Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab:  मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मी घायल

    Punjab: मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मी घायल

    बठिंडा : मानसा रोड स्थित निजी पैलेस में आयोजित समागम के दौरान डांस करने को लेकर आर्केस्ट्रा संचालक और मेहमानों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। विवाद को सुलझाने गई पुलिस के साथ धक्का मुक्की की गई। इस दौरान हुई झड़प में पुलिस कर्मी घायल हो गया।

    घायल पुलिस कर्मी की पहचान हरदीप सिंह के तौर पर हुई है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर रात समागम चल रहा था। इसी दौरान समय समाप्त हो जाने पर आर्केस्ट्रा संचालक ने आर्केस्टा संचालक द्वारा डांस करने से मना कर दिया गया, कार्यक्रम में आए मेहमान डांस के लिए जिद्द कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को समझने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान वकील सिंह निवासी गुरथड़ी ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी और पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। घायल की शिकायत पर थाना पुलिस ने वकील सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab : युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

    Punjab : युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

    बठिंडा : जिले में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक युवक की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है। गांव सिवियाँ में वाटर बॉक्स की डिग्गी में एक युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वॉलंटियर यादविंदर कंग, जगदीप गिलपत्ति, साहिब सिंह, सौरव छाबड़ा राहत सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे।

    मृतक की फिलहाल कोई पहचान नही हो पाई। पुलिस की उपस्थिति में शव को डिग्गी में से बाहर निकाला गया।  जिसने काले रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे है

  • Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    बठिंडा : शहर में दाना मंडी और सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क का बुरा हाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे है। जिससे शहरवासियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार शहर की सारी सड़कें टूटी हुई है। जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि कई वर्षों से सड़क में गड्ढे हैं और टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि सीवर का ढक्कन भी खुला रहता है। जिससे हर समय हादसे होते रहते है और बारिश के समय सड़कों पर पानी भर जाता है।

    जिससे सड़कों पर गड्ढों का पता नही चलता। जिससे हादसे होते रहते है। अगर हम प्रशासन के पास जाते हैं तो वे यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि यह मंडी बोर्ड का क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर निगम और कई अन्य अधिकारियों को शिकायत दे चुके है। लेकिन कोई भी अधिकारी नही आया।

    नगर निगम के पास जाते है तो वे कहते हैं कि मंडी बोर्ड का क्षेत्र है। बता दें कि दाना मंडी की 70 प्रतिशत सड़कें टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रशासन से मांग है कि या तो सड़क की मरम्मत करायी जाये या फिर सड़क का निर्माण कराया जाए।

  • Punjab: Duplicate Soft Drinks बनाने वाली फैक्ट्री पर रेड, 1500 पेटी पकड़ी, देखें वीडियो

    Punjab: Duplicate Soft Drinks बनाने वाली फैक्ट्री पर रेड, 1500 पेटी पकड़ी, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव गोबिंदपुरा में स्थित सॉफ्ट ड्रिंक तैयार करने वाली फैक्टरी में पुलिस ने रेडकर 1500 पेटी साफ्ट ड्रिंक जब्त की हैं। फैक्टरी में लाहौरी जीरा सॉफ्ट ड्रिंक के नाम से डुप्लीकेट सॉफ्ट ड्रिंक तैयार कर मार्केट में बेचा रहा था। थाना कैंट पुलिस को शिकायत देकर अरूण कुमार अधिकारी फूड प्राइवेट लिमिटेड मोहाली ने बताया कि उनकी कंपनी लाहौरी जीरा के नाम से एक सॉफ्ट ड्रिंक तैयार करती है।

    पिछले कुछ दिनों से कंपनी को शिकायत मिल रही थी कि बठिंडा के कुछ लोग उनकी कंपनी के ब्रांड की नकलकर सॉफ्ट ड्रिंक तैयार कर उसे बाजार में बेच रहे हैं। जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर रेड कर 1500 पेटी साफ्ट ड्रिंक बरामद की। पुलिस ने उक्त पेटियां अपने कब्जे में लेकर कश्मीर हाइजेनिक प्राइवेट लिमिटेड गोबिंदपुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना कैंट के एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना है कि कंपनी की शिकायत पर कापी राइट एकट के तहत यह कार्रवाई की गई है।

  • Punjab:  कीटनाशक दवाईयों के कैंटर सहित चालक काबू

    Punjab: कीटनाशक दवाईयों के कैंटर सहित चालक काबू

    बठिंडा : कृषि मंत्री पंजाब गुरुमीत सिंह खुडियां के दिशा निर्देशों के अनुसार मुख्य कृषि अधिकारी के नेतृत्व में कृषि विभाग बठिंडा द्वारा हरियाणा से बठिंडा जिले में अनाधिकृत कीटनाशक सप्लाई करने आ रहे एक कैंटर को पकड़ा गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. जब असमानप्रीत सिंह सिंद्धू को अनधिकृत कीटनाशकों के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत यह जानकारी मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जगसीर सिंह, जिला बठिंडा के साथ सांझा की।

    जिन्होंने तुरंत एक टीम तैयार की। इस मामले को लेकर डॉ. असमानप्रीत्त सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। जिसके आधार पर भुच्चो मंडी में हरियाणा लाई गई कीटनाशकों दवाओं की खेप पकड़ी गई है। लेकिन जिस फर्म से यह खेप आई थी, उसके बिल रामा मंडी के हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई कीटनाशक दवाई के साथ ​​​​वुडलैंड अग्रिटेक इंडिया कंपनी के बिल मिले हैं।

    इस कंपनी के पास पंजाब में कीटनाशक दवाइयां बेचने का लाइसेंस नहीं है, और ना ही कृषि विभाग, चंडीगढ़, बठिंडा द्वारा कोई लाइसेंस जारी किया गया है। अब उनके द्वारा इस कीटनाशकों की सप्लाई करने के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab : Spa Center पर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    Punjab : Spa Center पर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    4 विदेशी युवतियों सहित युवक काबू

     बठिंडा : नॉर्थ स्टेट में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कर चार विदेशी लड़कियों और कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है। करीब 5 घंटे तक स्पा सेंटर में चले सर्च आपरेशन के बाद विदेशी लड़कियों सहित लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर रात स्पा सेंटर पर डीएसपी की निगरानी में रेड की गई थी। एसएचओ थाना कैंट कुलदीप सिंह ने बताया की पुलिस द्वारा नॉर्थ स्टेट ब्लूम डे सेलून एंड स्पा सेंटर को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद देर रात स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी लड़कियों से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। पुलिस ने रेड कर 4 विदेशी लड़कियों और कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  • Punjab : लूट के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab : लूट के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने गन प्वाइंट पर क्रेटा कार और सोने की चेन लूट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार, दीपक शर्मा और अमन चावला निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।

    एसपी सिटी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी ने देर रात बठिंडा के रहने वाले मनोज जैन से पिस्तौल की नोक पर उनकी क्रेटा कार और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। सिविल लाइन पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और पहले इन्होंने एक ढाबे पर शराब पी और फिर योजना बनाई।

    जिसके बाद फेस 1 मॉडल टाउन स्थित सुनसान जगह से अपने घर जा रहे मनोज जैन से गन प्वाइंट पर क्रेटा गाड़ी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से क्रेटा गाड़ी मोटरसाइकिल और पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

  • Punjab: E-Rickshaw और Car में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: E-Rickshaw और Car में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के संतपुरा रोड़ पर ओवरब्रिज के समीप स्टेशन की तरफ आ रहे ई-रिक्शा की तेज रफ्तार से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा सवार सहित 4लोग घायल हो गए।

    घायलों की पहचान अंजलि, ठाकुर, वीरू, रामानंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि सभी सरहिंद नहर शिवबाड़ी मन्दिर के समीप रहने वाले है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद संस्था के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कैमरे के आगे बोलने से मना कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: Gun Point पर Model Town में Creta Car छीनने वाले 3 आरोपी काबू

    Punjab: Gun Point पर Model Town में Creta Car छीनने वाले 3 आरोपी काबू

    पूर्व पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल

    बठिंडाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हालात यह हो गए है दिन हो रात लोगों के घर से निकलते ही रास्ते में लुटेरे वारदात की फिराक में पहले से ही मौजूद रहते है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। वहीं ताजा मामला देर रात मॉडल टाउन एरिया से सामने आया है। जहां 3 आरोपियों ने व्यक्ति से गन पॉइंट पर क्रेटा कार छीन ली। हालांकि इस मामले का जैसे ही पुलिस को पता लगा तो पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही देर में तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक पंजाब पुलिस के एक पूर्व मुलाजिम का बेटा है। आरोपियों से 32 बोर का हथियार भी बरामद किया गया है। हालांकि पूर्व पुलिसकर्मी के बेटे के मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। पुलिस ने कहा जल्द इस मामले को लेकर जानकारी सांझा कर दी जाएगी।
  • Punjab: 2.90 लाख की लूट की सुलझी गुत्थी, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 2.90 लाख की लूट की सुलझी गुत्थी, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में भुच्चों मंडी में बीते दिन नगर कौंसिल प्रधान से लूट की वारदात का मामला सामने आया था। जहां नगर कौंसिल के प्रधान से तेजधार हथियार के बल 2.90 लाख रुपए लुटेरों ने लूट लिए थे। वहीं आज पुलिस ने इस लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने लूट के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 ने बताया कि बीते दिन बठिंडा के भुच्चो कैंची में एक व्यक्ति से 2,9000 की लूट हुई थी, दरअसल पीड़ित अपनी दुकान बंद करके एक्टिवा स्कूटर पर घर जा रहा था। इस दौरान कार सवार आरोपी तेजधार हथियार के बल से 2.90 लाख की नगदी छीनकर फरार हो गए।

    डीएसपी ने कहा कि उनकी टीम ने कुछ ही घंटों में गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से नकदी मोबाइल फोन कार भी बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अदालत में पेश किया जाएगा ताकि आरोपियों से पूछताछ के दौरान ओर भी खुलासे हो सके।