Category: Rashifal

  • बड़ी खबरः यात्रियों से भरी बस को लगी आग, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः यात्रियों से भरी बस को लगी आग, देखें वीडियो

    शिमलाः राजधानी शिमला के लिफ्ट के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर एचआरटीसी की बस में अचानक आग लग गई। यह बस पुजारली से पुराना बस स्टैंड आ रही थी और लिफ्ट के समीप जैसे ही बस सवारयों को उतारने के लिए बस को रुकी तो इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बस से धुंए और आग की लपटें निकलने लगी। बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। इसी बीच बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारियां समय रहते नीचे उतर गई।

    वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आज कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। बस में आग लगने से लिफ्ट के पास दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी काफी देर तक बंद रही और लंबा जाम लगा रहा।वही एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    उनका कहना है कि यह बस स्कूल के बच्चों को छोड़ने गई थी और पुजारली से सवारियां लेकर वापस बस स्टैंड की ओर आ रही थी। लिफ्ट के समीप चालक ने जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका तो बस के इंजन में आग लग गई। उन्होंने कहा कि यह आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक का पता नहीं चल पाया है आग से बस को तो नुकसान हुआ है लेकिन किसी भी सवारी को कोई भी चोट नहीं आई है।

  • आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें

    आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें

    ऊना, (27 मार्च) सुशील पंडितप्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला में कुल 23 गांव चयनित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गावों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है ताकि वे गांव वास्तव में आदर्श ग्राम बन सके। उन्होंने बताया कि चयनित गावों में सरकार द्वारा दिशा-निर्देशानुसार सर्वेक्षण कार्य कर ग्राम विकास योजना तैयार करके राशि आवंटित की जा चुकी है। 
    उपायुक्त ने प्रधानों और सचिवों से कहा कि विकास कार्यों के लिए मुहैया करवाई गई धन राशि को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र भी दें ताकि दूसरी किश्त जारी की जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रहे कार्यों/पूर्ण किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट फोटो तथा वीडियो सहित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन गावं व पंचायतों में विवादग्रस्त कार्य है जो करना संभव नहीं हैं उन कार्यों को ग्राम विकास योजना में बदलाव हेतू अन्य कार्यों की सूची दो दिन के भीतर प्रस्ताव सहित जिला कल्याण अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें ताकि जिला अभिसरण समिति की सिफारिशों को निदेशालय स्तर पर सांझा किया जा सके तथा ग्राम विकास योजना को बदला जा सके।
    उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत द्वारा प्रदेश के 110 गावों को जिनकी जनसंख्या 500 और 40 प्रतिशत से अधिक है को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 13 नए गावों को चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित 13 नए गावों के सचिव/प्रधानों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि किस प्रकार ग्राम विकास योजना के कार्य किए जाने हैं तथा एक माह के भीतर सभी चयनित गावों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के उपरांत ग्राम विकास योजना का निर्माण कार्य करना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    इस मौके पर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, जिला चिकित्सा अधिकारी सुखद्वीप सिंह सिधू, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा सहित आदर्श ग्राम योजना में चयनित गावों के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।
  • बाइक की नील गाय से टक्कर में महिला की मौत और बेटा घायल

    बाइक की नील गाय से टक्कर में महिला की मौत और बेटा घायल

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा को जाने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर पड़ते थाना के तहत समूरकलां में बाइक की नील गाय से टक्कर होने से गुरमीतो देवी पत्नी मोहिंद्र सिंह, निवासी मोहखास, तहसील बंगाणा की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं। महिला के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा गया हैं।
    बंगाणा क्षेत्र के महिला गुरमीतो देवी अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर को जा रही थी। समूरकलां के पास बाइक के आगे नीलगाय आ गई। जिससे बाइक महिला व उसका बेटा घायल होकर सड़क पर गिर गए।
    स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान गंभीर रुप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। वहीं, जिला के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लेकर मामला दर्ज किया गया हैं।
  • नशे में गालियां देने वाले पर केस दर्ज

    नशे में गालियां देने वाले पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के गांव रायपुर मैदान की एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर नशे की हालत में गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतो देवी पत्नी साधू राम ने अपने पड़ोसी सोमनाथ सिंह पुत्र वतन चंद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि शनिवार देर शाम नशे की हालत में सोमनाथ हमें गालियां देने लगा। उसके बाद उसने मारपीट की और भविष्य में देख लेने की धमकी देकर उसके परिवार को डराता रहा। बंगाणा पुलिस थाने में सोमनाथ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

  • बड़ी ख़बरः पंजाब के पड़ोसी राज्य में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    बड़ी ख़बरः पंजाब के पड़ोसी राज्य में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आधिकारिक सूत्रों के अनसुार राहत की बात यह रही कि भूकंप के कारण जिले में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान कोई सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार के आसपास रही।

    इसका केंद्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर माना जा रहा है। भूकंप के झटके सुबह करीब 8.08 बजे दो सेकंड तक महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि चंबा जिला भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है और इसे उन पांच जोन में शामिल किया गया है जहां भूकंप की तीव्रता अधिक होने पर जानमाल की भारी तबाही हो सकती है। चंबा जिले में भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं।

  • बजट 2023ः कांग्रेस ने 30 हजार सरकारी नौकरी, सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए युवाओं को 40% सब्सिडी सहित किए कई बड़े ऐलान

    बजट 2023ः कांग्रेस ने 30 हजार सरकारी नौकरी, सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए युवाओं को 40% सब्सिडी सहित किए कई बड़े ऐलान

    शौकीनों को बड़ा झटकाः राज्य में महंगी होगी शराब 

    शिमलाः हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। वर्ष 2023-24 के लिए सीएम ने 53613 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। 2 घंटे 17 मिनट लंबे भाषण में सीएम ने हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने का ऐलान करते हुए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। शिमला के पास जाठिया देवी में नया शहर बसाने का ऐलान करते हुए बजट में इसकी डीपीआर बनाने के लिए 1373 करोड रुपए दिए गए। हिमाचल में 75 साल से कोई नया शहर नहीं बसा है।

    भारी कर्ज से जूझ रहे हिमाचल में सरकार की इनकम बढ़ाने के मकसद से मुख्यमंत्री ने शराब पर काउ-सेस लगाने का ऐलान किया। राज्य में प्रतिबोतल 10 रुपए काउ-सेस वसूला जाएगा। सरकार के इस कदम से राज्य में शराब महंगी होगी। उन्होंने अलग-अलग विभागों में 30 हजार पद भरने की घोषणा भी की।

    सीएम ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए देने की कांग्रेस की गारंटी को फेजवाइज पूरा किया जाएगा। इसके अलावा राज्य की 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए, प्राइवेट ई-बस और ई-ट्रक खरीदने पर 50% सब्सिडी और सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर युवाओं को 40% सब्सिडी दी जाएगी।

  • बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी 

    बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी 

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कल से अगले 2 दिन तक कुछ शहरों में ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी 10 जिलों को दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। 17-18 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग हो रही है। फ्लावरिंग पर ओलावृष्टि नुकसानदायक होती है। इससे फूल झड़ जाते हैं। ओलावृष्टि के बाद तापमान में अचानक गिरावट होती है, जो अच्छी नहीं मानी जाती है।

    इसी तरह ओलावृष्टि किसानों की फूलगोभी, मटर और टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती है। प्रदेश में पहले ही एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर किसानों की फसलों को इस बार 95 करोड़ का नुकसान हो चुका है। अब किसानों को ओलावृष्टि के कारण नुकसान की चिंता सती रही है। प्रदेश में इस बार सर्दियों में ही ​​​​​​सूखे जैसे हालात बन गए गए हैं। ​बीते साल नवंबर और दिसंबर में भी सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश हुई। इस साल एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच भी 38 फीसदी कम और मार्च के पहले 15 दिन में भी 85 फीसदी कम बारिश हुई है। ऐसे में बारिश किसानों के लिए संजीवनी का काम करेगी।

  • पड़ोसी राज्य में पंजाब की गाड़ियों की एंट्री हुई महंगी, नए रेट किए जारी 

    पड़ोसी राज्य में पंजाब की गाड़ियों की एंट्री हुई महंगी, नए रेट किए जारी 

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एंट्री करने के लिए अब ज्यादा फीस चुकानी होगी। हिमाचल में टोल बैरियर की नीलामी के ठीक एक दिन बाद एंट्री टैक्स भी बढ़ा दिया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टोल बैरियर पर एंट्री टैक्स के नए रेट जारी कर दिए हैं। बता दें कि हिमाचल की प्राइवेट गाड़ियों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा, लेकिन हिमाचल नंबर वाले कमर्शियल वाहनों को टैक्स देना होगा। इसके अलावा अगर कोई वाहन चालक 3 महीने के लिए अपना परमिट बनाता है तो उसे 1500 रुपए फीस चुकानी होगी।

    1 साल के लिए अगर कोई परमिट बनाना चाहता है तो 3500 रुपए शुल्क चुकाना होगा। आयुक्त आबकारी एवं कराधान यूनुस खान ने बताया कि एंट्री टैक्स के यह नए रेट अगले 1 साल तक के लिए मान्य होंगे। हिमाचल में पिछले 2 दिन में 13 बैरियर 132.52 करोड़ रुपए में नीलाम हुए हैं। ऐसे में टोल बैरियर पर एंट्री टैक्स के रेट में बढ़ोतरी का लाभ ठेकेदारों को मिलने वाला है, लेकिन हिमाचल आने वाले लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी।

    250 क्विंटल या उससे ज्यादा की लोडिंग वाली गाड़ी से पहली बार एंट्री टैक्स वसूला जाएगा और यह 600 होगा। 120 से 250 क्विंटल तक की गाड़ी से 450 रुपए की जगह 500 एंट्री टैक्स वसूला जाएगा। 90 से 120 क्विंटल तक की गाड़ी से 230 की जगह 250 रुपए वसूले जाएंगे। 20 से 90 क्विंटल तक लोड वाली गाड़ी से 120 की जगह 140 रुपए एंट्री टैक्स वसूला जाएगा। 20 क्विंटल से कम की लोड वाली गाड़ी से 90 की जगह 100 रुपए एंट्री टैक्स लिया जाएगा। इसी तरह 12 यात्रियों को ढोने वाली गाड़ी से 120 की जगह 140 रुपए फीस वसूली जाएगी। 6 से 12 पैसेंजर वाली गाड़ी ड्राइवर के समेत होगी तो 70 से 80 रुपए एंट्री टैक्स देना होगा।

    5 सवारियों को ढोने वाली पब्लिक और प्राइवेट गाड़ियों को पहले की तरह 50 रुपए शुल्क ही देना होगा। प्राइवेट रजिस्टर्ड गाड़ी के मालिक को 40 की जगह 50 रुपए एंट्री शुल्क देना होगा। अगर कोई ट्रैक्टर निजी और पब्लिक वाहन है तो उससे 50 की जगह 60 रुपए लिए जाएंगे। विभाग ने मोटर रिक्शा और स्कूटर रिक्शा के एंट्री टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इसके रेट पहले की तरह 30 रुपए रहेंगे। एंट्री टैक्स की यह बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी और अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेंगी। यह एंट्री टैक्स केवल बाहर से हिमाचल आने वाली गाड़ियों से वसूला जाएगा। रसीद 24 घंटे के लिए मान्य होगी। अगर किसी बैरियर पर ओवरचार्ज वसूलने की अवहेलना की जाती है तो व्यक्ति इसकी शिकायत बैरियर पर कर सकता है।

  • दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, 5 की मौत

    दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, 5 की मौत

    सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक सोलन के धर्मपुर में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर एक इनोवा गाड़ी ने राहगीरों को रौंद दिया है। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कालका शिमला हाईवे पर धर्मपुर की यह घटना है। मंगलवार 10 बजे के करीब यह हादसा पेश आया है। एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी शिमला की तरफ जा रही थी। इस दौरान तीखे मोड़ पर गाड़ी चालक ने नियंत्रण खोया और हाईवे किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया।

    दरअसल, मंगलवार सुबह सोलन के धर्मपुर पर सुक्की जोहड़ी में हाईवे के किनारे ये लोग पैदल चल रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार नौ लोग प्रवासी मजदूर हैं और यूपी के कुशीनगर और बिहार के छपरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपी इनोवा चालक राजेश सोलन के ही कसौली का रहने वाला बताया जा रहा है और मृतकों की पहचान गुड्डू यादव , राजा वर्मा, निप्पू निसाद, मोती लाल यादव व सन्नी देवल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंची गई । स्थानीय पुलिस गहनता से जांच में जांच में जुट गई।

  • पुलिस के सामने सरेआम युवकों में चली लाठियां और लात-घूंसे, देखें वीडियो

    पुलिस के सामने सरेआम युवकों में चली लाठियां और लात-घूंसे, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला के मैक्लोडगंज चौक पर सरेआम मारपीट करते पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि करीब 12 से 15 लोग विवाद के बाद डंडे और लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि इस मारपीट दौरान एक पुलिस कर्मी वहां पर मौजूद था, लेकिन फिर भी बेखौफ युवक एक दूसरे पर डंडों से पिटाई करते रहे।

    इस दौरान वहां मौजूद कुछ शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी इस विवाद की वजह सामने नहीं आई है।