Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: MLA ने नगर कौंसिल के अध्यक्ष को भेजा कानूनी नोटिस

    Punjab News: MLA ने नगर कौंसिल के अध्यक्ष को भेजा कानूनी नोटिस

    बठिंडाः रामपुरा फूल में 26 जनवरी के दिन के कार्यक्रमों के दौरान हल्का मोड़ में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान हल्का विधायक सुखबीर माईसरखाना और नगर कौंसल के अध्यक्ष करनैल सिंह के बीच हुई हाथापाई भी हुई थी।

    जहां भारी हंगामें के दौरान अध्यक्ष करनैल सिंह पर विधायक माईसरखाना पर 30 लाख रुपये लेकर अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया गया था। उस मामले में आज विधायक माईसरखाना ने अपने वकील के माध्यम से अध्यक्ष करनैल सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है और नोटिस के जरिए पैसों को लेकर जवाब मांगा है। ऐसे में अब अध्यक्ष करनैल सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है।

    इस मामले को लेकर विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना ने अपने वकील के माध्यम से नगर काउंसिल अध्यक्ष को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में विधायक ने स्पष्ट किया है कि 30 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप पूरी तरह झूठे, निराधार और उनकी छवि को धूमिल करने वाले हैं।

    नोटिस में 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विधायक द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस के बाद नगर काउंसिल अध्यक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो यह मामला जल्द ही अदालत में पहुंच सकता है।

  • Punjab News: छत से गिरा पतंग उड़ा रहा 6 वर्षीय बच्चा, अस्पताल भर्ती

    Punjab News: छत से गिरा पतंग उड़ा रहा 6 वर्षीय बच्चा, अस्पताल भर्ती

    बठिंडाः पंजाब में पतंगों को लेकर लगातार हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं रामां मंडी आज स्थानीय बाघा रोड पर स्थित रूप स्टूडियो के घर के पास पतंग को लेकर घटना सामने आई है, जहां छत पर पतंग उड़ा रहा 6 साल का बच्चा दोपहर में छत से नीचे गिर गया। इस घटना के बाद बच्चा बेहोश हो गया।

    हादसे में घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। बच्चे का नाम घईया पुत्र श्रीकृष्ण बताया जा रहा है, जो किराये के मकान में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: गणतंत्र दिवस पर कुर्सी को लेकर MLA और नगर काउंसिल अध्यक्ष में हुआ हंगामा

    Punjab News: गणतंत्र दिवस पर कुर्सी को लेकर MLA और नगर काउंसिल अध्यक्ष में हुआ हंगामा

    बठिंडाः देश भर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं जिले की मोड़ मंडी के पास गणतंत्र दिवस के समागाम पर विधायक और नगर काउंसिल के अध्यक्ष में विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार विधायक का नगर काउंसिल अध्यक्ष करनैल सिंह के साथ कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों में विवाद इतना बड़ा कि विधायक और नगर काउंसिल अध्यक्ष में हाथापाई हो गई।

    इस घटना की पुष्टि थाना मोड़ के एसएचओ तरुणदीप सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा विधायक और नगर काउंसिल अध्यक्ष के बीच कुर्सी को लेकर विवाद हुआ है। घटना को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि हाथापाई के बाद नगर काउंसिल अध्यक्ष ने 30 लाख को लेकर गंभीर आरोप लगाए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।

  • Punjab News: 2 बसों और ट्राले में हुई भीषण टक्कर, कई घायल

    Punjab News: 2 बसों और ट्राले में हुई भीषण टक्कर, कई घायल

    बठिंडा: बठिंडा–मानसा मुख्य मार्ग पर सुबह के समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्राले और 2 बसों की आपसी टक्कर से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ऐतिहासिक धार्मिक स्थल मैसरखाना के नजदीक हुआ। एक ढाबे के पास ट्राला सड़क पर मोड़ काट रहा था, तभी अचानक घने कोहरे के कारण सामने से आ रही पीआरटीसी की बस ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे की ओर जा निकली, जिससे बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बस भी समय पर ब्रेक न लग पाने के कारण पहली बस से जा टकराई।

    इस सिलसिलेवार टक्कर में बसों में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा दस्ता और थाना कोटफत्ता की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंसों के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सड़क पर फंसे वाहनों को हटाकर कुछ समय बाद यातायात बहाल करवाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और कम दृश्यता माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हादसे से जुड़े सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।

  • Punjab News: इंडस्ट्रियल एरिया में दवा फ़ैक्टरी में ड्रग्स कंट्रोल बोर्ड और पुलिस की Raid

    Punjab News: इंडस्ट्रियल एरिया में दवा फ़ैक्टरी में ड्रग्स कंट्रोल बोर्ड और पुलिस की Raid

    बठिंडाः मानसा रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में दवाइयां बनाने वाली एक फ़ैक्टरी पर ड्रग्स कंट्रोल बोर्ड और पुलिस ने अचानक रेड की। इस रेड के दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस छापेमारी के दौरान फ़ैक्टरी पर मान्य अनुमति से अधिक मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बनाने का शक जताया जा रहा है।

    ड्रग्स कंट्रोल विभाग को मिली शिकायत के अनुसार फ़ैक्टरी में तय सीमा से ज़्यादा दवाइयां बनाकर आगे बेची जा रही थीं, जिनका कोई रिकॉर्ड भी फ़ैक्टरी के पास मौजूद नहीं था। इस जानकारी के आधार पर फ़रीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फ़ैक्टरी में छापेमारी की।

    जानकारी के मुताबिक, मुक्तसर जिले में पहले पकड़े गए एक आरोपी की पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ था कि बठिंडा की इस फ़ैक्टरी में नशीली दवाइयां गलत तरीके से और अनुमति से ज़्यादा बनाई जा रही थीं। इस खुलासे के बाद ही फ़ैक्टरी पर रेड की गई। फिलहाल फ़ैक्टरी के स्टॉक, रिकॉर्ड और दस्तावेज़ों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार शाम तक फाइनल रिपोर्ट जारी की जाएगी, जिसके बाद अगली कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी के उड़े परखच्चे, महिला कांस्टेबल सहित 5 की मौत देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी के उड़े परखच्चे, महिला कांस्टेबल सहित 5 की मौत देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला कांस्टेबल सहित 5 लोगों की मौत हो गई है।

    महिला गुजरात की महिला कांस्टेबल है। बताया जा रहा हैकि गुजरात से गाड़ी सवार घूमने के लिए पंजाब आए हुए थे। घटना जिले के के गांव गुड़तड़ी के पास नेशनल हाईवे की है। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: कोहरे का कहर, 6 वाहनों सहित एक बाइक की हुई टक्कर

    Punjab News: कोहरे का कहर, 6 वाहनों सहित एक बाइक की हुई टक्कर

    बठिंडाः पंजाब में घने कोहर के कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो अब सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। नवांशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, आज पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आने वाला है।

    बर्फीली हवाएं थम जाएंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक ऑरेंज फॉग की चेतावनी जारी की है। हालांकि, शीत लहर की आशंका नहीं है। वहीं आज सुबह बठिंडा-सएमटी रोड नंबर 7 पर लंगर मोहब्बत थर्मल प्लांट के पास रेलवे फाटक के पास आज सुबह घनी धुंध के कारण 6 वाहनों सहित एक मोटरसाइकिल टक्कर हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इन वाहनों की टक्कर जानमाल का नुकसान से बचाव रहा। हालांकि वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय राहगीरों और भुच्चो चौकी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर वाहनों को रोड से हटा कर ट्रैफिक चालू कर दिया। इस हादसे के संबंध में चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान वाहन नुकसान हुए हैं लेकिन जान का नुकसान से बचाव हो गया है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश में चली गोलियां

    Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश में चली गोलियां

    बठिंडा: जिले के गांव कटार सिंह वाला में आज सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल हो गया। गैंगस्टर की पहचान सेवक सिंह निवासी माही नंगल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर सेवक सिंह ने गांव गुलाबगढ़ के बेअंत सिंह से एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी, जिस पर बेअंत सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू की।

    शनिवार सुबह पुलिस को पता चला कि उक्त गैंगस्टर गांव कोट शमीर से कटार सिंह वाला की ओर आ रहा था। इस दौरान पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर आ रहे गैंगस्टर को रुकने का इशारा किया, जिस पर उसने 12 बोर पिस्तौल से पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव ने इस पुलिस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

  • Punjab News: तस्कर की Mercedes सहित लग्जरी गाड़ियां और 2.4 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    Punjab News: तस्कर की Mercedes सहित लग्जरी गाड़ियां और 2.4 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    बठिंडाः जिले में पुलिस ने नशे तस्करी से बनाई आरोपी की 2.4 करोड़ मूल्य की संपत्ति फ्रीज किया है। वहीं पुलिस ने मर्सिडीज कार और जीप को भी फ्रीज कर लिया है। डीएसपी (एनडीपीएस) गुरप्रीत सिंह के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने नशा तस्कर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा, निवासी गली नंबर 11, पटेल नगर, मलोट के खिलाफ मुकदमा नंबर 132, दिनांक 8 जुलाई 2025, धारा 21सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने उससे 40 किलो हेरोइन बरामद की थी।

    इसके बाद उसकी चल और अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए केस सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली को भेजे गए थे। आदेश मिलने पर पहले चरण में 2 करोड़ 49 लाख 81 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई थी। वहीं, वीरवार को आरोपी के 2 महंगे वाहनों में से मर्सिडीज कार और जीप को फ्रीज किया है। दोनों वाहनों की कुल कीमत लगभग 48 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले से एनडीपीएस एक्ट के कुल 24 केस सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजे गए थे, जिनमें से 23 केस कन्फर्म किए जा चुके हैं।

    यह पंजाब पुलिस की ओर से नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जिला पुलिस प्रमुख ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में नशा बेचा जा रहा हो या कोई व्यक्ति नशे का आदी हो, तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 75080-09080 पर व्हाट्सएप या फोन कॉल के माध्यम से दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में नशा तस्करी पर सख्त प्रहार करने के लिए कई संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

  • Punjab News: भाजपा MP Kangana Ranaut की कोर्ट में पेशी आज, इस मामले में होगी सुनवाई

    Punjab News: भाजपा MP Kangana Ranaut की कोर्ट में पेशी आज, इस मामले में होगी सुनवाई

    बठिंडाः बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को आज बठिंडा कोर्ट में पेश होना है। उन्होंने कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दायर की है। पिछली सुनवाई में बेबे महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया था कि कंगना रनौत के वकील ने कोर्ट से हाजिरी में छूट मांगी थी। हालांकि, कोर्ट ने कंगना को आज यानी 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। हाल ही में कंगना ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया।

    बता दें, कंगना ने सोशल मीडिया में किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी।

    एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैगजीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’​​​​​​

    बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था।