Category: Rashifal

  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ी किल्लत, 80 प्रतिशत पंप हुए ड्राई

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में 80% पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। शेष पंपों पर भी आज शाम तक का तेल बचा है। इसकी सप्लाई नहीं आई तो तेल के लिए हाहाकार मच जाएगा। प्रदेश के पेट्रोल पंपों में तीन दिन से सप्लाई नहीं आई। डीजल की कमी में सुंदनरगर में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) डिपो के सभी बस रूट बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी आज शाम तक HRTC की ज्यादातर बसें खड़ी हो जाएंगी। निगम के पास भी एक-दो दिन का ही डीजल बचा है। ट्रक पहले ही खड़े हो गए हैं। तेल के बगैर लोगों के छोटे वाहनों के पहिए भी जल्द थम जाएंगे।

    इस बीच हिमाचल के प्राइवेट बस और ट्रक ऑपरेटर भी नए हिंट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल पर बैठे देशभर के ड्राइवरों के समर्थन में उतर आए हैं। ड्राइवरों की हड़ताल से प्रदेश में हालात खराब होते जा रहे हैं। निर्माण सामग्री सीमेंट, रेत, सरिया, बजरी और हार्ड वेयर के सामान की सप्लाई दो दिन से बंद है। गैस, पेट्रोल-डीजल की भी बीते 48 घंटे से प्रदेश में सप्लाई नहीं आई। अब राशन का स्टॉक भी धीरे-धीरे कम होने लगा है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई तो कल से दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुएं दूध, दही, ब्रेड, मक्खन और सब्जियों की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा।
    निर्माण सामग्री नहीं आने से पहाड़ों पर घर बनाने के काम पर ब्रेक सी लग गई है, जबकि त्रासदी से उभर रहे हिमाचल में इन दिनों निर्माण कार्य को गति देने की जरूरत है। आज से ड्राइवरों की हड़ताल का असर परिवहन सुविधा पर भी नजर आने लगेगा।

    इसे देखते हुए HRTC ने बस रूट क्लब करने यानी जिस रूट पर दो बसें चलती है, वहां आज से एक ही बस भेजने का निर्णय लिया है। HRTC के MD रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि निगम के पास अब एक-दो दिन का ही डीजल बचा है। उन्होंने सभी जिलों के DC को पत्र लिखकर निगम की बसों को तेल उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवहन व्यवस्था न चरमराए। केंद्र सरकार ने हाल ही में हिट एंड रन मामले में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया है। इसमें केंद्र सरकार ने गाड़ी से टक्कर मारने के बाद भागने वाले ड्राइवर को 10 साल की सजा और 5 से 7 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया है। देशभर के ड्राइवर इसका विरोध कर रहे हैं।

    हालांकि पहले दो दिन तक प्रदेश में इसका आंशिक असर दिखा, लेकिन जैसे जैसे हड़ताल आगे बढ़ रही है प्रदेश के ड्राइवर, बस व ट्रक ऑपरेटर भी इनका समर्थन कर रहे हैं। हिमाचल पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी अमित नंदा ने बताया कि प्रदेश में 80% पंप ड्राई हो गए हैं। सप्लाई बहाल नहीं हुई तो आज शाम से किसी भी पंप पर तेल नहीं मिल पाएगा। केंद्र सरकार को सभी स्टेक-होल्डर के साथ बैठकर हड़ताल का समाधान निकालना चाहिए। कोटखाई में पेट्रोल पंप संचालक राजेंद्र चौहान ने बताया कि पंप पूरी तरह से ड्रॉई हो गया है। अब सप्लाई आने पर ही पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में भर पाएंगे। पेट्रोल-डीजल की किल्लत को देखते हुए सोलन में खाद्य आपूर्ति जिला कंट्रोलर ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल-डीजल की राशनिंग करने के निर्देश दिए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि 10 से 20 लीटर से ज्यादा तेल किसी भी गाड़ी में न डाला जाए।

  • बड़ी खबरः स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग ने जारी किए निर्देश, इसके बिना नहीं होगी पासिंग

    शिमलाः स्कूल बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना वीएलटीडी के अब स्कूल बसों की पासिंग नहीं होगी। परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और मोटर व्हीकल निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    वीएलटीडी लगने के बाद अभिभावक भी स्कूल बसों की लोकेशन देख सकेंगे। बता दें कि परिवहन मंत्रालय की ओर से भी इसको लेकर आदेश जारी हुए हैं। स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल बसों में वीएलटीडी लगने के बाद परिवहन विभाग के पास पूरी जानकारी होगी कि बस कब और कहां गई। इसके जरिये आपात स्थिति में बच्चों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी।

  • बस और कार की भीषण टक्कर में एक की मौ’त

    मंडीः किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पडगल के पास बस और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गलत दिशा से आ रही कार और एचआरटीसी बस में टक्कर हो गई। एचआरटीसी बस सरकाघाट से दिल्ली की ओर जा रही थी। जब बस कोठीपुरा से नीचे की ओर पडगल के पास पहुंची तो वहां पर मंडी भराड़ी पुल पर एक कार गलत दिशा में आ रही थी। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया।

    वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी तलसरी डाकघर कल्लर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू दी है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है। मंडी शहर में चैलचौक पेट्रोल पंप के पास दो निजी बसों की टक्कर से करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। घटना में चालक-परिचालक समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निजी बसों के चालकों का समझौता करवाकर जाम खुलवाया।

  • चिंतपूर्णी में शनिवार से होंगे नये ट्रैफिक नियम लागू

    चिंतपूर्णी में शनिवार से होंगे नये ट्रैफिक नियम लागू

    चिंतपूर्णी, (ENS): शनिवार से स्थानीय लोगों के लिए प्रशसन ने ट्रैफिक के नए नियम लागू कर दिए है। SDM अम्ब के आदेश अनुसार एम्बुलेंस और मंदिर वाहनों  के अलावा सभी वाहनों पर चिंतपूर्णी बैररियर के आगे सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रोक रहेगी।

    SDM ने बताया की लोडेड वाहनों  और पानी के टेंकरों को रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक अनुमति रहेगी। शंभू बैरियर से पुलिस बैरियर तक बिशेष अनुमति प्राप्त बाहनों के अतिरिक्त शेष वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इसके इलावा लोकल वाहनों को इस क्षेत्र से गाड़ी ले जाने के लिए परमिट लेने होंगे। पर्यटको के वाहनों को होटल तक जाने के लिए शाम 5 से 9 बजे तक अनुमति होगी। सड़क के किनारो पर पार्किंग नहीं होगी।

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके

    पंजाब के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके

    बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 आंकी गई। बताया जा रहा है कि यह झटके दो से तीन बार महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन के भीतर लगभग 13 किलोमीटर गहराई में रहा। जिन लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, उनमें कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल लाए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके दोपहर बाद 2 बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए।

    बता दें कि नेपाल में हाल ही में भूकंप से हुई तबाही से लोग डरे व सहमे हुए हैं। इससे हिमाचल के लोग भी हर डरे-डरे रहते हैं क्योंकि भूकंप की दृष्टि से हिमाचल के कई जिले अंति संवेदनशील जोन में पड़ते है। इनमें शिमला, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा के कई क्षेत्र शामिल हैं।

  • DGP की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज के दिए आदेश, जाने मामला 

    कांगड़ाः हिमाचल हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडू की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, हिमाचल हाईकोर्ट ने डीजीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। कोर्ट ने अब तक कारोबारी निशांत की शिकायत पर FIR नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए कि कारोबारी निशांत के परिवार को पुलिस प्रोटेक्शन दी जाए। अब इस मामले की सुनवाई 22 नवंबर को होगी। इसमें कोर्ट देखेगा कि पुलिस ने अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई की। दरअसल, हिमाचल से संबंध रखने वाले कारोबारी निशांत ने अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए डीजीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रखी है। कोर्ट ने कारोबारी द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी शिमला व एसपी कांगड़ा ने स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी। दोनों जिलों के एसपी ने आज इसे कोर्ट में दाखिल कर दिया है।

    इस दौरान कोर्ट ने संजय कुंडू पर कांगड़ा में एफआईआर करने के आदेश दिए। जाहिर है कि इससे डीजीपी कूंडू की मुश्किलें बढ़ेगी। अप्रैल 2024 में रिटायरमेंट से पहले संजय कुंडू नए विवाद में घिर गए हैं।वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी कारोबारी की शिकायत की जांच के निर्देश दे रखे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है। एफआईआर दर्ज करने से पहले कारोबारी की शिकायत देखी जाएगी। आरोप सही पाए गए तो नियमों के तहत कार्रवाई करेंगे। निशांत शर्मा ने SP शिमला को दी शिकायत में अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि डीजीपी कुंडू ने उनके खिलाफ छोटा शिमला थाने में झूठा मुकद्दमा दर्ज कराया है। ‌बकौल निशांत, डीजीपी ने उन्हें बार-बार फोन करके शिमला बुलाया।

    इतना ही नहीं डीजीपी-एसएचओ पालमपुर ने भी उन्हें कई बार फोन किया और बोला कि डीजीपी ने शिमला बुलाया है। निशांत के अनुसार, वह आम नागरिक है। उनका ऐसा कोई विवाद नहीं है, जिसकी वजह से डीजीपी उन्हें बुलाएं। निशांत ने बताया कि नोएडा स्थित घर के आंगन में उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। इसकी हरियाणा पुलिस जांच कर रही है। निशांत के अनुसार, हरियाणा में जो विवाद चल रहा है, वह हिमाचल के रिटायर ब्यूरोक्रेट के भाई से जुड़ा है। इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा कि हिमाचल के डीजीपी ने उन्हें बार-बार मिलने क्यों बुलाया।

    वहीं डीजीपी संजय कुंडू को कारोबारी ने धर्मशाला में हुए हमले के बाद शिकायत भेजी थी। डीजीपी ने इस शिकायत में इस्तेमाल शब्द को अभद्र व अपमानजनक बताते हुए 4 नवंबर को छोटा शिमला थाने में निशांत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। डीजीपी द्वारा दी शिकायत में उन्होंने निशांत के आरोप मनगढ़ंत व व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले बताए, क्योंकि यह ईमेल अलग अलग अधिकारियों को भेजी गई है। डीजीपी की शिकायत के तीन दिन बाद निशांत ने भी एसपी शिमला को ईमेल करके शिकायत भेजी और डीजीपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। निशांत ने मुख्यमंत्री को एक ओर शिकायत भेजकर संजय कुंडू को पद से हटाने की मांग की है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि सीनियर अधिकारी के पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

  • कार और बस की भयानक टक्कर में 4 घायल

    कांगड़ाः नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुनेहड़ के समीप आज प्रात: निजी यात्री बस और एक कार की जोरदार टक्कर होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरोटा सूरियां से पालमपुर की ओर जा रही कार तथा कांगड़ा की ओर जा रही निजी यात्री बस की बनेर खड्ड पुल के समीप जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु टांडा मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। घायलों में सुरजीत कुमार, अनीता, परिलक्षिता तथा लक्षिता शामिल है। मौके पर पहुंची नगरोटा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में हुई SnowFall, ये रास्ते हुए बंद, देखें वीडियो 

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को येलो अलर्ट के बीच अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू काजा और शिंकुला दर्रा भी यातायात के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा, कोकसर और सिस्सू बर्फ से लकदक हो गए हैं। वहीं  ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया  है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है।मिली जानकारी के मुताबिक लाहुल की चंद्रा वैली में करीब 12 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है वहीं रोहतांग, कुंजम, बारालाचा और शिंकुला दर्रा में 20 से 35 सेंटीमीटर तक हिमपात होने की सूचना है।

    सीमा सडक़ संगठन के फीडबैक के बाद लाहुल-स्पीति प्रशासन ने मनाली लेह सामरिक मार्ग दारचा से आगे बंद कर दिया है, वहीं मनाली-ग्राम्फू-कुंजम के साथ कोकसर-रोहतांग मार्ग भी ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है। हालांकि दारचा-शिंकुला-जांसकर और तांदी-किलाड़ मार्ग वाहनो की आवजाही के लिए खुला है। बीआरओ 70 आरसीसी के ओसी मेजर रवि शंकर ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मनाली लेह मार्ग दारचा से आगे बंद कर दिया है।

    उपायुक्त लाहुल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि कोकसर-कुंजम-काजा के साथ कोकसर-रोहतांग मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया गया है, जबकि अटल टनल होकर केलांग-मनाली और मनाली किलाड़ मार्ग खुला है। शिमला में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 29.0, कांगड़ा में 27.6, भुंतर में 26.4, मंडी में 26.3, धर्मशाला में 25.0, नाहन में 24.5, चंबा-सोलन में 24.1, शिमला में 19.2, मनाली में 17.4, कल्पा में 15.8 और केलांग में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, कल्पा में 1.6, मनाली में 4.4, शिमला में 9.6 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

  • दर्दनाक हादसा: खाई में जीप गिरने से 4 की मौ’त, 7 घायल

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास बुधवार शाम करीब 4:00 बजे एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार अधिकतर लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। हादसे के समय जीप(टेंपो ट्रैक्स) चालक सहित 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

    घायलों को एंबुलेंस में कोटली अस्पताल लाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चार शवों को कोटली अस्पताल में रखा गया है। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मंडी लाया जाएगा। गुरुवार तक शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया जाएगा। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की तलाश की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 2 की मौ’त 

    बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के घुमारवीं में आज दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत दाबला के सोई गांव में एक कार के पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनो व्यक्ति एक ही कार में किसी सेवानिवृत समारोह से वापस लौट रहे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

    अंदेशा जताया जा रहा है कि हादसा रात को हुआ होगा और आवाजाही न होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात को जब घायल व्यक्ति को कुछ होश आया तो उसने अपने फोन से लोगों को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए जहां पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा तीसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सरवन कुमार पुत्र सुखराम गांव सोई टिक्करी आयु 62 वर्ष व श्याम सुंदर निवासी दाबला आयु 60 वर्ष की मृत्यु हो गई जबकि रामपाली निवासी दाड़ी घायल है। यह तीनों कार एचपी 23सी 3250 में वापस लौट रहे थे कि यह हादसा पेश आया। मृतक श्याम सुंदर घुमारवीं में ज्वेलर शॉप चलाता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है।