कार और बस की भयानक टक्कर में 4 घायल

कांगड़ाः नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुनेहड़ के समीप आज प्रात: निजी यात्री बस और एक कार की जोरदार टक्कर होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरोटा सूरियां से पालमपुर की ओर जा रही कार तथा कांगड़ा की ओर जा रही निजी यात्री बस की बनेर खड्ड पुल के समीप जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु टांडा मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। घायलों में सुरजीत कुमार, अनीता, परिलक्षिता तथा लक्षिता शामिल है। मौके पर पहुंची नगरोटा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *