Punjab News: Aura Garden में भीषण आग लगने की Cctv Footage आई सामने

मोहाली। हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर के पास स्थित जीरकपुर-शिमला रोड पर बने Aura गार्डन बैंक्वेट हॉल में पिछले रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई थी। जिसकी आज सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि आतिशबाजी के चलते चिंगारी गिरने से आग लग जाती है। इसके बाद देखते-देखते ही आग फैल जाती है। फिर मौके पर मौजूद लोग इधर से उधर भागते नजर आ रहे हैं।

रविवार को Aura गार्डन में लगी थी भीषण आग
Aura गार्डन बैंक्वेट हॉल में पिछले रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई थी। जिसके बाद शादी समारोह में पहुंचे लोग खाना और डांस छोड़कर भागने लगे थे।

शादी समारोह के दौरान मचा था हड़कंप
हॉल के अंदर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी आग लग गई। धुआं फैलते ही मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कई गाड़ियों और सजावट का सामान आग की लपटों में घिर गया।

पास के बैंक्वेट हॉल तक पहुंच गई आग
आग इतनी भीषण थी कि Aura Garden के साथ लगते Shekho Banquet Hall तक लपटें पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *