Category: Chandigarh|Mohali

  • Punjab News: Aura Garden में भीषण आग लगने की Cctv Footage आई सामने

    Punjab News: Aura Garden में भीषण आग लगने की Cctv Footage आई सामने

    मोहाली। हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर के पास स्थित जीरकपुर-शिमला रोड पर बने Aura गार्डन बैंक्वेट हॉल में पिछले रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई थी। जिसकी आज सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि आतिशबाजी के चलते चिंगारी गिरने से आग लग जाती है। इसके बाद देखते-देखते ही आग फैल जाती है। फिर मौके पर मौजूद लोग इधर से उधर भागते नजर आ रहे हैं।

    रविवार को Aura गार्डन में लगी थी भीषण आग
    Aura गार्डन बैंक्वेट हॉल में पिछले रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई थी। जिसके बाद शादी समारोह में पहुंचे लोग खाना और डांस छोड़कर भागने लगे थे।

    शादी समारोह के दौरान मचा था हड़कंप
    हॉल के अंदर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी आग लग गई। धुआं फैलते ही मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कई गाड़ियों और सजावट का सामान आग की लपटों में घिर गया।

    पास के बैंक्वेट हॉल तक पहुंच गई आग
    आग इतनी भीषण थी कि Aura Garden के साथ लगते Shekho Banquet Hall तक लपटें पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Punjab को किया आपदा प्रभावित राज्य घोषित, 1400 गांव हुए जलमग्न

    Punjab को किया आपदा प्रभावित राज्य घोषित, 1400 गांव हुए जलमग्न

    तरनतारनः पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। इस समय प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1400 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। नदियों का बढ़ता जलस्तर तरनतारन जिले के लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। ब्यास और सतलुज नदी से सटे लगभग 55 गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है क्योंकि लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में धुस्सी बांध कमजोर है।

    हालांकि पुलिस प्रशासन ने भी देर रात तक राहत कार्यों में सहयोग दिया, लेकिन धुस्सी बांध की कमज़ोरी अभी तक दूर नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर के 324 गांवों पर पड़ा है। अमृतसर में 135, बरनाला में 134 और होशियारपुर में 119 गांव प्रभावित हुए हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं।

    इसी बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चेतावनी दी है कि नंगल इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और सतलुज के किनारे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। उन्होंने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। हरिके पत्तन हेड वर्क्स से 3 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित कर दिया है। इस पानी का असर फाजिल्का और फिरोजपुर के कई गांवों में पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में बाढ़ प्रभावित एरिया का जायजा लेने जाएंगे।

     

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में नोटिस जारी

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में नोटिस जारी

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, अब बिक्रम मजीठिया को चंडीगढ़ जिला अदालत ने एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके खिलाफ मानहानि केस में जारी किया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के पीएस (प्राइवेट सेक्रेटरी) पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने के मामले में की गई है। पीएस ने इस संबंध में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

    राजनीतिक गलियारों में यह मामला एक नया अध्याय खोल सकता है, जिससे मजीठिया की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दूसरी ओर, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में आज शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा मोहाली जिला अदालत के रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय में मजीठिया की रिमांड चुनौती याचिका पर सुनवाई 8 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है।

    हालांकि, आज मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सुनवाई के दौरान, पंजाब के एडवोकेट जनरल (एजी) ने दलील दी कि मजीठिया ने मोहाली अदालत के 26 जून, 2025 के आदेशों को चुनौती दी है, जो अब अप्रासंगिक हैं क्योंकि उसके बाद नए समन जारी किए गए हैं। इसके बाद अदालत ने मजीठिया के वकील को संशोधित याचिका दाखिल करने के लिए कहा।

  • Punjab News: इंडस्ट्री को राहत, CM Mann और Kejriwal ने पोर्टल किया लांच, देखें Live

    Punjab News: इंडस्ट्री को राहत, CM Mann और Kejriwal ने पोर्टल किया लांच, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। आज सीएम भगवंत मान और केजरीवाल ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और बड़ी कंपनियों को लाने के लिए सरकार फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल तैयार शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से इंडस्ट्री से जुड़ी सारी मंजूरी 45 दिन में मिलेंगी। कहीं से भी बैठकर यह आवेदन हो पाएगा। सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    पंजाब सरकार का दावा है कि राज्य में अब तक करीब 88 हजार करोड़ का निवेश उनकी सरकार आने के बाद हो चुका है। करीब 4 लाख लोगों को रोजगार मिला है। नई लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क नीति लागू की गई है। ग्रीन स्टांप पेपर व सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है। इसके अलावा सरकार ने नियम आसान बनाए हैं। इससे राज्य में निवेश होगा। राज्य में इंडस्ट्री को लाने के लिए पहले से ही सक्रिय है।

    अब सरकार की तरफ से इन्वेस्ट पंजाब से एक बिल्कुल अलग दफ्तर स्थापित किया हुआ है। इसमें कोई व्यक्ति अपनी इंडस्ट्री स्थापित करना चाहता है, तो उसे एक बार जमीन आदि देखकर पंजाब के दफ्तर में आवेदन करना होता है। उसके बाद सारी मंजूरियां 15 से 17 दिन में दिलाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया होती है। वहीं, इसी दफ्तर में रजिस्ट्री की सुविधा भी है। वहीं, साइट पर सारी जानकारी अपडेट की जाती है। हालांकि अब ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा पहली बार शुरू हो रही है। इस दौरान कई तरह की मंजूरियां लेनी पड़ती हैं।