Category: Punjab>Bathinda
-

Punjab News: नगर निगम का Building Inspector साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः पंजाब के जीरो टालरेंस नीति के तहत विजीलेंस की टीम ने नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को साथी सहित रिशवत के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने नगर निगम कार्यालय में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर और उसके साथी को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
उन्होंने कहा कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने नगर निगम के एक शख्स से प्लॉट की फाइल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में दोनों में 35 हजार रुपए बात तय में हुई थी। जिसके चलते पीड़ित ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित की शिकायत पर उनकी टीम ने जाल बिछाकर बिल्डिंग इंस्पेक्टर और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
-

Punjab News: पति के साथ सैर कर रही युवती पर हुई फायरिंग, देखें वीडियो
बठिंडाः भगता भाइका में फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें बाइक सवार 2 युवकों की ओर से एक लड़की पर फायर किया गया है। जानकारी अनुसार लड़की अपने पति के साथ सैर कर रही थी। अचानक 2 युवक बाइक पर आए और फायर कर दिया। जो लड़की की जांघ पर जा लगी।
जिसके बाद तुरंत उसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर मामले की जांच की जा रही है। जिस युवकी को गोली लगी है उसकी पहचान हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। जो सुबह 9 बजे के करीब दाना मंडी में पति के साथ सैर कर रही थी। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-

Punjab News: DSP और गनमैन पर हमले के मामले में किसानों पर दर्ज होगी FIR, SP का आया बयान, देखें वीडियो
बठिंडाः गांव जिउंद का जमीनी विवाद को लेकर पुलिस ने एक्शनन ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि गांव जिउंद में हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की निशानदेही करवाई जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों और किसान यूनियन एकता उगराहां ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें डीएसपी और उनका गनमैन घायल हो गए तथा पटवारी को लोगों द्वारा बंधक बना लिया गया था।
इस घटना को लेकर एसपी ने कहा कि दो अलग-अलग मामलों में किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बता दें कि गांव में जमीन की निशानबंदी करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में गांववासियों ने जमकर विरोध किया और नारेबाजी की। इस घटना में डीएसपी और उनका गनमैन घायल हो गए थे, जबकि पटवारी को बंधक बनाया गया था। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते किसान नेताओं ने बताया कि गांव जिउंद में 700 किले जमीन है।
जिसे सरकार की ओर से जबरन छीनी जा रही है। जो कि किसानोें के साथ धक्का है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अलग-अलग रास्तों से होते गांव में पहुंता औऱ निशानबंदी करने लग पड़ा। जब गांववासियों को पता चला तो तुरंत लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। गांववासियों का कहना है कि जब तक जमीन उनके नाम नहीं होती वह किसी भी तरह की कोई निशानबंदी न ही प्रशासन को किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने देंगे।
-

Punjab News: गोली चलाने और व्यक्ति पर तेजधार से हमला करने के मामले 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की वारदातों का ग्राफ बढ़ गया है। वहीं पुलिस ने जिले के रिफाइनरी रोड़ पक्का काला गांव के पास व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल करने और हवा में फायरिंग करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना संगत की पुलिस ने की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल करने वाले हथियार भी बरामद किए है। जिसमें एक देसी पिस्तौल (.12 बोर), एक खोल, 02 जिंदा कारतूस (.12 बोर), एक लोहे का कापा और एक लोहे का रोड शामिल है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि तिथि 14 जनवरी 2025 की शाम करीब 5 बजे बठिंडा के रिफाइनरी रोड पक्का कला गांव के पास व्यक्ति अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार किसी अज्ञात व्यक्ति आ गए। नौजवानों के पास 12 बोर की पिस्तौल थी। घटना के दौरान उनके पीछे 2 गाड़ियों में सवार 8 से 9 अज्ञात व्यक्ति रोड़ और पिस्तौर लेकर आ गए और आते ही उन्होंने हवा में फायरिंग कर दी।
जिसके बाद अन्य आरोपियों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद थाना संगत की पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर अज्ञात हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में आज 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय बसंत सिंह निवासी किशनपुरा, 20 वर्षीय आकाश निवासी संगत, 23 वर्षीय लवदीप सिंह और 22 वर्षीय जगसीर सिंह निवासी कोठे गुरु के रूप में हुई है।
डीएसपी ने बताया रंजिश के चलते आरोपियों ने व्यक्ति पर हमला किया था। दरअसल, 2024 में आकाशदीप उर्फ खुशी का कत्ल हुआ था। जिस संबंध में जसविंदर सिंह के छोटे भाई कुलविंदर और चार अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था। जिसमें जसविंदर सिंह का भाई कुलविंदर जेल में था और उसने बदला लेने की नियत से जसविंदर सिंह पर हमला किया था।
-

Punjab News: जमीनी विवाद फिर भड़का, निशानबंदी करने पहुंचे अधिकारियों का विरोध, देखें वीडियो
बठिंडाः गांव जिउंद का जमीनी विवाद एक बार फिर भड़क गया है। गांव में जमीन की निशानबंदी करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में गांववासियों ने जमकर विरोध किया और नारेबाजी की।
जानकारी देते किसान नेताओं ने बताया कि गांव जिउंद में 700 किले जमीन है। जिसे सरकार की ओर से जबरन छीनी जा रही है। जो कि किसानोें के साथ धक्का है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अलग-अलग रास्तों से होते गांव में पहुंता औऱ निशानबंदी करने लग पड़ा।जब गांववासियों को पता चला तो तुरंत लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। गांववासियों का कहना है कि जब तक जमीन उनके नाम नहीं होती वह किसी भी तरह की कोई निशानबंदी न ही प्रशासन को किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने देंगे।
-

Punjab News : नगर निगम के खिलाफ यूनियन ने खोला मोर्चा, हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो
बठिंडाः घरों और बाजारों से कूड़ा उठाने वाले टिप्पर यूनियन मुलाजिमों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके चलते मोहल्लों और बाजारों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। मुलाजिमों का कहना है कि पिछले तीन महीने से उन्हें तनख्वाह नहीं दी जा रही। जिसके विरोध में उन्होंने यह हड़ताल की है। वहीं आरोप लगायाहैकि नगर निगम की ओर से 100 के करीब मुलाजिमों भी हटाया गया है। जब तक उनकी मांगे और हटाए गए मुलाजिमों को दोबारा काम पर नहीं रखा जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
टिप्पर यूनियन के प्रधान ने बताया कि नगर निगम की ओऱ से 250 के करीब घरों में कूड़ा उठाने के लिए मुलाजिमों को नौकरी पर रखा गया था। अब बिना किसी नोटिस के 100 के करीब मुलाजिमों को हटा दिया गया है और न ही मुलाजिमों को अब तक तीन महीने की कोई भी सैलरी नहीं दी गई है। जिससे उनका घरों का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
-

Punjab News : Car और मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो
बठिंडा : पंजाब में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। इन हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। सड़क हदासों मेें कई बार कीमती जानें भी चली जाती है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां कार और मोटरसाइकिल मेें भीषण टक्कर हुई है। यह हादसा गैरी बुट्टर गांव के पास यह हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार कार और मोटरसाइकिल सवार बठिंडा से डबबाली जा रहे थे। संगत मंडी में सहारा एनजीओ के अध्यक्ष ने बताया कि हमेें सूचना मिली थी कि गैरी बुट्टर गांव में एक हादसा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार तीनों घायल युवकों को बठिंडा के सिविल अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया।
जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और 2 युवकों की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते एम्स अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सवार गांव दुनेवाला के निवासी है। बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से फरार हो गया।
-

Punjab News: दरगाह बाबा हाजी रतन के मामले में छिड़ा विवाद, आमने-सामने हुए दोनों पक्ष, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
बठिंडाः दरगाह बाबा हाजीरतन साहिब पर मुस्लिम समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने आयोजकों पर नमाज के दौरान चंदा मांगने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी ज्यादा बहस हो गई। इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाया। उधर, इस विवाद के मामले में शिरोमणि अकाली दल फतेह के जिला अध्यक्ष जोबनदीप सिंह व महासचिव सुरिंदर सिंह नथाना ने नेताओं के साथ दरगाह प्रबंधकों के साथ बैठक करने के बाद अधिकारियों को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।
मोहम्मद अशरफ और शिरोमणि अकाली दल फतेह की पूरी बठिंडा शाखा की कमेटी की मीटिंग में पूरी टीम मौजूद थी। सांप्रदायिक एकता और सौहार्द के संबंध में समस्त संगठन को अवगत कराया गया है कि गत दिवस 10 तारीख को कुछ गुंडों ने आयोजकों के निर्देशानुसार दरगाह बाबा हाजीरतन में उत्पात मचाया था। जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य आयोजक मोहम्मद अशरफ ने कहा कि जिला प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी कमेटी के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी को मांग पत्र पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। पूरे प्रतिनिधिमंडल ने अपील की कि शहर में हो रही अप्रिय घटनाओं के पीछे प्रवासियों के आगमन और उनके द्वारा की जा रही घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि पंजाब का माहौल सही ढंग से बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि हर धर्म का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इस तरह किसी के साथ विवाद शुरू करना बुरी बात है। अगर समस्या है तो हमें बैठकर उसका समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।
-

Punjab News: 2 साल पहले Canada गए नौजवान की हुई मौत
बठिंडाः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का आकंडा लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला भगत भाईका से सामने आया है। जहां 2 साल पहले कनाडा गए नौजवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित अहूजा पुत्र रमेश दास के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कनाडा के सरी में सुमित की हुई है। सुमित पत्नी के सरी में रह रहा था और काम के दौरान वह किसी घर में डिलीवरी देने के लिए गया था, जहां अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची डॉक्टरों की एक टीम ने उनका चेकअप किया, मेडिकल टीम ने मौके पर ही ऑक्सीजन के जरिए सांस देना शुरू करने की कोशिश की लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।
अंततः डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाबी समुदाय की ओर से उनके शव को गांव भक्त भाईका भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मृतक दो भाई है, जिनमें से एक ऑस्ट्रेलिया में रहता है और पिता रमेश कुमार आहूजा बठिंडा के कस्बे भक्त भाई का में एक कोल्ड स्टोर में मुनीम के पद पर कार्यरत हैं।
