माता चिंतपूर्णी मार्ग हुआ बंद, सड़क पर लगा लंबा जाम

होशियारपुरः हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ी खबर सामने आई है। होशियारपुर चिंतपूर्णी मार्ग पर गगरेट के पास स्थित एक प्रसिद्ध रेस्तरां से 2 किलोमीटर की दूरी पर भूस्खलन के कारण एक पेड़ सड़क के बीच में गिर गया। इसके चलते होशियारपुर-चिंतपूर्णी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालांकि इस बीच लोगों द्वारा स्वयं अपने स्तर पर सड़क की सफाई का प्रयास शुरू कर दिया गया।

इस पूरे मामले की वीडियो भी सामने आई है, जो अब वायरल हो रही है।  वहीं आपको बता दें कि आज मंगलवार होने के कारण बड़ी गिनती में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक होने के लिए जा रहे है। वहीं हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में भयानक हालात पैदा होने से काफी ज्यादा नुक्सान भी हुआ। ऐसे में आम लोगों से अपील की जा रही है कि हिमाचल घूमने के लिए जा रहे है तो अभी परहेज कर सरकार और प्रशासन का सहयोग करे।

  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *