Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab: हथियारों के जखीरे सहित Vicky Gounder और Lawrence के 4 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: हथियारों के जखीरे सहित Vicky Gounder और Lawrence के 4 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने हथियारों के जखीरे सहित विक्की गौंडर और लारेंस गैंग के 4 साथियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के संबंध विक्की गौंडर ग्रुप और गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना व लारेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ है। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि सीआईए की पुलिस टीम जब शहर में गश्त कर रही थी तो नहर की पटरी के पास पुलिस ने एक ही मोटरसाईकिल सवार चार युवकों को चेकिंग के लिए रोका, जिनके पास से एक बैग भी था। जब पुलिस ने बैग चेक किया तो उसमें से 5 देसी पिस्तौल 32 बोर, 3 तीन पिस्तौल देसी कट्टा 12 बोर, 1 एक पिस्तौल देसी कट्टा 315 बोर, 1 रिवॉल्वर 32 बोर, 10 राउंड जिंदा 32 बोर, 3 कारतूस 12 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह हथियार फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से लेकर आए है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राम कुमार, संदीप नागर निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि हरमन प्रीत सिंह और मनीष कुमार की पहचान बठिंडा के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा कि जांच में पता चला है कि हरमन प्रीत के पहले विक्की गौंडर गैंग के साथ संबंध थे, लेकिन अब उसके गैंगस्टर मन्ना से संबंध है। वहीं संदीप नागर के जेल में मूसेवाला केस में बंद केकड़ा से संबंध है जोकि लारेंस गैंग का गुर्गा है। चारों के खिलाफ थाना केनाल में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया आरोपियो से पूछताछ दौरान पता चला हैकि राम कुमार पर 6, संदीप नागर पर 4, हरमन प्रीत के खिलाफ 5 और मनीष कुमार के खिलाफ 4 मामले दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएंगा। आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab: सरकारी Hospital में Doctors ने लगाया धरना, OPD सेवा की बंद, देखें वीडियो

    Punjab: सरकारी Hospital में Doctors ने लगाया धरना, OPD सेवा की बंद, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर धरने पर बैठ गए है। इस दौरान डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी है। हड़ताल में नर्स के साथ अन्य स्टाफ के कर्मी धरने पर बैठ गए है। डॉक्टरों का कहना है कि मोहाली विजिलेंस ने सरकारी अस्पताल में तैनात कर्मचारी को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया, जिसका विरोध किया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा लगातार दूसरे दिंग ओपीडी सेवा बंद की हुई है। हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। ऐसे में कल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    उन्होंने बताया कि बठिंडा की ओर से लिंग परीक्षण के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था, जोकि टीम कल बठिंडा से लिंग परीक्षण मोबाइल में छापेमारी करने के लिए गई थी। इस टीम में सरकारी अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे। आरोप है कि विजिलेंस द्वारा कर्मी पर ही मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसका किसी भी तरह का कोई दोष नहीं था।

    जिसके संबंध में सरकारी अस्पताल में सीएमओ और लिंग जांच टीम के प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया और न ही कर्मचारी का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि बेकसूर कर्मी को गिरफ्तार करने के चलते वह उसके समर्थन में उतरे है और सरकारी अस्पताल में धरना लगाकर हड़ताल की गई है। उनका कहना है कि जब तक कर्मचारी को रिहा नहीं किया जाएगा, हमारी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

  • Punjab: हाईवे पर लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: हाईवे पर लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः हाईवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ ​​दीपा पुत्र करम सिंह निवासी गांव अजनौद जिला लुधियाना, जगसीर सिंह उर्फ ​​गनी पुत्र रणजीत सिंह निवासी बस्ती नंबर-6 बीर तालाब बठिंडा और धरमिंदर सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र अजमेर सिंह निवासी सीड़ी के रूप में हुई है।

    इस संबंधी मनजीत सिंह पीपीएस डीएसपी बठिंडा ग्रामीण ने प्रेस कॉन्फ्रैंस करते बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि आरोपी अक्सर लोगों को रास्ते में रोकर लूट की वारदात को अंजाम देते है जिस संबंधी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर उन्हें काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करके पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab: धरने पर बैठे सरकारी Hospital में Doctors, कल बंद रहेंगी OPD सेवा, देखें वीडियो

    Punjab: धरने पर बैठे सरकारी Hospital में Doctors, कल बंद रहेंगी OPD सेवा, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर धरने पर बैठ गए है। इस दौरान डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी है। हड़ताल में नर्स के साथ अन्य स्टाफ के कर्मी धरने पर बैठ गए है। डॉक्टरों का कहना है कि मोहाली विजिलेंस ने सरकारी अस्पताल में तैनात कर्मचारी को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया, जिसका विरोध किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कल भी ओपीडी सर्विस बंद रहेगी। हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। ऐसे में कल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    उन्होंने बताया कि बठिंडा की ओर से लिंग परीक्षण के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था, जोकि टीम कल बठिंडा से लिंग परीक्षण मोबाइल में छापेमारी करने के लिए गई थी। इस टीम में सरकारी अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे। आरोप है कि विजिलेंस द्वारा कर्मी पर ही मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसका किसी भी तरह का कोई दोष नहीं था।

    जिसके संबंध में सरकारी अस्पताल में सीएमओ और लिंग जांच टीम के प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया और न ही कर्मचारी का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि बेकसूर कर्मी को गिरफ्तार करने के चलते वह आज उसके समर्थन में उतरे है और सरकारी अस्पताल में धरना लगाकर हड़ताल की गई है। उनका कहना है कि जब तक कर्मचारी को रिहा नहीं किया जाएगा, हमारी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

  • Punjab: National Highway पर Truck driver को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, 3 के खिलाफ केस दर्ज

    Punjab: National Highway पर Truck driver को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, 3 के खिलाफ केस दर्ज

    बठिंडाः जिले के बीकानेर नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों के पीछा करने पर आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ​​​​​​​बठिंडा के गांव जस्सी बाग वाली के समीप लुधियाना से ट्रक लेकर आ रहे चालक को 3 बदमाशों ने बंधक बना लिया, और ट्रक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर को शोर मचाता देख राहगीरों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद आरोपी ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ड्राइवर अपना ट्रक लेकर चलाया गया। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद थाना संगत पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बदमाशों की पहचान नवदीप सिंह निवासी अजनोद, जगसीर सिंह निवासी बीड़ तालाब और धर्मेंद्र निवासी सीडिया वाला मोहल्ला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: तस्कर की 1.76 करोड़ की नगदी सहित 7 बैंक खाते किए फ्रीज, देखें वीडियो

    Punjab: तस्कर की 1.76 करोड़ की नगदी सहित 7 बैंक खाते किए फ्रीज, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 1 करोड़ 7 लाख 6 हजार रुपये की रकम पकड़ी है। वहीं पुलिस ने 7 बैंक खाते फ्रीज कर दिए है। नशा तस्करों के पास से व्यावसायिक मात्रा में नशा बरामद किया गया है और उनकी चल-अचल संपत्ति को जब्त कर 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के केस तैयार करके सक्षम ऑथोरिटी दिल्ली के पास भेजकर फ्रीज करवाए जा रहे है।

    मामले की जानकारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह प्रभारी एफआईयू बठिंडा ड्रग डीलरों/तस्करों द्वारा बनाई गई चल और अचल संपत्तियों का कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से 68-एफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला तैयार करके सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजते हैं। प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद चल और जिला पुलिस को आदेश दिए जाने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा नशीली दवाओं की आय से बनाई गई अचल संपत्ति को फ्रीज या जब्त कर लिया जाता है।

    एसएसपी बठिंडा दीपक पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बठिंडा पुलिस द्वारा तरसेम चंद उर्फ ​​ढपई पुत्र सुखदेव राम निवासी वार्ड नंबर 7 बोहर वाला चौक मौर मंडी के खिलाफ मुकदमा नंबर 248 दिनांक 8.12.2018 दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से 44,000 नशीली गोलियां, 1060 नशीली कैप्सूल, 19 नशीली शीशियां, एक जैन कार, एक ब्रिजा कार जैसी व्यावसायिक मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं थी। जिसके बाद 7 बैंक खाते सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा फ्रीज कर दिए गए थे।

    तरसेम चंद उर्फ ​​ढपई के बैंक में कुल 7 खाते थे, जिनमें बैंक खातों में कुल रकम करीब 1 करोड़ 7 लाख 6 हजार रुपये थी, जिनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही तरसेम चंद उर्फ ​​ढपई के खिलाफ मुकदमा नंबर 88 दिनांक 20.6.2024 और/अथवा 22ए/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना तलवंडी साबो के तहत 20,42,470 नशीली कैप्सूल (मेडिकल एक्ट), 3,68,250 नशीली गोलियां (मेडिकल एक्ट)। ), 3580 किट, 176 नशीली गोलियाँ, विभिन्न करेंसी नोट बरामद किये गये। जिसका केस तैयार करके सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आदेश पारित होने पर सम्बन्धित व्यक्ति की अवैध सम्पत्ति को जब्त कर लिया जायेगा।

  • Punjab: पत्नी से सताए पति ने लगाया फंदा

    Punjab: पत्नी से सताए पति ने लगाया फंदा

    बठिंडा : पत्नी द्वारा झगड़ा करने से नाराज पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसकी पहचान कुलदीप सिंह (22 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर में गत रात कुलदीप सिंह का पत्नी से झगड़ा हो गया। जिससे परेशान कुलदीप सिंह ने फंदा लगाकर कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

    लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे फंदे से उतार लिया। युवक की आवाज बन्द हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, साहिब सिंह एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

  • Punjab : जमानत पर बाहर आए नौजवान की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    Punjab : जमानत पर बाहर आए नौजवान की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    बठिंडा : मौड़ मंडी में कल ट्रक यूनियन के पास गुंडागर्दी का मामला सामने आया था। इस दौरान जसपाल नामक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार जसपाल की इलाज दौरान मौत हो गई। जिसकी पुष्टि डीएसपी मोर मंडी ने की। डीएसपी ने बताया कि कल मंडी ट्रक यूनियन के पास दो आरोपियों ने मृतक जसपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला किया था और वहां से फरार हो गए थे, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी आज इलाज दौरान मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक हत्या के मामले में नामजद था और जमानत पर था। 2020 में मौड़ मंडी में एक हत्या हुई थी, जिसमें मृतक नामजद था और जमानत पर बाहर आया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने अपनी दुश्मनी निकालने के लिए उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: हथियारों से लैस युवकों ने एक नौजवान पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab: हथियारों से लैस युवकों ने एक नौजवान पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः मौड़ मंडी में रविवार ट्रक यूनियन के पास एक नौजवान पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान आसपास सैकड़ों लोग पास खड़े रहे लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया। हमलावरों के फरार होने के बाद घायल युवक को कुछ लोगों ने स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान जसपाल सिंह चनवी वासी मौड़ के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घायल जसपाल सिंह तलवंडी साबो में हुए एक मर्डर के केस में आरोपी था व कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। माना जा रहा है कि हमला करने वाले लोग उक्त केस में मृतक व्यक्ति के जानकार व परिजन थे जिन्होंने पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए युवक पर जानलेवा हमला किया। इस घटना की वायरल हो रही वीडियो में दो युवक जसपाल सिंह पर ताबड़तोड़ हथियारों से बीच सड़क में हमला कर रहे हैं। हमलावरों ने जसपाल की टांगों व बाजू पर वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ही घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। इस मामले में एसएसपी दीपक पारिक ने कहा कि आरोपियों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
  • Punjab : नशे के खात्मे को लेकर पुलिस ने उठाया यह कदम, देखें वीडियो

    Punjab : नशे के खात्मे को लेकर पुलिस ने उठाया यह कदम, देखें वीडियो

    बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम के बीच पंजाब पुलिस ने इस गंभीर मुद्दे के विरुद्ध लड़ाई में लोगों के साथ बैठक की। पुलिस ने विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान शुरू किया है।

    बठिंडा के डीएसपी सिटी वन और SHO ने थाने की ओर से नशे के खिलाफ अर्जुन नगर मोहल्ले में लोगों के साथ बैठक की। नशे के कोड़ को खत्म करने के लिए बठिंडा पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने लोगों के साथ बैठक की जा रही है और नशा तस्करों को पकड़ने के लिए लोगों से सहयोग की मांग की।