक परिवार पर फायरिंग कर दी।

    वही दूसरा मामला तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी से सामने आया था। जहा यूनिवर्सिटी के होटल के कार्ड बांटने गए 2 युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने हमला कर फायरिंग की। इस घटना मे गुरप्रीत सिंह और मंगू सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे।

  • Punjab News: बदमाशों की सरेआम गुंडागर्दी, नौजवान पर किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों की सरेआम गुंडागर्दी, नौजवान पर किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के महेशवरी चौक में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। बदमाशों की ओर से एक नौजवान को गाड़ी से बाहर निकालकर कुल्हाड़ी और गंडासियों से हमला कर दिया गया। वहीं उसकी कार के साथ भी तोड़फोड़ की। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का महौल बन गया।

    जिसके बाद लोगों की भीड़ इक्टठा होती देख हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मौके पर घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं जख्मी नौजवान को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा ही है। जल्द हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।