Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab: तीन मंजिला Electric Store में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    Punjab: तीन मंजिला Electric Store में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः बीवी वाला रोड पर देर रात तीन मंजिला आरके दर्शन इलेक्ट्रिक स्टोर में भयानक आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल कर राख हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, फिलाहल जांच जारी है। आग इतनी भयानक थी कि सुबह 8 तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने में लग गए। आग से आसपास की दुकानों में भी दरारें आ गई। मौक पर लोगों ने बताया कि दुकान में आग रात 11 बजे के करीब लगी है। उन्हें देर रात 2 बजे पता चला है। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फिलहाल 15 के करीब गाड़िया लग चुकी है।

    एसएचओ सिविल लाइन हरजोत सिंह ने बताया कि घटना का पता चलते ही वह मौके पर पहुंच गए। आग ज्यादा होने के कारण फायर एनएफएल से फायर टेंडर और और एनडीआरएफ की मदद ली गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, परंतु अभी भी दुकान में से धुआं निकल रहा है।

  • Punjab News: Railway Quarters के पास मिली गली-सड़ी लाश

    Punjab News: Railway Quarters के पास मिली गली-सड़ी लाश

    बठिंडाः रेलवे क्वार्टरों के समीप खंडहरनुमा इलाके में व्यक्ति की गली-सड़ी लाश बरामद हुई। शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलने पर थाना कैनाल के एसएचओ पुलिस टीम तथा नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियरस के साथ मौके पर पहुंचे।

    जहां उन्होंने शव को कब्जे लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि लाश करीब एक महीने पुरानी लग रही है। लाश बुरी तरह से गली-सड़ी हालत में होने तथा लाखों कीड़े पड़ जाने से पिंजरनुमा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि शव से काफी दुर्गन्ध आ रही है। मृतक के सफेद बालों से प्रतीत होता है कि शव किसी बजुर्ग व्यक्ति का है, जिसकी फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है।

  • Punjab News: ई-रिक्शा पलटने से बच्चे सहित 6 लोग घायल

    Punjab News: ई-रिक्शा पलटने से बच्चे सहित 6 लोग घायल

    बठिंडाः माल गोदाम रोड़ पर नशे में दो ई-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसके वह पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार आधा दर्जन सवारियां नीचे गिर गई। सवारियों में एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर सुमित माहेश्वरी एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान तिलक राज (13 वर्ष) निवासी कच्ची धोबियाना के तौर पर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

  • Punjab News: सुबह-सुबह मोर्चे में शामिल किसान नेता के घर पर NIA की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह मोर्चे में शामिल किसान नेता के घर पर NIA की Raid, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में सुबह-सुबह एनआईए की टीम ने महिला किसान नेता के घर पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा फूल में रहने वाली एक महिला किसान नेता सुखविंदर कौर के घर पर एनआईए द्वारा कार्रवाई की गई है। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही किसान भी माैके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूनियन ने कहा कि जब तक रेड के कारणों को नहीं बताया जाएगा, तब तक किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।

    भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की राज्य महासचिव सुखविंदर कौर के घर सुबह 5 NIA टीम पहुंची। घर से किसी को बाहर नहीं जाने दिया। न ही किसी को फोन करने दिया गया। किसान यूनियन के जिला प्रधान पुरुषोत्तम महाराज ने बताया घर में 85 साल के बुजुर्ग भी हैं। उनके सेवादार को भी घर में जाने नहीं दिया। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो वह यहां पहुंचे।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने NIA को साफ कहा था कि कोई भी जांच करनी है तो उनके मेंबर सामने होने चाहिए। इसलिए हमने अपने वकील सहित तीन लोग अंदर भेजे हैं। बताया जा रहा है कि महिला किसान नेता सुखविंदर कौर एक मूवमेंट से जुड़ी हुई है, जिसके चलते रेड की गई है। सुखविंदर कौर मौजूदा समय में राजपुरा के शंभू बाॅर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे में शामिल है। उसके घर में अब बच्चों के अलावा एक बुजुर्ग है। एनआईए की टीम घर में सर्च के साथ ही घर वालों से पूछताछ भी कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने घर से कुछ जरूरी दस्तावेज और फोन कब्जे में लेने के साथ पंकज त्यागी को हिरासत में ले लिया है। घर से बाहर निकलते वक्त पंकज त्यागी ने मीडिया से कहा कि सच बोलने पर मामला दर्ज हुआ है। यूएपीए के तहत NIA ने मुकदमा दर्ज किया है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दर्ज केस में हुई है।

     

     

  • Punjab News: गंदे पानी को लेकर बच्चे स्कूल जाने से हुए परेशान, किसानों ने DC Office के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: गंदे पानी को लेकर बच्चे स्कूल जाने से हुए परेशान, किसानों ने DC Office के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव नथाना के ग्रामीणों और किसानों ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया है। दरअसल, गांव में गंदे पानी की समस्या से परेशान होकर किसानों ने धरना लगाया है। गांव वासियों का कहना है कि गांव में गंदे पानी खड़ा होने के चलते ना तो उनके बच्चे स्कूल जा सकते है और ना ही गांव वासी गुरुद्वारा साहिब को जा सकते है।

    उन्होंने कहा कि हालात यह है कि वह श्मशानघाट को भी नहीं जा सकते है। विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के साथ किसान डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। गांव वासियों और किसान यूनियन उगराहां के नेता ने कहा कि नथाना गांव में पिछले कई दिनों से गंदा पानी खड़ा हुआ है।

    जिसके चलते गांव वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए आज दुखी होकर उन्होंने बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया है। इस दौरान उन्होंने एडीसी को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का जल्द से जल्द हल नहीं किया गया तो आने वाले समय में अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया जाएगा।

  • Punjab: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंदा

    Punjab: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंदा

    बठिंडाः बरनाला बाईपास रोड़ पर फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर सड़क पार कर रहे युवक को कार द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आई है। इस हादसे में युवक गंभीर ज़ख्मी हो गया जिसे समाजसेवी संस्था ने असप्ताल पहुंचाया।

    इस घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था के वालंटियरों ने एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंच घायल नौजवान को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान विजय सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी एमईएस कलोनी के तौर पर हुई।

  • Punjab News: थाने से गायब हुए हथियार को लेकर NIA ने मुंशी को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने से गायब हुए हथियार को लेकर NIA ने मुंशी को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः दयालपुर थाने से हथियार गायब होने के मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं इस मामले की जांच अब एनआईए कर रही है। एनआईए ने थाने से गायब हुए हथियार को लेकर दयालपुरा थाने के मुंशी तनत संदीप सिंह को नोटिस भेजा है। इसकी पुष्टि आज बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेस वार्ता के जरिए की।

    एसएसपी ने कहा कि बठिंडा पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि थाने से गायब हुए हथियारों में 10 में से 6 हथियार बरामद कर लिए गए हैं और 4 हथियार अभी भी गायब हैं। जिनकी पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में 8 से 10 दोषी नामजद किए गए है।

    बता दें कि यह मामला 2 साल पुराना और बड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि दयालपुरा थाने में जो लोग अपने हथियार जमा कराते थे, उनके ही हथियार गायब हुए थे। जब इस मामले की जांच के दौरान थाने के मुंशी संदीप सिंह को डिसमिस कर दिया गया था। वहीं कई अन्य कर्मियों को मामले में नामजद किया गया। एसएसपी ने कहा कि अब पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है।

  • खेड़ां वतन पंजाब दियां -3 के मद्देनजर मशाल पहुंची बठिंडा, देखें वीडियो

    खेड़ां वतन पंजाब दियां -3 के मद्देनजर मशाल पहुंची बठिंडा, देखें वीडियो

    बठिंडा – पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे खेड़ां वतन पंजाब दियां को देखते हुए मशाल आज बठिंडा पहुंची। जिसका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। मशाल को बठिंडा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में रखा गया है।

    खेड़ां वतन पंजाब दियां के सीजन 3 के मद्देनजर आने वाली टार्च रिले भाई कनिया चौक से होती हुई स्थानीय शहीद भगत सिंह बहू मंतवी खेल स्टेडियम में रुकेगी। कल यानी अगले दिन यह मानसा जिले को रवाना होगी, जिसके बाद यह संगरूर जिले में पहुंचेगी।

    पंजाब सरकार की ओर से खेड़ां वतन पंजाब दियां करवाई जा रही है। जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों से जोड़ना है। यह जानकारी बठिंडा के जिला खेल अधिकारी ने दी।

  • Punjab News: ‘AAP’ में शामिल हुए Dimpy Dhillon

    Punjab News: ‘AAP’ में शामिल हुए Dimpy Dhillon

    बठिंडा: विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई। हाल ही में अकाली दल सुप्रीमों सुखबीर बादल के करीबी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने पार्टी को अलविदा कहा था। जिसके बाद आज डिंपी ढिल्लों सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हो गए। आप पार्टी में शामिल होने के बाद हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कहा है कि सबसे पहले मैं पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा है कि मेरे सभी कार्यकर्ता शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। डिंपी ढिल्लों ने कहा कि मैंने बिना किसी लालच के पंथ की सेवा की और न ही मेरी सियासत करने की कोई इच्छा थी।

    उन्होंने कहा है कि अकाली दल ने मेरे ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। डिंपी ढिल्लों ने कहा है कि मैंने मनप्रीत बादल की वजह से पार्टी छोड़ी है। उनका कहना है कि मुझे तो सिर्फ 3 नाम आते थे। सीएम मान से ढिल्लों ने कहा कि मान साहिब मेरे वर्करों का ख्याल रखना। बता दें कि डिंपी ढिल्लों ने अकाली दल छोड़ते वक्त साफ कर दिया था कि वह मनप्रीत बादल की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनप्रीत बादल भले ही बीजेपी में शामिल हो गए हैं, लेकिन जब भी वह इलाके का दौरा करते हैं तो कहते हैं कि सुखबीर बादल और उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं।

    उन्होंने सुखबीर बादल से भी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, लेकिन वह कुछ नहीं बता रहे थे। डिंपी ढिल्लों ने कहा कि ना तो वह वहां से चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे और ना ही उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया था। भाई-भतीजावाद उनकी दोस्ती पर भारी पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल अभी 2 साल बाकी है। ऐसे में वे अपने क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

  • Punjab: ट्रेन चढ़ते समय बुजुर्ग की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Punjab: ट्रेन चढ़ते समय बुजुर्ग की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

    बठिंडाः रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर -7 पर जम्मूतवी ट्रेन में चढ़ते समय एक बुजुर्ग अचानक चक्कर आने से बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान हरी दास (65) पुत्र जिगुर सिंह निवासी सूरतगढ़ के तौर पर हुई। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अयोध्या से दिल्ली और दिल्ली से बठिंडा पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने आगे सूरतगढ़ जाना था। पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने शव को रेलवे अस्पताल पहुंचाया।