Taarak Mehta के इस किरदार को मिला Legal Notice, जानें मामला

0
Taarak Mehta के इस किरदार को मिला Legal Notice, जानें मामला

Bollywood News : टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। शो के कई किरदार ऐसे हैं जो सालों से इस शो का हिस्सा हैं जो अब एक परिवार के रूप में काम कर रहे हैं। शो ने नए चेहरे को पहचान दी है और आज तारक मेहता के सितारों को लोग दिल से प्यार देते हैं। बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई इस शो को देखता है, लेकिन बीते 2 सालों से शो किसी ना किसी दांव पेंच में फंस ही जाता है, लेकिन इस बार शो नहीं बल्कि शो का एक पॉपुलर किरदार बुरा फंस गया है।

बता दें कि इस पॉपुलर शो में पॉपुलर सोनू का किरदार पलक सिधवानी निभा रही थीं, वहीं अब पलक को मेकर्स ने लीगल नोटिस भेज दिया है। पलक पर मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच का आरोप लगाया है। नोटिस में लिखा है कि पलक ने एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट कॉन्ट्रैक्ट के कई नियमों से खिलवाड़ की है। जिससे प्रोडक्शन कंपनी को काफी नुकसान भुगतना पड़ा है। इस नोटिस में यह भी लिखा है कि चेतावनी देने के बाद भी पलक ने यह सब जारी रखा। जिस वजह से मेकर्स को मजबूरी में एक्शन लेना पड़ा।

बता दें कि पहले तो पलक लीगल नोटिस को एक अफवाह बता रही थीं, लेकिन मेकर्स ने पलक की गलतफहमी को दूर करके उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है। इसके बाद पलक ने इस नोटिस का जवाब भी दिया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पलक इस शो को छोड़ देंगी। मेकर्स ने लीगल नोटिस के साथ ही एक्ट्रेस से मुआवजे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here