Congress को बड़ा झटका, सीनियर नेता ने छोड़ी पार्टी

0
Congress को बड़ा झटका, सीनियर नेता ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब सोनीपत में जसपाल आंतिल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। इससे पहले पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि इससे कांग्रेस को चुनाव में नुकसान हो सकता है।

विधानसभा चुनाव से पहले राई हलके में कांग्रेस को लगातार दूसरा बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया के बाद शुक्रवार को जसपाल आंतिल ने भी कांग्रेस साथ छोड़ दिया है। वह टिकट न मिलने के कारण नाराज थे।

जसपाल आंतिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा- उन्होंने कांग्रेस के लिए अपनी जमीन तक बेच दी। वे खेवड़ा गांव के रहने वाले हैं और 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके अलावा वे सोनीपत लोकसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।उन्होंने कहा कि वे पिछले 16 सालों से कांग्रेस में पूरी मेहनत से सेवा कर रहे थे। पत्रकारों के सामने ही उन्होंने अपने कार्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर भी उतार दी, जिससे उनकी नाराजगी और साफ झलकती है। यह घटना कांग्रेस के लिए चुनावी माहौल में और मुश्किलें पैदा कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here