Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: पति की मौत के सदमे में BJP नेत्री ने भी तोड़ा दम

    Punjab News: पति की मौत के सदमे में BJP नेत्री ने भी तोड़ा दम

    बठिंडाः नए साल की शुरुआत होते ही एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता भूपिंदर सिंह का नए साल के पहले दिन निधन हो गया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश नेता परमिंदर कौर पति के जाने का सदमा सहन नहीं कर पाई।

    जिसके बाद परमिंदर कौर की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम भूपिंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश नेता परमिंदर कौर का देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कहा जा रहा है कि गहरा सदमा लगने से मौत हुई है। एक ही परिवार के दो सदस्यों के अचानक चले जाने से शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलके में शोक की लहर फैल गई।

    परमिंदर कौर बेशक भाजपा नेत्री थीं लेकिन उनके संबंधों के कारण सभी राजनीतिक दल उनका सम्मान करते थे। एक ही परिवार में दो मौतों पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा। भाजपा पार्टी बठिंडा की महिला नेता ममता जैन उर्फ ​​जॉली जैन ने कहा कि पति की अचानक मौत से परमिंदर कौर को गहरा सदमा लगा और वह सदमें के बाद पूरी तरह से खामोश हो गईं थी। उन्होंने बताया कि पति के सदमे से उन्हें देर रात जो दिल का दौरा पड़ा, वह उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। परमिंदर कौर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे डीएवी कॉलेज के पास रामबाग में किया जाएगा।

     

     

  • Punjab: जानें क्यों अस्पतालों से सरकारी डॉक्टर छोड़ रहे नौकरी, देखें वीडियो

    Punjab: जानें क्यों अस्पतालों से सरकारी डॉक्टर छोड़ रहे नौकरी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में अस्पतालों में सरकारी डॉक्टरों द्वारा नौकरी छोड़ने के मामले लगातार बढ़ रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि 2020 से लेकर 2024 तक अस्पतालों में डॉक्टरों की कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उनका आरोप है कि उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह डबल ड्यूटी करने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से दुखी होकर डॉक्टर सरकारी नौकरी छोड़ रहे है। उन्होंने कहा बताया कि पिछले 3 माह में अब तक 8 के करीबी डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके है। बताया जा रहा है कि जिले में 258 डॉक्टर हैं, जिनमें से 125 डॉक्टरों के पद अभी भी खाली हैं।

    कहा जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती न होने के कारण डॉक्टरों पर बोझ के चलते पिछले एक-दो माह में बठिंडा में डॉक्टरों ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी है। जिसके चलते आज सरकारी अस्पताल बठिंडा तैनात के डॉ. जगरूप सिंह सहित अन्य डॉक्टर ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीज आ रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज और उनके परिजन परेशान हो हैं और डॉक्टर भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती की जाए।

  • Punjab: नशे की Overdose से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की Overdose से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद नशे से युवाओं के मौत के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला देर रात गोनियाना मंडी से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। घटना की जानकारी लोगों को सुबह मिली। वहीं मृतक नौजवान के पास नशे की सरींज भी बरामद हुई है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

  • Punjab: Media को नए कानूनों के बारे में दी जानकारी, देखें वीडियो

    Punjab: Media को नए कानूनों के बारे में दी जानकारी, देखें वीडियो

    बठिंडाः पूरे देश में नए कानून लागू होने पर बठिंडा के एसएसपी दीपक पारीक ने मीडिया के सामने आकर इन कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मीडियो को बताया कि पुलिस विभाग में 1 जुलाई से नए कानून लागू हो गए हैं, इस सबंध में बठिंडा के कर्मचारियों और अधिकारियों को पहले ही विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन नए कानून में सभी को न्याय मिलेगा। अब अगर कोई व्यक्ति पकड़ा जाएगा तो डीएसपी से पूछने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

    इस नए कानून में अगर कोई महिला या व्यक्ति पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराता है तो 14 दिन के अंदर उस शिकायत का निवारण किया जाएगा। 1 जुलाई से नए कानून लगू हो गए हैं, जिसके संबंध में बठिंडा के अलग-अलग गांवों और कस्बों में कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।

  • Punjab: Sanjay Nagar में तेजधार हथियारों से हमलावारों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab: Sanjay Nagar में तेजधार हथियारों से हमलावारों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः संजय नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां तेजधार हथियारों से लैस दर्जन से अधिक बदमाशों ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल व्यक्ति की पहचान बुट्टा सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश तलवार और तेजधार हथियार लेकर आये थे और पुरानी रंजिश के कारण उन्होंने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है।

    पुलिस ने कहा कि बूटा सिंह की शिकायत पर हमलावरों के घरों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में संजय नगर में यह दूसरी घटना है।

    वहीं इस मामले को लेकर पार्षद ने कहा कि संजय नगर में अपराध बढ़ गया है और आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी घटना है कि बदमाश हाथों में तेजधार हथियार और तलवारें लेकर सरेआम मोहल्ले से गुजर रहे हैं और एक व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। पार्षद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द दोषियों को काबू करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

  • Punjab: Municipal Corporation के खिलाफ गंदे पानी की समस्या से परेशान इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: Municipal Corporation के खिलाफ गंदे पानी की समस्या से परेशान इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः जनता नगर की गली नंबर 9 में गंदे पानी की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक एक महीने से सीवर का गंदा पानी गली में जमा हो रहा है। उनका कहना है कि इससे बीमारी फैलने का उन्हें सता रहा है। जनता नगर की महिलाओं और लोगों ने कहा कि पिछले एक महीने से सीवरेज का गंदा पानी जमा है, जिसकी कई बार नगर निगम के कर्मियों को शिकायत की जा चुकी है। उनका कहना है कि सीवरेज की सफाई करने के लिए कर्मचारी आते हैं लेकिन घर में खानापूर्ति करके वह चले जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि एक माह से समस्या वहीं की वहीं है। इसी के चलते आज परेशान होकर इलाका निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कर्मियों ने कहा कि सोमवार को वह उनकी समस्या का समाधान जरूर करवा देंगे।

  • Punjab: बच्चे के साथ पैदल जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV 

    Punjab: बच्चे के साथ पैदल जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV 

    बठिंडाः गुन्याना मंडी में दिनदहाड़े बच्चे के साथ पैदल जा महिला को स्नेचरों ने निशाना बना लिया। इस घटना में पीछे से आए दो मोटरसाइकिल स्नेचर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर फरार हो रहे है। वहीं महिला शोर मचाते हुए अपने छोटे बच्चे को लेकर स्नेचरों के पीछे भाग रही है। 

  • Punjab: 5 करोड़ कीमत की नशीली दवाईयों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 5 करोड़ कीमत की नशीली दवाईयों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी (तलवंडी साबो) राजेश स्नेही ने प्रेस को बताया कि 20.6.2024 को तलवंडी साबो थाने की पुलिस पार्टी ने जसविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह, इंद्रप्रीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी तलवंडी साबो को 37 नशीली गोलियां बरामद कीं जिसके प्रति धारा 22ए/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 88 दिनांक 20.06.2024 पुलिस स्टेशन तलवंडी साबो में दर्ज किया गया था। उक्त आरोपी से पूछताछ के आधार पर आरोपी तरसेम चंद उर्फ ​​धप्पई पुत्र सुखदेव राम निवासी वार्ड नंबर 07 बोहर वाला चौक मौर मंडी जिला बठिंडा नामजद किया गया।

    उक्त प्रकरण में दिनांक 26.06.2024 धारा 29 एन.डी.पी.एस. उक्त आरोपी को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। इसके अलावा मुख्य पुलिस स्टेशन तलवंडी साबो से सर्च वारंट मांग कर तरसेम चंद के घर और दुकानों की तलाशी ली गई। इसके आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर को साथ लेकर तरसेम चंद के घर के गोदाम की तलाशी ली गई तो करीब 67 प्रकार की दवाएं मिलीं। जिसमें से 20,42,470 नशीली कैप्सूल, 3,68,250 नशीली गोलियां (मेडिकल एक्ट), 3580 किट बरामद की गईं। प्रिंट रेट के मुताबिक बाजार कीमत करीब 5 करोड़ 35 लाख रुपये है. इसके अलावा तरसेम चंद के घर के गोदाम से 176 नशीली गोलियां (6 तरह की) मिलीं. निरीक्षक की मौजूदगी में अधिनियम के तहत दवाओं की तलाशी ली गई और 29,900 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

    जिसके आधार पर तरसेम चंद उर्फ ​​धप्पई पुत्र सुखदेव राम निवासी वार्ड नंबर 07 बोहर वाला चौक मौर मंडी जिला बठिंडा के खिलाफ 22बी एनडीपीएस एक्ट के तहत बढ़ोतरी की गई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि तरसेम चंद उक्त पुलिस स्टेशन तलवंडी साबो, राम, मोर और आसपास के इलाकों में भारी मात्रा में नशीली दवाएं, कैप्सूल और सिरप सप्लाई करता है। उस पर करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। उक्त मामले में तरसेम चंद को गिरफ्तार कर जिला बठिंडा की तलवंडी साबो पुलिस ने नशे की कमर तोड़ने वाली कहावत को सिद्ध किया है। इससे नशे का कारोबार रुकेगा। इस सफलता को जिला बठिंडा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। तरसेम चंद का आगे पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और गहन पूछताछ से और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • जान लें शादीशुदा मर्द को डेट करने के नुकसान!

    शादीशुदा मर्दों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें आपने खूब सुनी होगी। कई बार वो किसी अनमैरिड लड़की के साथ डेटिंग करते हैं। अगर आप सिंगल गर्ल हैं और किसी मैरिड मैन के साथ रिलेशनशिप रखना चाहती हैं तो इसके खतरनाक अंजाम हो सकते हैं। हमारे समाज में इसे अनैतिक माना जाता है, क्योंकि मर्देों को इसके लिए अपनी वाइफ से चीटिंग करनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि जब लड़की किसी शादीशुदा आदमी को डेट करती हैं तो इसके क्या-क्या हो सकता हैं।

    1. जब आप ऑलरेडी मैरिड मैन से मिलने जाएंगी तो आपको हमेशा इस बात का डर रहेगा कि कोई जान पहचान वाला इंसान देख न ले। आप अक्सर होटल के बंद कमरों में ही मुलाकात करते हैं, जिसको लेकर गिल्ट फीलिंग भी आ सकती है। साथ ही आपको इस बात का ख्याल रखना पड़ेगा कि किस वक्त कॉल करें कि बॉयफ्रेंड की वाइफ न रिसीव कर लें।
    2. जब एक लड़की किसी मैरिड मैन से डेट करती हैं, या रिलेशनशिप में रहती हैं, तो वो इस बात को पब्लिकली बता नहीं पातीं। इसे छिपाने के लिए आपको हर कदम पर झूठ का सहारा लेना पड़ता है, जिससे मेल पार्टनर की शादीशुदा जिंदगी बची रहे। साथ ही आप अपने परिवार के करीबी सदस्य से भी ये बात नहीं रिवील कर पाएंगी क्योंकि कोई भी शुभचिंतक इस तरह के रिश्ते की इजाजत नहीं देगा।
    3. भले ही आप अपने प्यार को लेकर कितनी भी सीरियस क्यों न हों, भले ही आपको पहले मेल पार्टनर ने अप्रोच किया हो, लेकिन आपको घर तोड़ने वाली महिला बुलाया जाएगा। इस बात का इल्जाम आपको शर्मिंदगी का अहसास कराएगा। हो सकता है कि इसकी वजह से आप डिप्रेशन में आ जाएं।
    4. शादीशुदा मर्द के साथ डेटिंग करने में अनसर्टेनिटी काफी ज्यादा होती है, क्योंकि ऐसे रिश्ते फ्यूचर मुश्किलों में घिरा रहता है। वो इंसान आपको अपना लाइफ पार्टनर तभी बनाएगा, जब पत्नी से डिवोर्स या सेपरेशन हो जाए, जो नॉर्मल कंडीशन में मुश्किल है।
    5. शादीशुदा मर्द भले ही आपके साथ कितना भी खुश महसूस क्यों न करता हो, आप शायद ही कभी उसकी प्रायोरिटी नहीं बन पाएंगी, क्योंकि वो पहले अपनी पत्नी और बच्चे का तरजीह देगा। बेहद मुमकिन है कि वक्त आने पर वो आपको अपनी जिंदगी से अलग कर दे।
  • चर्बी को तेज़ी से घटाएंगी ये 5 चीजें, जानें Natural तरीका

    हैल्थ टिप्स: कई लोग हेल्दी लाइफस्टाइल की तलाश में डाइट और एक्सरसाइज की ओर रुख करते हैं, वहीं कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं और पेट और कमर की चर्बी घटाने के तरीके तलाशते रहते हैं. हम सभी जानते हैं कि पेट की चर्बी कम करनी हो या मोटापा घटाना हो वेट लॉस के लिए डाइट सबसे ज्यादा मायने रखती है. जब वजन घटाने में सहायता की बात आती है तो जड़ वाली सब्जियां सबसे कारगर साबित हो सकती हैं. ये शक्तिशाली प्रभाव वाली होती हैं. अगर आप भी इन्हीं सब सवालों से परेशान हैं कि वजन कैसे कम करें, या पेट की चर्बी कैसे घटाएं, वजन घटाने के लिए क्या खाएं? यहां हम कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो तेजी से वेट लॉस में मदद कर सकती हैं।

    वजन घटाने वाली सब्जियां 

    शकरकंद –

    शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर जड़ वाली सब्जी है। फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शकरकंद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है । वजन कम करने का लक्ष्य रखने वालों के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है।

    चुकंदर –

    फाइबर और जरूरी विटामिन से भरपूर, चुकंदर लिवर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है। चुकंदर आपके वजन घटाने को प्रभावी रूप से तेज कर सकता है। 


    मूली –

    मूली का हाई वाटर कंटेंट आपको हाइड्रेटेड रखता है। मूली में ऐसे यौगिक भी होते हैं जो हेल्दी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपके शरीर को ज्यादा तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है.

    गाजर- 

    गाजर विटामिन और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है। गाजर का सेवन हमें अनहेल्दी खाने से बचाता है और डेली फाइबर सेवन को बढ़ाने में योगदान कर सकता है, जिससे तृप्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है।

    शलजम –

    लो कैलोरी होने के बावजूद शलजम में फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन में सहायता करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए आप अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं.

    (यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)