Category: International|National

  • ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से PM Modi सम्मानित, दोनों देशों में हुए 4 बड़े समझौते, देखें वीडियो

    ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से PM Modi सम्मानित, दोनों देशों में हुए 4 बड़े समझौते, देखें वीडियो

    अकराः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने अपने देश के सर्वोच्चे पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 2 दर्जन से अधिक हो चुकी है। इस बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने घाना का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश के सवा सौ करोड़ वासियों को समर्पित किया है। इस दौरान भारत और घाना में द्विपक्षीय वार्ता के बाद 4 अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए।

    जिसमें पहला समझौता दोनों देशों ने कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए एक सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति जताई। इस समझौते का उद्देश्य पर्यटन और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना है। दूसरा समझौता घाना के इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल एंड आल्टरनेटिव मेडिसिन और भारत के आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के बीच पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में सहयोग के लिए समझौता हुआ। यह साझेदारी शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करेगी।

    तीसरा समझौता भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और घाना मानक प्राधिकरण के बीच गुणवत्ता मानकों, परीक्षण विधियों और प्रमाणन प्रक्रियाओं में सहयोग को लेकर बड़ा समझौता हुआ। यह दोनों देशों के व्यापारिक आदान-प्रदान को भी आसान बनाएगा। चौथा समझौता भारत और घाना ने एक स्थायी संयुक्त आयोग की स्थापना करने का निर्णय लिया है। यह आयोग विदेश मंत्रालय स्तर पर नियमित द्विपक्षीय संवाद, आर्थिक समीक्षा और रणनीतिक सहयोग को सुनिश्चित करेगा। इस आयोग के माध्यम से नीतिगत मुद्दों और विकास सहयोग पर समन्वय सुदृढ़ किया जाएगा।

    घाना का सर्वोच्च सम्मान हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “मैं घाना की जनता और सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ के अधिकारी की उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत व घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है। यह सम्मान भारत और घाना की मित्रता को और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की एक ज़िम्मेदारी भी है। भारत हमेशा घाना की जनता के साथ खड़ा रहेगा और एक विश्वसनीय मित्र व विकास साझेदार के रूप में योगदान करता रहेगा।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा और उपराष्ट्रपति प्रोफेसर नाना जेन ओपोकु-अग्येमांग के साथ बुधवार को राजधानी अकरा में प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के बाद दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ के स्तर तक विस्तार देने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा उनके पांच देशों के दौरे का पहला चरण है। पीएम मोदी को अब तक 24 देश सम्मानित कर चुके हैं। हाल ही में साइप्रस ने पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-III” से सम्मानित किया था।

    अब घान के सर्वोच्च सम्मान के साथ पीएम मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 2 दर्जन हो चुकी है। वार्ता के उपरांत एक संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और घाना ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत केवल घाना की विकास यात्रा में एक साझेदार नहीं है, बल्कि उसका सह-यात्री भी है। दोनों देशों ने संस्कृति और पारंपरिक चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के माध्यम से परस्पर सहयोग को और अधिक मजबूती देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

  • लंदन जा रहा Air India का विमान लौटा वापस, एडवाइजरी जारी, ये फ्लाइट्स हुई प्रभावित

    लंदन जा रहा Air India का विमान लौटा वापस, एडवाइजरी जारी, ये फ्लाइट्स हुई प्रभावित

    नई दिल्लीः इस्लामिक देश ईरान पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है। शुक्रवार की सुबह ईरान में इजरायल के हमलों के साथ हुई और कई परमाणु ठिकानों को टारगेट किया गया है। यह जंग और बढ़ने के आसार हैं और इसके चलते सुरक्षा के लिहाज से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरान के एयरस्पेस बंद करने का सीधा असर भारत पर हुआ। अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों के लिए जाने वाली भारतीय उड़ानों पर इसका असर दिखा है। एयर इंडिया ने अपनी कई उड़ानों को डायवर्ट किया है तो कुछ को उन्हीं एयरपोर्ट्स पर वापस बुलाया गया है, जहां से वे रवाना हुई थीं।

    एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं और कुछ फ्लाइट्स को वापस भेजा जा रहा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और क्षेत्र में एयरस्पेस को लेकर अनिश्चितताओं के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, ईरान में मौजूदा स्थिति के कारण वहां के हवाई क्षेत्र को बंद करने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया की उड़ानों का मार्ग बदला जा रहा है या उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

    एयर इंडिया ने प्रभावित उड़ानों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कौन-सी उड़ानों का रूट बदला गया है और कौन-सी उड़ानें वापस लौट रही हैं। एआई130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई (वियना की ओर परिवर्तित); एआई102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली (शारजाह की ओर परिवर्तित); एआई116 – न्यूयॉर्क-मुंबई (जेद्दा की ओर परिवर्तित); एआई2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली (मुंबई की ओर परिवर्तित गया; एआई129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो (मुंबई वापस लौट रही है); एआई119 – मुंबई-न्यूयॉर्क (मुंबई वापस लौट रही है)।

    एआई103 – दिल्ली-वाशिंगटन (दिल्ली वापस लौट रही है)। एआई106 – नेवार्क-दिल्ली (दिल्ली वापस लौट रही है)। एआई188 – वैंकूवर-दिल्ली (जेद्दाह की ओर परिवर्तित); एआई101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क (फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर परिवर्तित); एआई126 – शिकागो-दिल्ली (जेद्दाह की ओर परिवर्तित); एआई132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु (शारजाह की ओर परिवर्तित); एआई2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली (वियना की ओर परिवर्तित); एआई104 – वाशिंगटन-दिल्ली (वियना की ओर परिवर्तित); एआई190 – टोरंटो-दिल्ली (फ्रैंकफर्ट की ओर परिवर्तित); और एआई189 – दिल्ली-टोरंटो ( दिल्ली वापस लौट रही है)।

    एयरलाइन ने कहा कि इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया को खेद है और कंपनी यात्रियों के लिए आवास उपलब्ध करवाने के भी हर संभव प्रयास कर रही है। एयर इंडिया ने कहा, रिफंड ऑन कैंसलेशन और कॉम्प्लीमेंट्री रीशेड्यूलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हम अपने सभी यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह देते हैं।

    इससे पहले, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ईरान और इराक की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक एडवाइजरी जारी की। इस एडवाइजरी में यात्रियों को उनकी एयरलाइन को लेकर लेटेस्ट शेड्यूल और अपडेट्स चेक करने की सलाह दी गई। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भी इजरायल में भारतीय नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।