Category: Rashifal

  • मकान में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    मकान में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के साथ लगते काइस सौर गांव में सुबह नौ बजे एक मकान में आग लग गई। मकान में आग लगने में गांव में अफरा तफरी का माहौल बना। स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर अपने स्तर पर मकान में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग ने इस कदर अपना रौद्र रूप धारण कर लिया था कि आग पर काबू पाना मुश्किल हुआ। स्थानीय व्यक्ति लाल चंद ने मकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।

    जैसे ही दमकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना मिली तो दमकल विभाग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच पाती तब तक आग ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया था। हालांकि, दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। मकान में आग लगने की घटना का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है।

    आग लगने से हालांकि कोई जानहानि का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मकान के साथ-साथ मकान के अंदर का सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया है। दमकल विभाग द्वारा आग लगने के कारणों व आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग के अधिकारी ठाकुर चंद ने बताया कि मकान सड़क से काफी दूर है। ऐसे में आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • पहाड़ों से मलबा गिरने के बाद गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पहाड़ों से मलबा गिरने के बाद गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मुबारकपुरः होशियारपुर चिंतपूर्णी मार्ग पर मुबारकपुर और भरवाईं के बीच पहाड़ी पर मलबा गिरने से चलती गाड़ी में आग लग गई, जिसके बाद गाड़ी में सवार लोग बाहर निकलकर भाग गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुआ। लेकिन गाड़ी की बात करें तो गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है और आग लगने की वजह से गाड़ी बुरी तरह जल गई। हालांकि, गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है और न ही यह पता चल पाया है कि यह गाड़ी कहां जा रही थी।

    दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर अंदर बैठे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन घरों में पानी घुस जाने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश ने सितंबर 1988 के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पूरे क्षेत्र में तबाही का फैलाकर लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर खलबली मजा दी है। समाचार लिखें जाने तक बारिश की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन अभी पूरी तरह रुकी नहीं है। उधर, प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। एसडीएम व तहसीलदार ने राहत कार्य के लिए रूपरेखा तैयार कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

  • स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

    स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

    अंबः उपमंडल अंब में मंगलवार की बारिश ने पिछले 35 बर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तबाही का मंजर ऐसा था कि घर हो या दफ्तर, हर तरफ पानी ही पानी था। सुबह साढ़े 5 बजे शुरू हुई बारिश लगातार करीब चार घंटे तक जारी रही। मूसलाधार बारिश के बीच बिजली चमकने के साथ-साथ बादलों की गडग़ड़ाहट देख लोग बुरी तरह सहम गए। जैसे ही भारी बारिश की सूचना डीसी ऊना के पास पहुंची, तो उन्होंने उपमंडल अंब के सभी स्कूलों में छुट्टी करने का फैसला लिया। 

  • महंगाई का झटका: सीमेंट के दामों में हुई बढ़ोतरी, नई दरें लागू

    महंगाई का झटका: सीमेंट के दामों में हुई बढ़ोतरी, नई दरें लागू

    हिमाचलः प्रदेश में तीनों बड़ी कंपनियों ने सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होने से आम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रदेश में अल्ट्राटेक, अंबुजा और एसीसी सीमेंट कंपनी ने दामों में बढ़ोतरी की है। वहीं सूत्रों के अनुसार आगामी कुछ दिनों में सीमेंट के दामों में पांच रुपये और बढ़ोतरी होने की संभावना है। एसीसी सीमेंट का दाम 430 रुपये से बढ़कर 440 रुपये हो गया है। जबकि एसीसी गोल्ड के दाम 470 से 480 रुपये हो गए हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट के दामों में भी 10 रुपये बढ़ोतरी हुई है।

    अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 430 रुपये प्रति बैग से बढ़कर 440 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। अंबुजा सीमेंट के दाम 430 रुपये प्रति बैग से बढ़ाकर 440 रुपये प्रति बैग किए गए हैं। प्रदेश में सभी सीमेंट कंपनियों की ओर से एक साथ दामों में बढ़ोतरी की है। बढ़े दाम बीती रात 12:00 बजे से लागू कर दिए गए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होने से निर्माणाधीन मकानों के मालिकों का बजट बिगड़ गया है। एसीसी सीमेंट के विक्रेता किशन लाल एंड सन्स के मालिक पवन बरूर और सत्या प्रकाश एंड कंपनी के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि सीमेंट के दामों में 10 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी हुई है।

  • अस्थायी तौर पर रोकी गई मणिमहेश यात्रा, एडवाइजरी जारी

    अस्थायी तौर पर रोकी गई मणिमहेश यात्रा, एडवाइजरी जारी

    भरमौरः हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर में भारी बारिश के चलते मणिमहेश यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत हड़सर से आगे यात्रा करने के लिए रोका गया है। उपमंडलाधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह ने यह जानकारी दी। कहा कि बारिश के चलते एडवाइजरी जारी की गई है कि जो श्रद्धालु अभी जिस स्थान पर सुरक्षित हैं वे उसी स्थान पर रुके रहे। वह आगे यात्रा करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि बीते कल से बारिश का दौर जारी है जिस कारण यात्रियों से आग्रह है कि बारिश के रुकने तक यात्रा करने से परहेज करें।

    यूं कहें कि विदाई से पहले हिमाचल प्रदेश में मॉनसून  मुखर हो गया है। फिलहाल, 19 सिंतबर यानी आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, कांगड़ा जिले में कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। कांगड़ा के देहरा गोपीपुर में 139 एमएम, नगरोटा सूरियां में 108 एमएम और गुलेर में 106 एमएम पानी बरसा है। इसी तरह कांगड़ा में तूफान भी आया है। इसके अलावा, प्रदेश के धर्मशाला में 22 एमएम, कांगड़ा शहर में 44 एमएम, चंबा में 18, डलहौजी में 17 एमएम और पालमपुर में 16 एमएम बरसात दर्ज की गई है।

  • माता चिंतपूर्णी मार्ग हुआ बंद, सड़क पर लगा लंबा जाम

    माता चिंतपूर्णी मार्ग हुआ बंद, सड़क पर लगा लंबा जाम

    होशियारपुरः हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ी खबर सामने आई है। होशियारपुर चिंतपूर्णी मार्ग पर गगरेट के पास स्थित एक प्रसिद्ध रेस्तरां से 2 किलोमीटर की दूरी पर भूस्खलन के कारण एक पेड़ सड़क के बीच में गिर गया। इसके चलते होशियारपुर-चिंतपूर्णी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालांकि इस बीच लोगों द्वारा स्वयं अपने स्तर पर सड़क की सफाई का प्रयास शुरू कर दिया गया।

    इस पूरे मामले की वीडियो भी सामने आई है, जो अब वायरल हो रही है।  वहीं आपको बता दें कि आज मंगलवार होने के कारण बड़ी गिनती में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक होने के लिए जा रहे है। वहीं हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में भयानक हालात पैदा होने से काफी ज्यादा नुक्सान भी हुआ। ऐसे में आम लोगों से अपील की जा रही है कि हिमाचल घूमने के लिए जा रहे है तो अभी परहेज कर सरकार और प्रशासन का सहयोग करे।

      

  • शीतला माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी

    शीतला माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी

    कुल्लूः जिला कुल्लू में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में शीतला माता मंदिर सरवरी में एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस बार चोर ने माता पर चढ़ाया चांदी का छत्र व सोने की आंखें चुरा ली। चोर का यह सारा कारनामा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मंदिर कमेटी ने इसकी शिकायत कुल्लू पुलिस से की है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। मंदिर कमेटी के प्रमुख एवं पुजारी मदन शर्मा ने बताया कि बीते रोज दिन के समय करीब 11:30 बजे से लेकर 2 बजे तक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। जिसे देखते हुए मंदिर के बाहर ताला लगाया गया है, लेकिन चोर फिर भी मंदिर को अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार भी शातिर ने चोरी के कई हथकंडे अपनाए। जो कि सब मंदिर में लगे कैमरे में कैद हो गया है।

    पुजारी मदन शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पहले चोर ने डंडे की सहायता से माता की एक पिंडी से पहले चांदी का छत्र निकाला फिर सोने की आंखें निकाल कर चोरी कर ली। मदन शर्मा ने कहा कि मंदिर में एक साल के भीतर कई बड़ी चोरियां हो चुकी हैं। इससे पहले मंदिर में मां काली के सोने के आभूषण, फिर उनके गले से नोटों का हार तक चोरी किया जा चुका है। चढ़ावे के लिए रखे दानपात्र में भी चोरी की कोशिशें की गई हैं। पुजारी मदन शर्मा ने बताया कि इसके अलावा मंदिर में लगी तांबे की घंटी पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया था।

    पुलिस में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस भी कुछ खास मदद नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि कई बार स्कूल के कुछ बच्चों को भी दानपात्र से पैसे निकालते हुए पकड़ा जा चुका है, जिन्हें बाद में उनके घर वालों के हवाले कर दिया गया। पुजारी मदन शर्मा ने मंदिर में आने वाले भक्तों से आग्रह किया है कि मंदिर में चढ़ाए गए पैसों को बाहर ना रख कर दानपात्र में ही डालें और अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना मंदिर कमेटी या पुजारी को दें। वहीं, एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि मंदिर में चोरी को लेकर मंदिर कमेटी ने शिकायत की है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। चोर को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि मंदिर के आस-पास पुलिस गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए जाएंगे।

  • भयानक हादसाः सिलेंडर से भरी गाड़ी पलटने के बाद लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    भयानक हादसाः सिलेंडर से भरी गाड़ी पलटने के बाद लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    हमीरपुरः सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुजानपुर से संधोल की ओर गैस सिलेंडर लेकर जा रहा एक ट्रक जंगलबेरी के पास पलट गया। इस हादसे के दौरान सिलेंडर फट गया और ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

    आग की लपटे दूर-दूर से दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन में रखे सिलिंडरों में विस्फोट हुआ जिसके बाद धमाकों की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। मिली जानकारी के मुताबिक कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं।

  • मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की नदी में गिरी कार, 2 की मौत

    मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की नदी में गिरी कार, 2 की मौत

    कांगड़ाः मणिमहेश यात्रा से लौट रहे कांगड़ा के जसूर निवासी दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को रावी के बीच गिरी कार से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए भेज दिया गया। भरमौर -पठानकोट हाईवे पर गहरा के समीप सिन्धुवा नामक स्थान एक कार अनियंत्रित हो रावी नदी में जा गिरी।

    गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस टीम को दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने रावी नदी में उतरकर वाहन में फंसे दोनों शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचा। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

  • सिविल अस्पताल में बैड पर सोता मिला कुत्ता, सोशल मीडिया पर फोटाे वायरल

    सिविल अस्पताल में बैड पर सोता मिला कुत्ता, सोशल मीडिया पर फोटाे वायरल

    हमीरपुर : भोरंज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दम भरने वाली सरकारों के दावे तब हवा-हवाई हो जाते हैं जब ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के बैड पर कुत्ते आराम फरमा रहे हों। जी हां, हमीरपुर जिले में भोरंज सिविल अस्पताल में मरीजों के बैड पर रात को कुत्ते सोते हैं। भोरंज अस्पताल में लगे आपातकालीन चिकित्सा के बैड पर 13 सितम्बर की सुबह करीब सवा 3 बजे एक कुत्ता आराम कर रहा था, तो अस्पताल में मौजूद किसी ने उस बैड पर सोए हुए कुत्ते का फोटो खींच लिया और उसे वायरल भी कर दिया। फिर क्या था वायरल फोटो पर सोशल मीडिया में प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की खूब पोल खुली।

    उधर भोरंज सिविल अस्पताल के बीएमओ डाॅ. ललित कालिया का कहना है कि आपातकालीन चिकित्सा बैड अस्पताल के बरामदे में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि अस्पताल पुराने भवन में चल रहा है तथा अस्पताल में गेट नहीं है व अस्पताल में सिक्योरिटी न होने से रात को कुत्ते झुंडों में आ जाते हैं। इसलिए कई बार कुत्ते बैड पर भी सो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो डाॅक्टरों को भी ड्यूटी देना मुश्किल हो जाता है क्योंकि कुत्ते झुंडों में हमला करते हैं।

    उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को सिक्योरिटी के लिए लिखा है। सीएमओ डाॅ. आरके अग्निहोत्री का कहना है कि जिले में किसी भी सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी की व्यवस्था नहीं है तथा इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि भोरंज अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार हो गया है तथा अब अस्पताल वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।