Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: Inter-University Kabaddi Championship मैच में हुआ विवाद, चली कुर्सियां, वीडियो वायरल

    Punjab News: Inter-University Kabaddi Championship मैच में हुआ विवाद, चली कुर्सियां, वीडियो वायरल

    बठिंडा: शहर में Inter-University Kabaddi Championship मैच के दौरान हंगामा होने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, कबड्डी चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां ​​मारनी शुरू कर दी। बताया जा रहा हैकि यह टूर्नामेंट गुरु काशी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप 2024-2025 के दौरान बिहार और तमिलनाडु की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा था। इस टूर्नामेंट मैच के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी के बाद कुर्सियां ​​चल गईं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में खिलाड़ियों को कुछ लोगों से झगड़ते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि सीनीयर लोगों द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश भी की गई। जिसके बाद देखते ही देखते एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। वहीं स्पीकर पर अनाउंसमेंट भी की गई कि हुड़दंग मचाने वाले बच्चों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन उसके बावजूद कबड्डी का मैदान जंग का मैदान बन गया।
  • Punjab News: विरोध मार्च से पहले कई नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

    Punjab News: विरोध मार्च से पहले कई नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

    बठिंडाः शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) आज दल खालसा के साथ मिलकर सिख मुद्दों को लेकर मानसा और गुरदासपुर में विरोध मार्च निकाला जाना था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले ही पुलिस द्वारा मान दल के पीसीए सदस्य एवं जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह बालियांवाली को बठिंडा पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हालांकि दूसरी ओर जालंधर में दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की ओर से इस विरोध को लेकर इकट्ठे होने के लिए कहा गया है।

    उनका कहना है कि जालंधर पुलिस द्वारा ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन बठिंडा में दर्जन भर नेताओं और सदस्यों को घरों में नजरबंद किया गया है। जिनमें से कंवर पाल सिंह, हरदीप सिंह मेहराज (उपाध्यक्ष दल खालसा), दिलबाग सिंह (गुरदासपुर जिला जत्थेदार), राजविंदर सिंह (जिला जत्थेदार मानसा), गुरविंदर सिंह बिठंडा, गुरप्रीत सिंह खुड्डा प्रमुख शामिल हैं।

  • Punjab News: नगर निगम ने 5 दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम ने 5 दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में नगर निगम द्वारा लगातार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से दुकानदारों द्वारा लाखों रुपए का किराया नहीं भरा जा रहा था। हालांकि इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उसके बावजूद दुकानदारों द्वारा किराया नहीं भरा गया। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई बस स्टैंड के पीछे बनी मार्किट में 5 दुकानों को सील किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सुपरिटेंडेंट गोपाल कृष्ण ने बताया कि पिछले लंबे समय से दुकानदारों द्वारा किराया ना भरने के चलते आज उक्त 5 दुकानों को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदारों को इससे पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद किराया नहीं भरा गया। सुपरिटेंडेंट गोपाल कृष्ण ने बताया कि 3 माह पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि नगर निगम में दुकानों का किराया जमा करवा जाए।

    उन्होंने कहा कि अब यह दुकानें 10 प्रतिशत के जुर्माने सहित पिछले किराये को अदा करने के बाद ही खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह नगर निगम की दुकानें हैं, कई दुकानदार दुकानों का किराया जमा नहीं कर रहे हैं, उन्होंने लोगों से दुकानों पर जाकर समय पर किराया जमा करने की अपील की है।

  • Punjab News: चाइना डोर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः राज्य में चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन फिर भी कई शरारती तत्व इस मौत की डोर को बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं जिसके चलते पुलिस भी इन लोगों पर पूरी सख्ती दिखा रही है। पुलिस विभिन्न इलाकों में छापामारी करके काफी मात्रा में चाइना डोर पकड़ रही है। ताजा मामले में बठिंडा पुलिस ने 2 युवकों को चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने 2 गट्टे चाइना डोर बरामद की है।

    जानकारी देते कैनाल पुलिस स्टेशन के एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि हमने 26 जनवरी और बसंत पंचमी के त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसके तहत हमें एक गोपनीय सूचना मिली थी कि प्रताप नगर के रहने वाले 2 आरोपी चाइना डोर बेच रहे हैं। जिस पर पुलिस ने रेड करते हुए रेलवे क्वार्टर के पास से 2 युवकों को गिरफ्तार किया तथा 2 गड्डे चाइना डोर जब्त की गई।

    उन्होंने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि इन्होंने ये डोर कहा से ली थी। उन्होंने कहा कि चाइना डोर बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पकड़े गए आरोपी युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि आगे से वह ऐसी गलती नहीं करेगा और चाइनीज डोर को नहीं बेचेगा। उसने अन्य लोगों से भी चाइनीज डोर न बेचने की अपील की।

  • Punjab News: 24 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 24 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में रामां मंडी गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के समीप स्थित एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे दो लोगों में किसी बात को लेकर तकरारबाजी हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहाचन 40 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र बघेर चढ़त सिंह निवासी जिला बठिंडा के रूप में हुई है।

    पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझा लिया है और आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना रामा में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश ने बताया कि मृतक और आरोपी रिफाइनरी में चलने वाले ट्रकों पर काम करते थे। उनकी पहले कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि मलकीत सिंह की जगतार सिंह निवासी सेखा रोड जिला बरनाला से मुलाकात हुई थी।

    इस दौरान जगतार उसे अपने साथ अपने रिहायशी कमरे में ले गया। जहां दोनों ने बैठकर शराब पीनी शुरू कर दी इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगतार सिंह ने गुस्से आकर मलकीत सिंह के सिर में ईंट मार दी, जिससे उसकी मौत हो गईं। जिसके बाद जगतार सिंह ने लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से घसीट कर दूर फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद उनकी टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया।

  • Punjab News: इस जिले में पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, जल्द होंगी 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, जल्द होंगी 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती, देखें वीडियो

    बदलेंगी थानों व पुलिस लाइनों की दशा, 140 थानों को मिलेंगी नई गाड़ियां

    बठिंडाः पंजाब में एक बड़े विकास प्रयास के चलते पुलिस को अपने बुनियादी ढांचे को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। वहीं बठिंडा पहुंचे पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राज्य पुलिस के थानों व पुलिस लाइनों की दशा शीघ्र ही सुधरेगी। इसके लिए पुलिस विभाग हुडको से 450 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पुलिस इंफ्रास्ट्रक्टर एवं बिल्डिंगों पर खर्च किए जाएंगे। पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए फरवरी माह में 140 पुलिस थानों को नई गाड़ियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस फोर्स में कमी पूरी करने के लिए लगभग 10 हजार नई भर्तियां की जा रही हैं। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। बठिंडा जोन के डीआईजी, एसएसपीजी व अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा बैठक में यह जानकारी सांझा की। डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में अलगाववाद, आतंकवाद व खालिस्तान समर्थकों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा इनसे जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जहां भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां किसी भी प्रकार की चूक सहन नहीं होगी। अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहले ही सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करें। डीजीपी ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि आपराधिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकियों की इनपुट लगातार खुफिया विभाग से मिल रही हैं। दिल्ली चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद दिल्ली पुलिस से मिली सूचना पर पंजाब पुलिस के जवान वापस बुला लिए गए हैं। डीजीपी पटियाला पुलिस लाइन में 20 पीसीआर बाइक्स को हरी झंडी देने पहुंचे थे।  
  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, वकील घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, वकील घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वही ताजा मामला एक वकील पर जानलेवा हमला करने का सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार श्री अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएफएल गेट नंबर एक के पास वकील यश करवासरा को अज्ञात बदमाशों ने गोलियां मार दीं। घटना उस समय हुई जब वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

    घायल वकील के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार कुछ युवकों ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने पिस्तौल से एक के बाद एक फायर किए, जिसमें वकील यश को दो गोलियां लगीं। वकील ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए विभिन्न टीमों और सीआईए स्टाफ को लगाया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए पर्ची काटने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए पर्ची काटने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में कब्रिस्तान को ताला लगाने व शव दफनाने के लिए पर्ची काटने के मामले में थाना कोतवाली की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि 31 दिसंबर को उसकी चार दिन की बेटी आईशा खान की मौत हो गई थी जिसके शव को दफनाने के लिए वह कब्रिस्तान दरगाह बाबा हाजीरतन में आया था, जहां कब्रिस्तान को ताला लगा हुआ था।

    यहां पर मोहम्मद अशरफ खान ने उसकी बेटी के शव को दफनाने के लिए पहले 10 रुपये की पर्ची काटी, जिसके बाद 500 रुपये की अलग से पर्ची काटी गई। उन्होंने शिकायत में बताया कि मुस्लिम धर्म के अनुसार उक्त व्यक्ति कब्रिस्तान को ताला नहीं लगा सकता। इसके साथ ही वह शव को दफनाने के लिए कोई पर्ची भी नहीं काट सकता।

    इस दौरान मुस्लिम धर्म समाज की नेता नगीना बेगम ने कहा कि ऐसा करने उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है जिस पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चौकी इंचार्ज धर्मा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोहम्मद अशरफ खान पर केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस के साथ मिलकर NIA ने की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस के साथ मिलकर NIA ने की Raid, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में लगातार एनआईए टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। वहीं प्रताप नगर में आज सुबह NIA की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक घर में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार घर में करीब पिछले 4 घंटें से एनआईए की टीम द्वारा कार्रवाी की जा रही है। कहा जा रहा है कि गलत गतिविधियों के साथ जुड़े कनैक्शन को लेकर एनआईए की टीम द्वारा यह रेड की जा रही है।

    जिस घर में एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है, अभी तक उस घर के मालिक का नाम तो पता नहीं चल पाया है लेकिन इतना पता चला है कि वह इमीग्रेशन कारोबार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस मकान के मालिक का संबंध गैंगस्टर हैप्पी पाशिया से हो सकता है या फिर कोई फोन कॉल के संबंध हो सकता है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत ने बताया कि हम सो रहे थे। इस दौरान सुबह 8 बजे पुलिस उनके घर के बाहर खड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया और घर में आ गए।

    पुलिस और एनआईए की टीम ने हमारे फोन जब्त कर लिए और पूछताछ शुरू कर दी। काफी देर तक पूछताछ और दस्तावेज खंगालने के दौरान कुछ नहीं मिला। मनप्रीत ने कहा कि एलपनाई इमिग्रेशन फर्म हमारी होने के कारण भाई से पूछताछ की गई। इस दौरान दस्तावेजों पर हस्ताक्षर ले लिए और पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया है। मनप्रीत ने कहाकि कि एनआईए टीम को शक था कि इमिग्रेशन का हमारा काम होने के चलते हमारे लिंक किसी खालिस्तानी के साथ हो सकते है, लेकिन जांच के बाद कुछ भी नहीं मिला। मौके पर पुलिस और एनआईए की टीम के 15 से 20 अधिकारियों ने मामले की जांच की।

  • Punjab News: सैर कर रही युवती पर हुई फायरिंग के मामले ने लिया नया मोड़, पुलिस ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: सैर कर रही युवती पर हुई फायरिंग के मामले ने लिया नया मोड़, पुलिस ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के भगता भाइका में बीते दिन फायरिंग का मामला सामने आया था जिसमें बाइक सवार 2 युवकों की ओर से एक लड़की पर उस समय फायरिंग कर दी जब वह अपने पति के साथ सैर कर रही थी। इस दौरान लड़की की जांघ पर गोली लगी थी जिससे वे घायल हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी थी।

    अब जांच के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले में बताया कि 2 मोटरसाइकिल सवारों ने भगता भाइका पर सैर कर रही महिला पर गोली चला दी थी और भाग गए, जिसमें लड़की की जांघ में गोली लगी थी। मामले में जब टीम बनाकर जांच की गई तो पूरी कहानी झूठी निकली। जांच में सामने आया है कि उनके पास अवैध हथियार थे और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे कि गलती से गोली चल गई और लड़की को लग गई।

    इसके बाद युवती व उसके पति ने पूरी कहानी रची और पुलिस को गुमराह किया। इसके चलते पुलिस ने युवती के पति सहित 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 2 देसी 12 बोर पिस्टल और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि युवती अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके ठीक होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।